‘मैं अपनी सेना के साथ हूं’ अरशद नदीम ने नीरज चोपड़ा को लेकर कही ये बात
पाकिस्तान के जेवलिन थ्रो एथलीट अरशद नदीम ने नीरज चोपड़ा और भारत के साथ चल रहे संघर्ष को लेकर कमेंट किया। नदीम ने कहा मैं और मेरा परिवार हमेशा अपनी सेना के साथ खड़ा रहेगा।
- Written By: अक्षय साहू
अरशद नदीम, नीरज चोपड़ा
लाहौर: ओलंपिक गोल्ड मेडल विजेता अरशद नदीम ने अपने प्रतिद्वंद्वी और दो बार के ओलंपिक मेडलिस्ट भारत के नीरज चोपड़ा पर टिप्पणी करने से इनकार कर दिया। चोपड़ा को हाल में समाप्त हुए एनसी क्लासिक टूर्नामेंट के लिए पाकिस्तान के इस एथलीट को आमंत्रित करने पर ट्रोल किया गया था।
जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकवादी हमले में 26 लोग मारे गए थे। नीरज ने पाकिस्तान के भाला फेंक एथलीट को इस हमले से पहले प्रतियोगिता के लिए निमंत्रण दिया था। लेकिन उनकी सोशल मीडिया पर फिर भी काफी आलोचना की गई।
मैं अपनी सेना के साथ खड़ा हूं: नदीम
नदीम ने गुरुवार को मीडिया से बात करते हुए नीरज चोपड़ा और भारत के साथ चल रहे संघर्ष को लेकर कमेंट किया। नदीम ने कहा कि भारत के साथ चल रहे संघर्ष के कारण मैं नीरज के बारे में कोई कमेंट नहीं करना चाहता हूं। नदीम ने आगे कहा, ‘मैं एक गांव से हूं और मैं सिर्फ इतना कहूंगा कि मैं और मेरा परिवार हमेशा अपनी सेना के साथ खड़ा रहेगा। चोपड़ा 2024 पेरिस ओलंपिक में नदीम के बाद दूसरे स्थान पर रहे थे।
सम्बंधित ख़बरें
FIFA World Cup 2026: फाइनल की दहलीज पर फ्रांस और स्पेन, सेमीफाइनल में होगी दिग्गजों की टक्कर
FIFA 2026: सेमीफाइनल में फिर आमने-सामने होंगे इंग्लैंड और अर्जेंटीना, 24 साल बाद लौटेगी ऐतिहासिक टीमें
इंग्लैंड की धरती पर रोहित शर्मा के धमाकेदार रिकार्ड, देखिए हिटमैन के वनडे मैच में शानदार आंकड़े
IPL 2027 से पहले CSK में बड़ा बदलाव! फ्लेमिंग के बाद अब इन कोचों की भी हो सकती है छुट्टी
नदीम ने कहा, मैंने हमेशा कहा है कि मैं हमेशा खुद से प्रतिस्पर्धा करता हूं और मेरा लक्ष्य एक दिन 100 मीटर का आंकड़ा छूना है। उन्होंने कहा कि अगर चोपड़ा अच्छा प्रदर्शन कर रहे हैं तो यह उनके लिए अच्छा है। चोपड़ा ने हाल में डायमंड लीग प्रतियोगिता के दोहा चरण में 90.23 मीटर के व्यक्तिगत सर्वश्रेष्ठ थ्रो से 90 मीटर का आंकड़ा पार किया और रजत पदक जीता।
GT vs LSG: लाइव मैच में एक ही ओवर के दौरान तीन बार गिरे अरशद खान, गुजरात की मुश्किलें बढ़ी
नदीम कभी भी करीबी दोस्त नहीं
टोक्यो ओलंपिक के गोल्ड मेडल विजेता चोपड़ा ने 15 मई को डायमंड लीग प्रतियोगिता के दोहा चरण से पहले कहा था कि वह और नदीम कभी भी करीबी दोस्त नहीं थे। एनसी क्लासिक जेवलिन थ्रो प्रतियोगिता का नाम इस भारतीय स्टार के नाम पर रखा गया है, जिसे 24 मई को बेंगलुरु में कराया जाना था, लेकिन पाकिस्तान के साथ हुए सैन्य संघर्ष को देखते हुए इसे स्थगित कर दिया गया था।
