Paris Olympic: आज भारत जीत सकता है एक और ब्रॉन्ज, जानें 5 अगस्त का पूरा शेड्यूल
पेरिस ओलंपिक 2024 का आज 10वां दिन है। जहां भारत के महत्वपूर्ण मुकाबले खेले जाने है। जिसमें बैडमिंटन में ब्रॉन्ज पदक के लिए मुकाबला भी शामिल है। इसी के साथ आज भारत के खिलाड़ी नौकायन, कुश्ती, एथलेटिक्स, टेबल टेनिस आदि खेलों में अपना हाथ आजमाएंगे। पेरिस ओलंपिक में भारत के होनेवाले खेलों के पूरे शेड्यूल के बारे में जानिए।
- Written By: प्रिया जैस
भारतीय खिलाड़ी (सौजन्य-एक्स)
पेरिस: पेरिस ओलंपिक 2024 में आज 10वां दिन है। अब तक भारत 3 कांस्य पदक जीत चुका है। जिसमें तीनों कांस्य पदक निशानेबाजी में आए है जिसे मनु भाकर, सरबजोत सिंह और स्वप्निल कुसाले ने अपने नाम किया है। आज भारत को लक्ष्य सेन से एक और ब्रॉन्ज की उम्मीद होगी।
बैडमिंटन एकल के पुरूष स्पर्धा के सेमीफाइनल मुकाबले में भारत के लक्ष्य सेन डेनमार्क के खिलाड़ी विक्टर एक्सलेसन से हार गए। जिसके बाद आज लक्ष्य कांस्य के लिए मलेशिया से मुकाबला करने उतरेंगे। अब ये देखना दिलचस्प होगा कि क्या आज भारत के खाते में एक और कांस्य पदक आएगा या बैडमिंटन में भी भारत को निराशा हाथ लगेगी।
इसी के साथ आज नज़रे कुश्ती में निशा दहिया पर भी होगी। जो कुश्ती में आज राउंड ऑफ 16 का आज मुकाबला खेलेगी। अगर वे ये मुकाबला जीत जाती है तो आज निशा दहिया के पास कुश्ती के क्वार्टर फाइनल मुकाबले में खेलकर सेमीफाइनल में जगह बनाने का मौका होगा।
सम्बंधित ख़बरें
Gagan Narang Birthday: पायलट बनने के सपने से लेकर शूटिंग तक का सफर, राइफल दिलाने के लिए पिता ने बेच दिया था घर
भारत में होंगे एशियन गेम्स? ओलंपिक की दावेदारी के बीच सरकार ने एक और बड़े टूर्नामेंट के लिए भरा दम
2036 Olympic में TOP-10 में होगा भारत! पद्मश्री योगेश्वर दत्त ने बताया मेडल जीतने का ‘सीक्रेट फॉर्मूला’
मिलान में विंटर ओलंपिक से पहले हिंसक प्रदर्शन, अमेरिकी सुरक्षा एजेंसियों की तैनाती का कड़ा विरोध
पेरिस ओलंपिक में 10वें दिन सोमवार को यहां भारत का कार्यक्रम इस प्रकार है।
निशानेबाजी:
स्कीट मिश्रित टीम (क्वालीफिकेशन): महेश्वरी चौहान और अनंतजीत सिंह नरुका – दोपहर 12.30 बजे।
टेबल टेनिस:
महिला टीम (प्री क्वार्टर फाइनल): भारत बनाम रोमानिया – दोपहर 1.30 बजे।
Day 1️⃣0️⃣ schedule of #ParisOlympics2024 is HERE👇🏻! Shuttler🏸 Lakshya Sen has his eyes on the🥉Bronze medal in Men’s Singles Badminton. Sailors ⛵ Nethra Kumanan and Vishnu Saravanan will complete their remaining races with Nisha Dahiya 🤼♀️ taking part in Women’s Freestyle… pic.twitter.com/LEuLAvd5UX — SAI Media (@Media_SAI) August 4, 2024
नौकायन:
महिला डिंगी (ओपनिंग सीरीज): रेस नौ – दोपहर 3.45 बजे।
महिला डिंगी (ओपनिंग सीरीज): रेस 10 – शाम 4.53 बजे।
पुरुष डिंगी (ओपनिंग सीरीज): रेस 9 — शाम 6.10 बजे।
पुरुष डिंगी (ओपनिंग सीरीज): रेस 10 — शाम 7.15 बजे।
कुश्ती :
महिला फ्रीस्टाइल 68 किग्रा 1/8 राउंड : निशा बनाम यूक्रेन की तेतियाना सोवा रिझको।
यूक्रेन को हराकर अगर निशा दहिया क्वार्टर फाइनल में पहुंचती है तो वे अपना अगला मुकाबला शाम 7.50 बजे से खेलेगी।
एथलेटिक्स:
महिला 400 मीटर (पहला दौर): किरण पहल (हीट पांच) – दोपहर 3.57 बजे।
पुरुष 3,000 मीटर स्टीपलचेज (पहला दौर): अविनाश साबले (हीट दो) – रात 10.50 बजे।
बैडमिंटन:
पुरुष एकल (कांस्य पदक प्लेऑफ): लक्ष्य सेन बनाम ली जी जिया (मलेशिया) – शाम 6.00 बजे।
इस तरह आज भारत का पूरा शेड्यूल होगा। जिसमें खिलाड़ी अपना दमखम दिखाने ओलंपिक के मैदान में उतरेंगे।
