पैरा-स्प्रिंटर प्रीति पाल ने रचा इतिहास, पेरिस पैरालिंपिक में 2 मेडल जीतने वाली बनी पहली भारतीय एथलीट
पेरिस पैरालंपिक 2024 में भारत की पैरा-स्प्रिंटर ने प्रीति पाल ने इतिहास रच दिया। जब पैरा स्प्रिंटर प्रीति पाल ने रविवार को 200 मीटर टी-35 रेस में कांस्य पदक जीता। इस पदक के साथ, प्रीति ने इतिहास रच दिया क्योंकि वह पैरालिंपिक या ओलंपिक में ट्रैक एंड फील्ड इवेंट में 2 पदक जीतने वाली पहली भारतीय महिला एथलीट बन गईं।
- Written By: प्रिया जैस
प्रीति पाल (सौजन्य-एक्स)
पेरिस: पेरिस पैरालंपिक 2024 में भारत की पैरा-स्प्रिंटर ने प्रीति पाल ने इतिहास रच दिया। जब पैरा स्प्रिंटर प्रीति पाल ने रविवार को 200 मीटर टी-35 रेस में कांस्य पदक जीता। इस पदक के साथ, प्रीति ने इतिहास रच दिया क्योंकि वह पैरालिंपिक या ओलंपिक में ट्रैक एंड फील्ड इवेंट में 2 पदक जीतने वाली पहली भारतीय महिला एथलीट बन गईं।
इस इवेंट में, प्रीति ने 30.01 सेकंड में रेस पूरी करके अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन किया। इससे पहले शुक्रवार को, प्रीति ने महिलाओं की टी35 100 मीटर रेस में कांस्य पदक जीता। उन्होंने 14.21 सेकंड का समय निकाला, जो उनका व्यक्तिगत सर्वश्रेष्ठ भी था।
ट्रोल से मिली प्रेरणा
पैरा-एथलीट ने पेरिस पैरालिंपिक में अपने दूसरे पदक के बाद अपनी भावनाओं को व्यक्त किया। प्रीति ने कहा, “मैंने अपना सर्वश्रेष्ठ देने की कोशिश की और मुझे खुशी है कि मैंने एक और पदक जीता। 100 मीटर में पदक जीतने के बाद लोगों ने मुझे ट्रोल किया और इससे मुझे और बेहतर करने की प्रेरणा मिली।”
सम्बंधित ख़बरें
‘ये फर्जी हिंदू’, राम मंदिर विवाद में BJP पर कपिल सिब्बल का हमला, बोले- राम के नाम पर वोट, फिर राम को ही लूटा
प्रयागराज में डिप्टी सीएम केशव मौर्य का अखिलेश पर पलटवार, बोले- राम मंदिर जांच पर रिपोर्ट का इंतजार करें
आमिर खान और गौरी स्प्रैट की शादी की चर्चा तेज, घर पर होगी रजिस्टर्ड मैरिज, जानें मीडिया रिपोर्ट्स का दावा
MP Anganwadi Recruitment 2026: मध्य प्रदेश में 2,548 आंगनवाड़ी पदों पर भर्ती, 13 जुलाई तक करें आवेदन
इससे पहले, प्रीति की लगन और कड़ी मेहनत का नतीजा विश्व पैरा एथलेटिक्स चैंपियनशिप 2024 के लिए उनके चयन के रूप में सामने आया, जहाँ उन्होंने 100 मीटर और 200 मीटर दोनों स्पर्धाओं में कांस्य पदक जीतकर पेरिस पैरालिंपिक के लिए अपना कोटा हासिल किया।
पैरा-स्प्रिंटर प्रीति पाल ने रचा इतिहास
पेरिस पैरालिंपिक में 2 कांस्य पदक जीतकर प्रीति पाल ने इतिहास रच दिया।
Para-sprinter Preeti Pal creates history; wins second medal at Paris Paralympics Read @ANI Story | https://t.co/2NDbbGBF4Y#India #ParisParalympics #BronzeMedal pic.twitter.com/wD2Ia75rNg — ANI Digital (@ani_digital) September 1, 2024
भारत ने जीते 6 पदक
इस पदक के साथ, भारत ने चल रहे पेरिस पैरालिंपिक में एक स्वर्ण, एक रजत और चार कांस्य के साथ कुल छह पदक हासिल किए हैं। शनिवार को, रुबीना ने पी2-महिला 10 मीटर एयर पिस्टल एसएच-1 फाइनल में तीसरा स्थान हासिल किया और कांस्य पदक जीता। उन्होंने फाइनल में कुल 211.1 अंक हासिल किए।
यह भी पढ़ें- पेरिस पैरालंपिक 2024: बैडमिंटन में नितेश दिलाएंगे गोल्ड मेडल
शुक्रवार को मौजूदा पैरालंपिक चैंपियन अवनी लेखरा ने अपनी जीत का सिलसिला जारी रखते हुए चल रहे पेरिस पैरालंपिक में महिलाओं की 10 मीटर एयर राइफल फाइनल में स्वर्ण पदक जीता। इसी इवेंट में शूटर मोना अग्रवाल ने कांस्य पदक जीता। लेखरा ने महिलाओं की 10 मीटर एयर राइफल के फाइनल में दबदबा बनाया और 249.7 अंकों के साथ शीर्ष स्थान हासिल किया, जो उनका व्यक्तिगत सर्वश्रेष्ठ भी है। निशानेबाजी में भी भारत को रजत पदक मिला, मनीष नरवाल ने पुरुषों की P1 10 मीटर एयर पिस्टल SH1 प्रतियोगिता में रजत पदक जीता।
यह भी पढ़ें- तीरंदाज राकेश कुमार ने पैरालंपिक क्वार्टर फाइनल में बनाई जगह, शूटऑफ में दर्ज की जीत
इस साल, भारत ने अब तक का अपना सबसे बड़ा पैरालंपिक दल भेजा है, जिसमें 12 खेलों के 84 एथलीट शामिल हैं, जो देश के बढ़ते पैरा-स्पोर्ट्स इकोसिस्टम का प्रमाण है। पेरिस 2024 पैरालंपिक में भारत की भागीदारी न केवल संख्या में उल्लेखनीय वृद्धि दर्शाती है, बल्कि पदक की उम्मीदों में भी वृद्धि करती है, क्योंकि देश का लक्ष्य टोक्यो में अपनी पिछली उपलब्धियों को पार करना है। टोक्यो 2020 भारत का सबसे सफल पैरालंपिक खेल था, जिसमें देश ने पांच स्वर्ण, आठ रजत और छह कांस्य सहित 19 पदक जीते।
(एजेंसी इनपुट के साथ)
