Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी न्यूज़
  • फैक्ट चेक
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो

  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

यहां बची कोच की जान वहां खिलाड़ियों ने मचाया रिंग में कमाल

पेरिस ओलंपिक में उजबेकिस्तान के खिलाड़ियों ने अपने कोच के लिए और अपने देश के लिए नया कारनामा कर दिखाया। जहां टीम ने इस बार ओलंपिक में सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन किया है। उजबेकिस्तान टीम का पहला स्वर्ण आते ही उसका जश्न मनाते वक्त उनके कोच को दिल का दौरा पड़ गया था।  

  • Written By: प्रिया जैस
Updated On: Aug 11, 2024 | 02:45 PM

कोच तुलकिन किलिचेव (सौजन्य-एक्स)

Follow Us
Close
Follow Us:

पेरिस: पेरिस ओलंपिक में उजबेकिस्तान के खिलाड़ियों ने अपने कोच के लिए और अपने देश के लिए नया कारनामा कर दिखाया। जहां टीम ने इस बार ओलंपिक में सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन किया है। उजबेकिस्तान टीम का पहला स्वर्ण आते ही उसका जश्न मनाते वक्त उनके कोच को दिल का दौरा पड़ गया था।

उज्बेकिस्तान के प्रिय मुख्य मुक्केबाजी कोच तुलकिन किलिचेव को पेरिस ओलंपिक में अपनी टीम के पहले स्वर्ण पदक का जश्न मनाने के बाद ब्रिटेन के ट्रेनिंग स्टाफ के दो सदस्यों ने दिल का दौरा पड़ने से बचाया। देश के मुक्केबाजों ने इसकी पुष्टि की।

उज्बेकिस्तान की टीम ने पेरिस खेलों में पांच स्वर्ण पदक जीते जो 20 वर्षों में किसी भी ओलंपिक टीम का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन है। इस तरह किलिचेव के मुक्केबाजों ने अपने कोच को जश्न मनाने का मौका दिया जो पेरिस के एक अस्पताल में भर्ती हैं।

सम्बंधित ख़बरें

मिलान में विंटर ओलंपिक से पहले हिंसक प्रदर्शन, अमेरिकी सुरक्षा एजेंसियों की तैनाती का कड़ा विरोध

IOA ने एजीएम में लिया बड़ा फैसला, ग्रासरूट को 10 लाख और फेडरेशन को मिलेंगे 20 लाख रुपये

हमें 100 मेडल जीतने हैं, ICC चेयरमैन जय शाह का बड़ा बयान, ओलंपिक 2036 के मेजबानी के लिए तैयार भारत

करनाल में नीरज चोपड़ा का भव्य रिसेप्शन, हरियाणा के CM नायब सिंह सैनी ने दी बधाई

📰 | NEWS: GB Boxing’s doctor and physio are lifesavers after Uzbekistan coach suffers cardiac arrest at Paris 2024 For the full story, click the link below! 👇https://t.co/iB33Fq0arO pic.twitter.com/en3IWrvsx7 — GB Boxing (@gbboxing) August 10, 2024

खिलाड़ियों के लिए एक पिता समान कोच तुलकिन किलिचेव के बारे में बखोदिर जलोलोव ने अपना दूसरा सुपर हैवीवेट स्वर्ण पदक जीतने के बाद कहा, ‘‘(किलिचेव) वास्तव में एक कोच या पिता से कहीं अधिक हैं।”

यह भी पढ़ें- ‘श्रीजेश कल थे लेकिन कल कोई और आएगा…’, संन्यास लेने के बाद अब कोच बनेंगे श्रीजेश                        

बखोदिर जलोलोव ने कहा, ‘‘उन्होंने हमें पाला है। उन्होंने हमें शिक्षित किया है। उन्होंने हम तक खेल भावना पहुंचाई है। वह हमेशा मेरे दिल में रहे हैं और कल हम उनसे अस्पताल में मिलने जाएंगे।”

👑The 2024 Olympic Boxing Champions 🇺🇿Hasanboy Dusmatov – 51kg
🇺🇿Abdumalik Khalokov – 57kg
🇨🇺Erislandy Alvarez – 63.5kg
🇺🇿Asadkhuja Muydinkhujaev – 71kg
🇺🇦Oleksandr Khyzhniak – 80kg
🇺🇿Lazizbek Mullojonov – 92kg
🇺🇿Bakhodir Jalolov – 92kg+#Boxing#Paris2024 pic.twitter.com/EZhU5sBnTS
— Tokkerū (@ATokkers5) August 10, 2024

फ्लाईवेट वर्ग में हसनबाय दुसमातोव के गुरुवार को उज्बेकिस्तान का पहला स्वर्ण पदक जीतने के बाद किलिचेव बीमार पड़ गए। ग्रेट ब्रिटेन मुक्केबाजी के अनुसार टीम के डॉक्टर हरज सिंह और फिजियोथेरेपिस्ट रॉबी लिलीस ने किलिचेव को जानलेवा संकट में पाया। उन्होंने कोच को सीपीआर दिया और लिलीस ने डिफाइब्रिलेटर (हृदय गति सामान्य करने के लिए इस्तेमाल होने वाली मशीन) का भी इस्तेमाल किया।

यह भी पढ़ें-  अरशद नदीम की स्वदेश वापसी, एयरपोर्ट पर ‘वाटर कैनन सैल्यूट’ से भव्य स्वागत, देंखे वीडियो

जलोलोव ने कहा कि किलिचेव पिछले दो दिन से टीम के संपर्क में हैं और उनके मुक्केबाजों ने ऐतिहासिक प्रदर्शन किया। जलोलोव शनिवार रात पोडियम पर चढ़ने वाले उज्बेकिस्तान के पांच पेरिस ओलंपिक चैंपियन में से आखिरी थे। टीम ने क्यूबा के बाद सर्वश्रेष्ठ ओलंपिक प्रदर्शन किया जिसने 2004 एथेंस खेलों में पांच स्वर्ण पदक जीते थे।

(एजेंसी इनपुट के साथ)

 

Paris olympic uzbekistan boxers won 5 gold medal in boxing while their coach had cardiac arrest

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Aug 11, 2024 | 02:45 PM

Topics:  

  • Olympic Games
  • Paris Olympics 2024

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.