-
गुरु, 25 जून 2026 ई-पेपर
- Hindi News »
- Sports »
- Pakistan Vs West Indies Mohammad Rizwan Fifty Calendar Year Pakistan Dominates West Indies In T20is
मोहम्मद रिज़वान के बल्ले से निकला ‘पहाड़’, विराट कोहली और यूनिवर्स बॉस कोसों दूर, बाबर आज़म को हो गया टेंशन
- Written By: सुभाष यादव

-विनय कुमार
पाकिस्तान क्रिकेट टीम के धाकड़ बल्लेबाज़-विकेटकीपर मोहम्मद रिजवान (Mohammad Rizwan) ने अंतरराष्ट्रीय T20 क्रिकेट में हंगामा बरपा दिया है। गौरतलब है कि ICC T20 World Cup, 2021 टूर्नामेंट में भी उन्होंने जबरदस्त प्रदर्शन किया था।
ताज़ा मामला T20 cricket के इतिहास में एक नए इतिहास रच जाने का पैग़ाम बता रहा है। आज सोमवार को उन्होंने T20 मुकाबले में वेस्ट इंडीज़ के खिलाफ (West Indies vs Pakistan T20, 2021) T20 Series के पहले मैच में 78 रनों की ताबड़तोड़ पारी खेली। आज की धुआंधार पारी ने उनके नाम एक नया इतिहास जोड़ दिया। T20 इंटरनेशनल क्रिकेट में उन्होंने 2021 के कैलेंडर ईयर में अब 1200 रन बना लिए हैं।
सम्बंधित ख़बरें
IND A vs SL A Final: श्रीलंका से बदला लेने उतरेंगे वैभव सूर्यवंशी, जानें कब, कहां और कैसे देखें लाइव मुकाबला
हार्दिक पंड्या का खराब दौर बरकरार, अफगानिस्तान के बाद इंग्लैंड सीरीज से बाहर, कोहली पर भी आया बड़ा अपडेट
शुभमन गिल ने रचा इतिहास: शिखर धवन और विराट कोहली को पछाड़कर निकले आगे, इस चक्कर में चूके दोहरा शतक
विरोधी से दोस्त बनने तक का सफर…विलियमसन के रिटायरमेंट पर कोहली का भावुक पोस्ट, जानें क्या कुछ कहा
इतिहास गवाह है कि एक कैलेंडर ईयर में दुनिया के महाविस्फोटक बल्लेबाज़ कहे जाने वाले विराट कोहली (Virat Kohli), बाबर आज़म (Babar Azam) और यूनिवर्स बॉस क्रिस गेल (Chris Gayle Universe Boss) इतना रन नहीं बना पाए हैं।
T20 इंटरनेशनल क्रिकेट का इतिहास इस बात की तस्दीक करता है कि पाकिस्तान के धुंआधार बालेबाज मोहम्मद रिजवान (Mohammed Rizwan) ने इस साल, यानी 2021 में अब तक खेले T20 अंतरराष्ट्रीय मैचों में बल्ले से गदर मचा दिया है। उन्होंने अब तक खेले T20 मुकाबलों की 24 पारियों में 75 की औसत से 1201 रन बना लिए हैं। जिसमें एक सेंचुरी और 11 हाफ सेंचुरी शामिल हैं।
इस साल उनका बेस्ट स्कोर 104 नॉट आउट रहा है। साल 2021 के खेले T20 अंतरराष्ट्रीय मैचों में उनका स्ट्राइक रेट 132 रहा है। उनके 1201 रनों के टोटल में इस कैलेंडर ईयर में उनके बल्ले से 105 चौके और 38 छक्के निकले हैं। गौरतलब वे भी है कि मोहम्मद रिज़वान एक साल में खेले T20 इंटरनेशनल में 100 या इससे ज्यादा चौके लगाने वाले पहले बल्लेबाज भी बन गए हैं।
वेस्ट इंडीज़ के खिलाफ ठोके इतने चौके
मोहम्मद रिजवान वेस्ट इंडीज़ के खिलाफ T20 सीरीज के पहले मुकाबले में 52 गेंदों का सामना करते हुए 78 रन बनाए। जिसमें 10 चौके शामिल रहे और एक शानदार हाफ सेंचुरी ठोकी। मोहम्मद रिज़वान की T20 इंटरनेशनल में यह उनकी 12वीं हाफ सेंचुरी है। रिज़वान के ओवरऑल इंटरनेशनल T20 की बात की जाए, तो उन्होंने अब्बतके खेले कुल 135 पारियों में 39 की औसत से 3862 रन बना चुके हैं। जिसमें एक सेंचुरी और 27 हाफ सेंचुरी शामिल हैं। T20 इंटरनेशनल में उनके बल्ले से अब तक 101 छक्के निकले हैं।
