7 महीने की है प्रेग्नेंट है मिस्त्र की तलवारबाज नदा हाफेज, ओलंपिक के दौरान किया खुलासा
पेरिस ओलंपिक में ये पहली बार होगा जब एक गर्भवती महिला खिलाड़ी ने अपने अजन्मे शिशु के साथ ओलंपिक खेलों में हिस्सा लिया हो। खेल के लिए अपने जज्बे को बरकरार रखने वाली इस महिला तलवारबाज ने पेरिस में चमक बिखेर दी।
- Written By: प्रिया जैस
नदा हाफेज़ (सौजन्य-एक्स)
पेरिस: गर्भवती होने पर किसी भी महिला को उसके स्वास्थ्य का ध्यान रखने और सावधानी बरतने की जरूरत होती है। लेकिन कुछ महिलाएं इन सबसे अलग हट कर होती है। ऐसी ही है मिस्त्र की एक तलवारबाज हाफेज, जिन्होंने गर्भवती होने के बावजूद ओलंपिक में हिस्सा लिया। मिस्र की तलवारबाज नदा हाफेज ने ऐसी स्थिति में ओलंपिक में हिस्सा लिया और उलटफेर करते हुए एक मुकाबला भी जीता।
पेरिस में सोमवार को महिलाओं की तलवारबाजी की सेबर स्पर्धा में राउंड 16 में पहुंचने के कुछ घंटों बाद सात माह की गर्भवती हाफेज ने अपने ‘इंस्टाग्राम’ पर पोस्ट किया कि ‘उनके गर्भ में एक लिटिल ओलंपियन पल रहा है।’
कैरो की 26 साल की तलवारबाज ने अमेरिका की एलिजाबेथ टार्टाकोवस्की को 15-13 से हराकर उलटफेर किया था। लेकिन इसके बाद जब उनका मुकाबला कोरिया की जियोन हेयंग से हुआ, तो वह जियोन से 7-15 से हार गई।
सम्बंधित ख़बरें
कॉमनवेल्थ से लेकर ओलंपिक तक! जानिए क्यों दुनिया के सबसे बड़े खेल आयोजनों की तैयारी में जुटा है भारत ?
ओलंपिक दिवस पर HCL फाउंडेशन-नागपुर मनपा में एमओयू, ‘स्पोर्ट्स फॉर चेंज’ पहल के तहत खेलों को मिलेगा बढ़ावा
Gagan Narang Birthday: पायलट बनने के सपने से लेकर शूटिंग तक का सफर, राइफल दिलाने के लिए पिता ने बेच दिया था घर
भारत में होंगे एशियन गेम्स? ओलंपिक की दावेदारी के बीच सरकार ने एक और बड़े टूर्नामेंट के लिए भरा दम
हाफेज ने किया पोस्ट
हाफेज ने लिखा, मेरे बच्चे और मैंने अपनी चुनौतियों का सामना किया, भले ही ये शारीरिक और भावनात्मक हों। गर्भावस्था खुद में इतनी कठिन यात्रा है लेकिन जिंदगी और खेल के बीच संतुलन बनाए रखने के लिए संघर्ष करना बहुत मुश्किल था। मैं यह पोस्ट यह बताने के लिए लिख रही हूं कि राउंड 16 में अपनी जगह पक्की करने के बाद मुझे गर्व महसूस हो रहा है।
जिमनास्ट रह चुकी है नदा
मेडिसिन में डिग्री हासिल कर चुकी हाफेज एक पूर्व जिम्नास्ट हैं। नदा हाफेज इससे पहले भी 2 ओलंपिक में हिस्सा ले चुकीं है। उन्होंने 2019 अफ्रीकी खेलों में व्यक्तिगत और टीम सेबर स्पर्धाओं में स्वर्ण जीते थे।
यह भी पढ़ें-
“मनु की ट्रेनिंग पर खर्च हुए करोड़ों..”, खेल मंत्री मनसुख मंडाविया ने किया खुलासा
