विनेश फोगाट मामले पर CAS में सुनवाई आज, रजत पदक की मांग
कुश्ती के फाइनल मुकाबले से पहले विनेश का वजन 100 ग्राम बढ़ने से उन्हे अयोग्य करार दिया गया था। जिसके बाद विनेश फोगाट ने खेल पंचाट मतलब कोर्ट ऑफ आर्बिट्रेशन ऑफ स्पोर्टस (CAS) के सामने खुद को रजत पदक देने की अपील की है। जिसकी सुनवाई आज होनी है।
- Written By: प्रिया जैस
विनेश फोगाट
नई दिल्ली: भारत की महिला पहलवान विनेश फोगाट को कुश्ती के 50 किलो ग्राम वर्ग के फाइनल से डिस्क्वालिफाई कर दिया गया था। मुकाबले से पहले विनेश का वजन 100 ग्राम बढ़ने से उन्हे अयोग्य करार दिया गया था। जिसके बाद विनेश फोगाट ने खेल पंचाट मतलब कोर्ट ऑफ आर्बिट्रेशन ऑफ स्पोर्टस (CAS) के सामने खुद को रजत पदक देने की अपील की है।
विनेश फोगाट की इस अपील को खेल पंचाट ने स्वीकार कर लिया है। जिसके बाद आज खेल पंचाट इस मामले की सुनवाई करेगा जिसमें कोर्ट आज अपना फैसला सुना सकता है। मीडिया रिपोर्टस के अनुसार विनेश को अपना वकील नियुक्त करने के लिए कहा गया था। जिसके बाद अब भारत की महिला पहलवान विनेश फोगाट मामले में आज CAS में वरिष्ठ वकील हरीश साल्वे विनेश का पक्ष रखेंगे।
India's top lawyer Harish Salve to represent IOA in Vinesh Phogat's CAS hearing today Read @ANI Story |https://t.co/tMGv7e260J#HarishSalve #VineshPhogat #IOA #CAS pic.twitter.com/iwwN68xB5B — ANI Digital (@ani_digital) August 9, 2024
सम्बंधित ख़बरें
पेरिस में टूटा सपना, LA में होगा पूरा! विनेश फोगाट का संन्यास से यू-टर्न, ओलंपिक पर होगी नजरें
IOA ने पेरिस ओलंपिक पदक विजेताओं को किया सम्मानित, जानिए किसे मिला कितना इनाम
ओलंपिक सफर का कसक भरा अंत, 29 साल की उम्र में लिया संन्यास, जज़्बे की मिसाल बनीं विनेश फोगाट
हरियाणा आ रहे बृजभूषण, किसानों ने दी चेतावनी…दादरी में ‘दंगल’ की आशंका
विनेश फोगाट को सुनवाई के लिए खेल पंचाट ने चार वकील प्रदान किए थे। खेल पंचाट खिलाड़ियों को ये निःशुल्क वकील प्रदान करता है। लेकिन भारतीय दल ने इसे स्वीकार नहीं किया और सुनवाई के लिए भारतीय वकील की मांग की। जिसके लिए भारतीय दल ने खेल पंचाट से भारतीय वकील नियुक्त करने के लिए समय मांगा था जिसे खेल पंचाट ने स्वीकार किया और कल सुनवाई स्थगित कर दी थी।
यह भी पढ़ें- विनेश फोगाट लेंगी संन्यास वापस! चचेरी बहन बबीता फोगाट ने फैसले पर विचार करने को कहा
देखा जाए तो विनेश फोगाट यदि फाइनल मैच हार भी जाती तो उन्हें रजत पदक मिलना तय था। फाइनल मुकाबला तो खास स्वर्ण के लिए खेला जा रहा था। जिसके लिए विनेश फोगाट ने खेल पंचाट से अपील की है।
खेल पंचाट क्या है?
खेल से जुड़ी दुनियाभर में हो रहे मामलों को सुलझाने के लिए एक स्वतंत्र संस्था है। खेल से जुड़े सभी मामलों कानूनी विवादों को सुलझाने और उसका हल ढूंढने का काम खेल पंचाट मतलब कोर्ट ऑफ आर्बिट्रेशन ऑफ स्पोर्टस (CAS) करती है। खेल पंचाट का मुख्यालय स्विटजरलैंड के लॉजेन में स्थित है और इसकी अदालतें न्यूयॉर्क, सिडनी और लॉजेन में स्थित हैं। पेरिस में ओलंपिक की स्थिति देखते हुए अस्थायी अदालतें वहां भी बनाई गई हैं ताकि ऐसे मामलों को सुलझाया जा सके।
यह भी पढ़ें- विनेश फोगाट को लेकर डब्ल्यूएफआई अध्यक्ष संजय का बड़ा बयान, कहा- दुखी मन से ने लें संन्यास
