-
शुक्र, 26 जून 2026 ई-पेपर
- Hindi News »
- Sports »
- Cricket »
- Pakistan Won The Asia Cup Under 19 Title Mohsin Naqvi Lifted The Trophy
आखिरकार मोहसिन नकवी ने उठाई एशिया कप की ट्रॉफी, कभी ‘ट्रॉफी चोर’ बन चुके थे ACC चीफ, भाग गए थे होटल
- Written By: संजय सिंह बिष्ट
IND vs PAK: पाकिस्तान अंडर-19 टीम ने भारत को 191 रन से हराकर एशिया कप अंडर-19 के खिताब को अपने नाम किया। इस दौरान एसीसी चीफ मोहसिन नकवी ने इसकी ट्रॉफी उठाकर पाकिस्तानी टीम को प्रदान की।

एशिया कप अंडर-19 की ट्रॉफी के साथ पाकिस्तान अंडर 19 टीम के कप्तान व एसीसी चीफ मोहसिन नकवी (फोटो- सोशल मीडिया)
IND U19 vs PAK U19: एसीसी अंडर-19 कप 2025 के फाइनल में पाकिस्तान ने भारत को 191 रन से मात दी और शानदार जीत दर्ज की। इस जीत के साथ ही पाकिस्तान की अंडर-19 टीम ने 2025 का अंडर-19 एशिया कप अपने नाम कर लिया। यह मुकाबला आईसीसी अकादमी ग्राउंड पर खेला गया। पहले बल्लेबाजी करते हुए पाकिस्तान ने भारत के सामने 347 रन का बड़ा स्कोर खड़ा किया। जवाब में भारतीय टीम 26.2 ओवर में केवल 156 रन पर ऑलआउट हो गई। इस मुकाबले में पाकिस्तान के बल्लेबाज समीर मिन्हास ने निर्णायक भूमिका निभाई।
मोहसिन नकवी ने उठाई एशिया कप अंडर-19 की ट्रॉफी
पाकिस्तान अंडर-19 टीम की खिताबी जीत के बाद उसे एसीसी अंडर-19 की मोहसिन नकवी ने दी। इस दौरान मोहसिन नकवी ने इसकी ट्रॉफी को उठाकर पाकिस्तानी टीम को सौंपा। अब ये खबर सोशल मीडिया के बाजार में गर्म हो रही है। इससे पहले एशिया कप 2025 में भारतीय टीम ने जीत दर्ज की थी। इस दौरान भारत ने एसीसी चीफ मोहसिन नकवी से ट्रॉफी नहीं ली थी। जिसके बाद वो एशिया कप की ट्रॉफी को लेकर होटल चले गए थे। तब भारत में क्रिकेट प्रेमियों ने उन्हें ‘ट्रॉफी चोर’ कहकर पुकारा था।
समीर मिन्हास की बदौलत जीता पाकिस्तान
फाइनल में भारत के खिलाफ समीर मिन्हास ने मैच की शुरुआत से ही आक्रामक और संतुलित बल्लेबाजी की। उन्होंने भारतीय बल्लेबाजों को लगातार दबाव में रखा और केवल 71 गेंदों में अपना शतक पूरा कर लिया। यह अंडर-19 एशिया कप 2025 का दूसरा सबसे तेज शतक है। टूर्नामेंट में सबसे तेज शतक का रिकॉर्ड वैभव सूर्यवंशी के नाम है। समीर ने कुल 113 गेंदों में 172 रन बनाए, जिसमें 17 चौके और 9 छक्के शामिल थे। उनके अलावा अहमद हुसैन ने भी टीम के लिए अच्छा योगदान दिया और 72 गेंदों में 56 रन बनाए।
सम्बंधित ख़बरें
वैभव सूर्यवंशी की बल्लेबाजी के दिवाने बन गए कोहली के कोच, कहा- वो डेब्यू के हकदार हैं
IND vs IRE: आयरलैंड के खिलाफ जीत का सिलसिला बरकरार रखने उतरेगी टीम इंडिया, नई भूमिका में दिखेंगे कप्तान अय्यर
नीदरलैंड्स क्रिकेट टीम के कोच रयान कुक ने अचानक दिया इस्तीफा, यह बड़ी वजह आई सामने
बेन स्टोक्स ने नाइट क्लब विवाद पर तोड़ी चुप्पी, गलती मानते हुए साथी खिलाड़ियों से मांगी माफी
