पेरिस ओलंपिक में मेडल पर पंच लगाने से चूकीं निकहत जरीन, प्री-क्वार्टर फाइनल में मिली हार
दो बार की विश्व चैम्पियन निकहत जरीन (50 किलो) का ओलंपिक पदक जीतने का सपना बृहस्पतिवार को एशियाई खेलों की स्वर्ण पदक विजेता चीन की वू यू से 0 . 5 से अप्रत्याशित और एकतरफा हार के साथ खत्म हो गया।
- Written By: मृणाल पाठक
निखत जरीन (सौजन्यः एक्स)
पेरिस: भारत की मुक्केबाज निकहत जरीन का पेरिस ओलंपिक 2024 में खिताब जीतने का सपना टूट गया है। गुरुवार को एशियाई खेलों की गोल्ड मेडल विजेता चीन की वू यू से निकहत को 0 . 5 से हार का सामना करना पड़ा। इसी के साथ उनका पेरिस ओलंपिक में सफर खत्म हो गया है। निकहत यह अपना पहला ओलंपिक खेल रही थीं।
निकहत को अपने पहले ओलंपिक में वरीयता नहीं मिली थी, क्योंकि अंतरराष्ट्रीय ओलंपिक समिति (आईओसी) अंतरराष्ट्रीय मुक्केबाजी महासंघ (आईबीए) को मान्यता नहीं देती जो विश्व चैम्पियनशिप कराता है। भारत की पदक की सबसे प्रबल दावेदारों में से एक निकहत पर मौजूदा फ्लायवेट (52 किलो) विश्व चैम्पियन यू ने पहले ही दौर से दबाव बना दिया।
Nikhat Zareen lost to Seed No.1 Wu Yu 🇨🇳 0-5 in Round of 16 Women’s Boxing Well Fought Nikhat 🙌 pic.twitter.com/dxSiQN73SJ — The Khel India (@TheKhelIndia) August 1, 2024
सम्बंधित ख़बरें
पेरिस में टूटा सपना, LA में होगा पूरा! विनेश फोगाट का संन्यास से यू-टर्न, ओलंपिक पर होगी नजरें
IOA ने पेरिस ओलंपिक पदक विजेताओं को किया सम्मानित, जानिए किसे मिला कितना इनाम
ISSF World Cup में सुरुचि सिंह ने लहराया भारत का परचम, ओलंपिक पदक विजेता मनु भाकर को हराकर जीता सोना
पेरिस ओलंपिक के बाद रैंप पर दिखा मनु भाकर का जलवा, खूबसूरती और अदाओं के दीवाने हुए फैंस- देखें वीडियो
निकहत ने जवाबी हमले बोलने की कोशिश की लेकिन नाकाम रही। यू का फुटवर्क बेहतरीन था जिससे वह लगातार स्टांस बदलकर घूंसे बरसाती रही। दूसरे दौर में निकहत ने कुछ सीधे पंच लगाये लेकिन यू ने उनके चेहरे पर मुक्के लगाते हुए अंक बनाये। तीसरे दौर में भी यू की चपलता का निकहत के पास कोई जवाब नहीं था।
ज्ञात हो कि गुरुवार को हुए इस मुकाबले के बाद अब तक चार भारतीय मुक्केबाज बाहर हो चुके हैं। जिसमें अमित पंघल और प्रीति पवार का अभियान राउंड ऑफ 16 में खत्म हुआ है। जबकि जैस्मीन लाम्बोरिया राउंड ऑफ 32 में हार गईं थी।
यह भी पढ़ें- पेरिस ओलंपिक में भारतीय हॉकी टीम को मिली पहली हार, बेल्जियम ने दी शिकस्त
जानकारी के लिए बता दें कि भारत की लवलीना बोरगोहेन (75 किलो) और निशांत देव (पुरुष 71 किलो) ने पहले ही क्वार्टर फाइनल में जगह बना ली है। लवलीना ने नॉर्वे की सुन्निवा होफ्स्टाड को 5-0 से हराया, जबकि निशांत ने इक्वाडोर के जोस गैब्रिएल रोड्रिगेज टेनोरियो को 3-2 से हराया था।
(एजेंसी इनपुट के साथ)