बाबर आज़म के पास है 1000 छूने का मौका
पाकिस्तान क्रिकेट टीम के कप्तान बाबर आज़म (Babar Azam) इस साल, यानी, 2021 के कैलेंडर ईयर में अब तक खेले कुल 27 T20 इंटरनेशनल पारियों में 37 की औसत से 853 रन बना चुके हैं। रिकॉर्ड्स बताते हैं कि यह उनका किसी एक कैलेंडर ईयर में उनके करियर का बेस्ट प्रदर्शन है। गौरतलब है कि वेस्ट इंडीज़ के खिलाफ T20 सीरीज में अभी 2 मैच बाकी हैं। इसलिए उनके पास 1000 रन के आंकड़े को छूने या उस पार जाने का बेहतरीन मौका भी है।
T20 Cricket का इतिहास बताता है कि भारत का एंग्री यंग मैन खिलाड़ी और पूर्व धांसू टी20 कप्तान विराट कोहली (Virat Kohli) और क्रिस गेल (Chris Gayle) अभी तक अपने
करियर में किसी एक कैलेंडर ईयर में 1000 रनों के आंकड़े को नहीं छू सके हैं। विराट ने 2016 में सबसे ज्यादा 641 रन बनाए थे और क्रिस गेल के बल्ले से 500 रन का आंकड़ा भी पार नहीं हो सका है।
Pakistan vs west indies mohammad rizwan fifty calendar year pakistan dominates west indies in t20is
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
‘पुलिस ने मुझे अपराधी बनाया…’, मुरैना में फायरिंग मामले में आया नया मोड़; आरोपी ने लगाए गंभीर आरोप
Jun 25, 2026 | 06:07 PMHaldi Upay: गुरुवार को करें हल्दी के ये 5 अचूक उपाय, धन संकट होगा छूमंतर और करियर छुएगा आसमान
Jun 25, 2026 | 06:03 PMSpice Storage: बारिश में नमी से खराब हो सकते हैं मसाले, इन्हें ताजा और खुशबूदार रखने के लिए अपनाएं ये तरीके
Jun 25, 2026 | 05:59 PMकहीं आपके साथ ट्रेन में सफर तो नहीं कर रहे किंग कोबरा! जनशताब्दी एक्सप्रेस में मिला अजगर, क्या है इसकी वजह?
Jun 25, 2026 | 05:53 PMIND vs IRE: आयरलैंड के खिलाफ जीत का सिलसिला बरकरार रखने उतरेगी टीम इंडिया, नई भूमिका में दिखेंगे कप्तान अय्यर
Jun 25, 2026 | 05:53 PMअमरावती सूतगिरणी रोड हत्याकांड का खुलासा, सिगरेट नहीं देने पर युवक की हत्या, 3 आरोपी गिरफ्तार
Jun 25, 2026 | 05:43 PM’50 करोड़ नहीं, 80-90 करोड़ में बिके सांसद…’; ‘ऑपरेशन टाइगर’ पर रोहित पवार का महायुती पर सबसे बड़ा हमला
Jun 25, 2026 | 05:41 PMवीडियो गैलरी

कोलकाता में बड़ा हादसा! निर्माणाधीन गोदाम की छत गिरने से मलबे में दबे कई मजदूर, मची चीख-पुकार
Jun 25, 2026 | 02:14 PM
आगरा के कोचिंग सेंटर्स बने ‘लाक्षागृह’, रियलिटी चेक में सामने डरावना सच; देखें VIDEO
Jun 24, 2026 | 10:37 PM
Delhi News: फुटपाथ पर सो रही 10 साल की बच्ची से दुष्कर्म के बाद घोंटा गला, पुलिस ने किया एनकाउंटर; देखें VIDEO
Jun 24, 2026 | 10:25 PM
मेरे पापा मजिस्ट्रेट हैं… लखनऊ चारबाग स्टेशन पर VIP हनक में बुजुर्ग महिला को जड़ा थप्पड़, VIDEO वायरल
Jun 24, 2026 | 10:11 PM
अतीक की बेनामी संपत्तियों पर प्रयागराज पुलिस का बड़ा प्रहार, 5 बड़े अफसरों की SIT गठित- VIDEO
Jun 23, 2026 | 11:21 PM
पापा बचा लो, यहां आग लग गई है…पिता से बेटे की अंतिम पुकार, लखनऊ अग्निकांड की रुला देने वाली कहानी- VIDEO
Jun 23, 2026 | 09:05 PM














