Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्य प्रदेश
  • विदेश
  • चुनाव
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • सोम, 27 जुलाई 2026
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • ई-पेपर
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

मनु भाकर के पास इतिहास रचने का मौका, ऐसा करने वाली बनेंगी पहली भारतीय

शूटर मनु भाकर और सरबजोत सिंह ने 10 मीटर एयर पिस्टल मिक्स्ड टीम इवेंट में कांस्य पदक मैच के लिए क्वालिफाई कर लिया है। अगर दोनों पदक जीतने में कामयाब हो जाता हैं तो भारत की झोली में एक और कांस्य पदक आ जाएगा। साथ ही मनु भाकर एक ही ओलंपिक में दो पदक जीतने वाली पहली भारतीय खिलाड़ी बन जाएंगी।

  • Written By: मृणाल पाठक
Updated On: Jul 29, 2024 | 03:25 PM

मनु भाकर (सौजन्य: एक्स)

Follow Us
Follow Us:

पेरिस: पेरिस ओलंपिक 2024 में भारत को पहला पदक दिलाने वाली निशानेबाज मनु भाकर इतिहास रचने का मौका है। वह भारत के लिए कुछ ऐसा कर सकती हैं, जो आज तक किसी ने नहीं किया है। उनसे अब भारत को एक और ब्रॉन्ज मेडल की उम्मीद है, हालांकि इसमें उन्हें सरबजोत सिंह का साख चाहिए होगा।

दरअसल, शूटर मनु भाकर और सरबजोत सिंह ने 10 मीटर एयर पिस्टल मिक्स्ड टीम इवेंट में कांस्य पदक मैच के लिए क्वालीफाई कर लिया है। दोनों ने क्वालिफिकेशन राउंड में 20 परफेक्ट शॉट्स लगाए और कुल 580 अंक हासिल किया। जिसके बाद अब मनु और सरबजोत से भारत को कांस्य पदक की उम्मीद है। फाइनल में उनका मुकाबला साउथ कोरिया के ली वो हो और ओह ये जिन से होना है। यह मैच 30 जुलाई को दोपहर 1 बजे खेला जाएगा।

ऐसे में अगर अब मनु भाकर 30 जुलाई को ब्रॉन्ज मेडल जीतने में कामयाब हो जाती हैं तो वह एक ही ओलंपिक में दो पदक जीतने वाली पहली भारतीय खिलाड़ी बन जाएंगी। आज तक यह कारनामा किसी भी भारतीय खिलाड़ी ने नहीं किया है। इस हिसाब से मनु भाकर के पास इतिहास रचने का मौका है।

सम्बंधित ख़बरें

पेरिस में टूटा सपना, LA में होगा पूरा! विनेश फोगाट का संन्यास से यू-टर्न, ओलंपिक पर होगी नजरें

IOA ने पेरिस ओलंपिक पदक विजेताओं को किया सम्मानित, जानिए किसे मिला कितना इनाम

ISSF World Cup में सुरुचि सिंह ने लहराया भारत का परचम, ओलंपिक पदक विजेता मनु भाकर को हराकर जीता सोना

पेरिस ओलंपिक के बाद रैंप पर दिखा मनु भाकर का जलवा, खूबसूरती और अदाओं के दीवाने हुए फैंस- देखें वीडियो

यह भी पढ़ें- रमिता जिंदल का मेडल जीतने का सपना टूटा, मनु भाकर और सरबजोत सिंह से कांस्य की उम्मीद

ज्ञात हो कि मनु भाकर ने रविवार को महिलाओं की 10 मीटर एयर पिस्टल स्पर्धा में भारत को कांस्य पदक दिलाया। ओलंपिक में पदक जीतने वाली वह पहली भारतीय महिला निशानेबाज बनीं। भारत को उन्होंने ओलंपिक की निशानेबाजी रेंज पर 12 साल बाद पदक दिलाया।

जानकारी के लिए बता दें कि 20 साल की भारतीय शूटर रमिता जिंदल को पेरिस ओलंपिक में निराशा हाथ आई है। वह 10 मीटर एयर पिस्टल फाइनल में सातवें नंबर पर रहीं। उन्होंने अपने आखिरी 2 शॉट में 10.2, 10.2 का नुकसान हुआ। जिसके बाद उनका ओलंपिक में मेडल जीतने का सपना टूट गया है। हालांकि जिस तरह से उन्होंने अपना खेल दिखाया है वह काबिल-ए-तारीफ था।

Paris olympics 2024 manu bhaker will make history by win two medal in a olympics

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Jul 29, 2024 | 03:24 PM

Topics:  

  • Paris Olympics 2024

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.