ओलंपिक गोल्ड मेडलिस्ट नीरज चोपड़ा ने खरीदी लैंड रोवर रेंज रोवर वेलार, कार की कीमत जानकर आप भी हो जाएंगे हैरान
- Written By: काजल चोपड़े
नयी दिल्ली: ओलंपिक में स्वर्ण पदक जीतने वाले पहले भारतीय भाला फेंक खिलाड़ी नीरज चोपड़ा (Neeraj Chopra) ने नई कार खरीदी है। अब उनके कार कलेक्शन में अब लैंड रोवर रेंज रोवर वेलार (Range Rover Velar SUV) शामिल हो गई है। इस कार की कीमत करीब 90 लाख है। बता दें कि, नीरज चोपड़ा के पास पहले से ही लैंड रोवर की रेंज रोवर स्पोर्ट कार है। नीरज के पास कई महंगी कारें भी हैं।
नीरज की नई एसयूवी काले रंग की है। हाल ही में लैंड रोवर मालवा ऑटोमोटिवस ने अपने फेसबुक पर नीरज चोपड़ा और उनकी नई गाडी की तस्वीर शेयर की है। इसके साथ ही उन्होंने इस नई कार के लिए नीरज को बधाई भी दी है। नीरज के पास फोर्ड मस्टैंग जीटी, रेंज रोवर स्पोर्ट, रेंज रोवर वेलार, महिंद्रा एक्सयूवी700, टोयोटा फॉर्च्यूनर और महिंद्रा थार कारें हैं।
सम्बंधित ख़बरें
दिल्ली सरकार ओलंपिक मेडल विनर्स को देगी 7 करोड़, छात्रों को भी मिलेंगे लैपटॉप
4 ओलंपिक में जीते 9 गोल्ड, पूरी दुनिया में गूंजा नाम, ये है कार्ल लुईस की कहानी
कई बार टूटा मेडल का सपना, प्रैक्टिस में गंवाया हाथ, फिर दाएं हाथ से रचा इतिहास; पढ़ें कैरोली टकास की कहानी
पूनिया ने यौन उत्पीड़न प्रदर्शन के दौरान लगाए आरोपों पर बिना शर्त माफी मांगी, अब कोर्ट में मामला खत्म
गौरतलब हो कि, इस महीने की शुरुआत में नीरज ने लुसाने डायमंड लीग में पहला स्थान हासिल किया था। उन्होंने 87.66 मीटर दूर भाला फेंककर पहले स्थान हासिल किया। इस सीजन में यह उनकी लगातार दूसरी जीत थी। इससे पहले दोहा डायमंड लीग में भी उन्होंने 88.67 मीटर भाला फेंककर गोल्ड मैडल जीता था।