इस मैच में भारत के गेंदबाजों ने 347 रन लुटा डाले। भारत की तरफ से किशन कुमार सिंह सबसे महंगे गेंदबाज साबित हुए। उन्होंने 5 ओवर में 10 की इकोनॉमी के साथ 50 रन दिए। इसके अलावा दीपेश देवेंद्रन ने 10 ओवर में 83 रन दिए। भारत के लिए हेनिल पटेल और हेनिल पटेल ने 2-2 विकेट अपने नाम किए। वहीं, कनिष्क चौहान को 1 विकेट मिला।
ये भी पढ़ें: कौन है समीर मिन्हास? जिसकी 172 रन की पारी..भारत पर पड़ी भारी, खिताबी जीत का सपना चकनाचूर
इस मुकाबले में भारत को वैभव सूर्यवंशी और कप्तान आयुष म्हात्रे से काफी उम्मीदें थी, लेकिन ये दोनों इन उम्मीदों पर खरे नहीं उतर पाए। वैभव सूर्यवंशी ने 10 गेंदों में 26 रन बनाए। वहीं, कप्तान आयुष म्हात्रे सिर्फ 2 रन बनाकर पवेलियन चले गए। इस मैच में आरोन जॉर्ज का बल्ला भी शांत रहा। उन्होंने 9 गेंदों पर 16 रन बनाए। भारत के लिए सबसे ज्यादा 36 रन दीपेश देवेंद्रन ने बनाए।
Pakistan won the asia cup under 19 title mohsin naqvi lifted the trophy
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
शहीद परिवारों को बड़ी राहत, महाराष्ट्र में कृषि भूमि हस्तांतरण पर स्टाम्प ड्यूटी पूरी तरह माफ
Jun 26, 2026 | 01:22 PMExplainer: राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामला: 8 आरोपी गिरफ्तार, जानिए किसी क्या थी जिम्मेदारी, कौन था मास्टरमाइंड?
Jun 26, 2026 | 01:21 PMCooking Mistakes: खाना पकाने की ये गलतियां छीन सकती हैं भोजन का पोषण, जानें कुकिंग का सही तरीका
Jun 26, 2026 | 01:21 PMकिसानो को मिलेगी 2 लाख तक कर्ज माफ़ी? विधायक रणधीर सावरकर ने विधानसभा में रखी मांग
Jun 26, 2026 | 01:21 PMराम मंदिर ट्रस्ट के महासचिव चंपत राय ने दिया इस्तीफा, अनिल मिश्रा ने भी छोड़ा पद
Jun 26, 2026 | 01:16 PMHormuz Strait Iran Attack: ईरान के ड्रोन हमले के बाद होर्मुज में UN ने रोका रेस्क्यू अभियान
Jun 26, 2026 | 01:07 PMभरोसे से खिलवाड़ बर्दाश्त नहीं… देवरिया में गरजे सीएम योगी, अखिलेश की सपा पर किया अब तक का सबसे बड़ा हमला
Jun 26, 2026 | 01:05 PMवीडियो गैलरी

भूकंप आने से पहले क्यों अजीब हरकतें करते हैं जानवर? जानिए इसके पीछे का वो विज्ञान जो इंसान नहीं देख पाते!
Jun 25, 2026 | 10:53 PM
ट्रंप और JD वेंस की सीक्रेट मीटिंग की इनसाइड स्टोरी, जिसमें सऊदी अरब-भारत को लेकर बना था बड़ा प्लान- VIDEO
Jun 25, 2026 | 10:34 PM
धार में मोहर्रम की रस्म पर आधी रात हुआ बवाल, पुलिस एक्शन से मचा हड़कंप! देखें VIDEO
Jun 25, 2026 | 08:33 PM
Agra में अवैध मजारों पर गरजा बुलडोजर! हिंदूवादी संगठनों की खुली चेतावनी, बोले- अब नहीं चलेगा अवैध कब्जा, VIDEO
Jun 25, 2026 | 08:22 PM
धरती फटी और समा गए लाखों लोग! वेनेजुएला में भूकंप ने मचाई भारी तबाही, देखें VIDEO
Jun 25, 2026 | 08:12 PM
कोलकाता में बड़ा हादसा! निर्माणाधीन गोदाम की छत गिरने से मलबे में दबे कई मजदूर, मची चीख-पुकार
Jun 25, 2026 | 02:14 PM














