Paris Olympics 2024 : सुरक्षा के लिए पेरिस पहुंचीं CRPF की K9 यूनिट के साथ 10 टीमें
आगामी पेरिस ओलंपिक 2024 की सुरक्षा के लिए भारत से सीआरपीएफ की 10 टीमें पेरिस रवाना हो चुकी है। उनके साथ खास डॉग्स भी सुरक्षा के लिए पेरिस पहुं गए है। पेरिस में 196 देशों के एथलीटों की भाग लेने की संभावना है।
- Written By: प्रिया जैस
सीआरपीएफ (सौजन्य- एक्स)
नई दिल्ली: केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (CRPF) की दो K9 टीमें 26 जुलाई से 11 अगस्त तक होने वाले आगामी पेरिस ओलंपिक, 2024 के विभिन्न स्थलों की सुरक्षा प्रदान करने के लिए विभिन्न संगठनों से चुनी गई 10 K9 टीमों के हिस्से के रूप में पेरिस पहुंच गई हैं।
K9 के वास्ट और डेनबी, तीन और पांच साल के बेल्जियम शेफर्ड मालिनोइस डॉग 10 जुलाई को पेरिस के लिए रवाना हुए और उसी दिन पहुंच गए। बेल्जियम शेफर्ड मालिनोइस नस्ल को दुनिया भर में सुरक्षा बलों द्वारा सबसे पसंदीदा लड़ाकू डॉग्स में गिने जाते है।
सुरक्षा के लिए गए जवानों में सीआरपीएफ के दो K9s के अलावा, बाकि आठ असम राइफल्स, सशस्त्र सीमा बल, राष्ट्रीय सुरक्षा गार्ड और भारत-तिब्बत सीमा पुलिस से हैं।
सम्बंधित ख़बरें
पेरिस में टूटा सपना, LA में होगा पूरा! विनेश फोगाट का संन्यास से यू-टर्न, ओलंपिक पर होगी नजरें
IOA ने पेरिस ओलंपिक पदक विजेताओं को किया सम्मानित, जानिए किसे मिला कितना इनाम
ISSF World Cup में सुरुचि सिंह ने लहराया भारत का परचम, ओलंपिक पदक विजेता मनु भाकर को हराकर जीता सोना
पेरिस ओलंपिक के बाद रैंप पर दिखा मनु भाकर का जलवा, खूबसूरती और अदाओं के दीवाने हुए फैंस- देखें वीडियो
“प्रत्येक केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बल (सीआरपीएफ) से दो K9 का चयन किया गया है। पेरिस ओलंपिक के विभिन्न स्थानों की सुरक्षा के लिए कुल 10 के9 को उनके संचालकों के साथ तैनात किया गया है। उन्हें फ्रांस सरकार के अनुरोध पर तैनात किया गया है।” इससे जुड़े और नाम न बताने के शर्त पर केंद्र सरकार के अन्य अधिकारियों ने यह जानकारी दी।
CRPF's K9 units among 10 arrive in Paris for high-stakes security at Paris Olympics 2024 Read @ANI Story | https://t.co/B6dVveaMBD#ParisOlympics2024 #Paris2024 #CentralReservePoliceForce #CRPF pic.twitter.com/rmjVsdLQIm — ANI Digital (@ani_digital) July 17, 2024
सीआरपीएफ के डॉग ब्रीडिंग एंड ट्रेनिंग स्कूल में आयोजित कई मुश्किल ट्रेनिंग से गुजरने के बाद सीआरपीएफ K9 वास्ट और डेनबी को इस काम के लिए चुना गया।
सीआरपीएफ ने कहा, “वे (वास्ट और डेनबी) अपनी तैनाती से पहले लगभग 10 हफ्तों तक खास ट्रेनिंग से भी गुजरे, जिसमें उन्हें दिए जाने वाले असाइनमेंट पर ध्यान केंद्रित किया गया।”
सीआरपीएफ ने एक बयान में कहा कि दोनों K9 के संचालकों को भी उनके रवाना होने से पहले मुश्किल फिजिकल ट्रेनिंग के अलावा फ्रेंच भाषा की बेसिक्स से भी गुजरना पड़ा।
जवानों की यह तैनाती 2024 में ग्रीष्मकालीन ओलंपिक खेलों के पूरा होने तक चलने की संभावना है। इस दौरान पेरिस में 196 देशों के एथलीटों की भाग लेने की संभावना है।
(एजेंसी इनपुट के साथ)
