Paris Olympic Day 9: लक्ष्य सेन के सेमीफाइनल पर होगी भारत की नज़र, जानें 4 अगस्त का पूरा शेड्यूल
पेरिस ओलंपिक 2024 का आज 9वां दिन है। जहां भारत के महत्वपूर्ण मुकाबले खेले जाने है। जिसमें बैडमिंटन, मुक्केबाजी, हॉकी, एथलेटिक्स आदि शामिल है। पेरिस ओलंपिक में भारत के होनेवाले पूरे शेड्यूल के बारे में जानिए।
- Written By: प्रिया जैस
लक्ष्य सेन (सौजन्य-एक्स)
पेरिस: पेरिस ओलंपिक में आज रविवार को 9वा दिन है। भारत के खाते में अब तक 3 कांस्य पदक आ चुके है। ये तीनों पदक निशानेबाजी के विभिन्न इवेंट में मनु भाकर, सरबजोत सिंह और स्वप्निल कुसाले के जरिए भारत ने हासिल किए है। इसी के साथ मेडल टैली में अभी भारत का 53वां स्थान है।
आज भारत की नज़र खासकर लक्ष्य सेन पर होगी जो बैडमिंटन का पुरूष एकल में आज सेमी फाइनल मुकाबला खेलेंगे। इनके साथ ही एथलेटिक्स के साथ-साथ भारतीय हॉकी टीम पर भी खास नज़र होगी। जो आज ब्रिटेन की टीम के साथ पुरूष हॉकी क्वार्टर फाइनल मुकाबला खेलेगी। पेरिस ओलंपिक में प्रतिस्पर्धा के नौवे दिन रविवार को भारत का कार्यक्रम इस प्रकार है ।
निशानेबाजी :
25 मीटर रैपिड फायर पिस्टल पुरूष क्वालीफिकेशन पहला चरण : विजयवीर सिद्धू और अनीश – दोपहर 12 . 30 बजे।
सम्बंधित ख़बरें
Gagan Narang Birthday: पायलट बनने के सपने से लेकर शूटिंग तक का सफर, राइफल दिलाने के लिए पिता ने बेच दिया था घर
भारत में होंगे एशियन गेम्स? ओलंपिक की दावेदारी के बीच सरकार ने एक और बड़े टूर्नामेंट के लिए भरा दम
2036 Olympic में TOP-10 में होगा भारत! पद्मश्री योगेश्वर दत्त ने बताया मेडल जीतने का ‘सीक्रेट फॉर्मूला’
मिलान में विंटर ओलंपिक से पहले हिंसक प्रदर्शन, अमेरिकी सुरक्षा एजेंसियों की तैनाती का कड़ा विरोध
25 मीटर रैपिड फायर पिस्टल पुरूष क्वालीफिकेशन दूसरा चरण : विजयवीर सिद्धू और अनीश – शाम 4 . 30 बजे।
महिला स्कीट क्लालीफिकेशन दूसरा दिन: रेजा ढिल्लों और महेश्वरी चौहान – दोपहर 1 . 00 बजे से।
गोल्फ:
पुरुष व्यक्तिगत स्ट्रोकप्ले चौथा दौर : शुभंकर शर्मा और गगनजीत भुल्लर – दोपहर 12 . 30 बजे।
हॉकी :
भारत बनाम ब्रिटेन पुरूष हॉकी क्वार्टर फाइनल – दोपहर 1 . 30 बजे।
Take a look at #TeamIndia's🇮🇳 Day 9️⃣ schedule at #ParisOlympics2024👇 Our Sunday is sorted😎 C'mon India, join the #Cheer4Bharat🇮🇳 club and send some love💕 & support to our champions competing tomorrow💪 pic.twitter.com/t26kkKrpXl — SAI Media (@Media_SAI) August 3, 2024
एथलेटिक्स :
महिला 3000 मीटर स्टीपलचेस पहला दौर : पारूल चौधरी – दोपहर 1 . 35 बजे।
पुरूष लंबी कूद क्वालीफिकेशन : जेस्विन एल्ड्रिन – दोपहर 2 . 30 बजे।
मुक्केबाजी :
महिला 75 किलो क्वार्टर फाइनल : लवलीना बोरगोहेन बनाम चीन की लि कियान – दोपहर 3 . 02 बजे।
बैडमिंटन :
पुरूष एकल सेमीफाइनल लक्ष्य सेन बनाम विक्टर एक्सेलसन (डेनमार्क) – दोपहर 3 . 30 बजे।
पाल नौकायन :
पुरूष डिंगी रेस सात और आठ : विष्णु सरवनन – दोपहर 3 . 35 बजे से।
महिला डिंगी रेस सात और आठ : नेत्रा कुमानन – शाम 6 . 05 से बजे।
