अपने आखिरी इंटरनेशनल वनडे में भावुक हुए रॉस टेलर, नेशनल एंथम के दौरान आँखों से छलक पड़े आंसू- Video
- Written By: मृणाल पाठक
PIC: Twitter
नई दिल्ली: न्यूजीलैंड (New Zealand) के दमदार प्लेयर रॉस टेलर (Ross Taylor) सोमवार यानी आज 4 अप्रैल को अपने करियर का आखिरी वनडे (ODI) मैच खेलने उतरे हैं। यह उनका आखिरी इंटरनेशनल क्रिकेट मैच है। ऐसे में वह मैच के दौरान भावुक हो गए। सोशल मीडिया (Social Media) पर एक वीडियो वायरल (Viral Video) हुआ है, जिसमें नेशनल एंथम के दौरान उनकी आंख से आंसू नज़र आए हैं।
दरअसल, रॉस टेलर ने पिछले साल 30 दिसंबर को ही ये घोषणा कर दी दी थी कि, वह इंटरनेशनल क्रिकेट से संन्यास लेने वाले हैं। उन्होंने कहा था कि ऑस्ट्रेलिया और नीदरलैंड्स (NZ vs NED) के खिलाफ वनडे सीरीज उनका आखिरी इंटरनेशनल ODI मैच होगा। जबकि जबकि बांग्लादेश के खिलाफ घरेलू टेस्ट सीरीज उनका आखिरी टेस्ट मैच होगा, जो कि खत्म हो चुका हैं। ऐसे में अब आखिरी वनडे मैच का यह वीडियो BLACKCAPS ने अपने ट्विटर पर शेयर किया है।
Special moments for @RossLTaylor and his family before play at Seddon Park. Follow KFC ODI 3 from Hamilton LIVE with @sparknzsport. #ThanksRosco #NZvNED pic.twitter.com/tSurjjarsH — BLACKCAPS (@BLACKCAPS) April 4, 2022
न्यूजीलैंड अपने घर में नीदरलैंड्स के खिलाफ तीन वनडे की सीरीज खेल रही है। आज सीरीज का आखिरी मैच है। सीरीज के शुरुआती दोनों मैच न्यूजीलैंड पहले ही जीत चुका है। तीसरे मैच में नेशनल एंथम के दौरान रॉस टेलर अपने तीनों बच्चे एडिलेड, जॉन्टी और मैक्केंजी के साथ नजर आए। इस मैच में टेलर 14 रन बनाकर कॉट एंड बोल्ड हो गए।
सम्बंधित ख़बरें
CWG 2026: लवप्रीत सिंह ने रचा इतिहास, गेम्स रिकॉर्ड के साथ भारत की झोली में आया रजत पदक; 1 किलो से चूके गोल्ड
CWG 2026: भारत की सीमा कालिरामना ने रचा कमाल, डिस्कस थ्रो में जीता कांस्य पदक; निधि रानी चौथे स्थान पर रहीं
ICC Men’s Cricket World Cup 2027: 24 साल बाद अफ्रीका लौटेगा वनडे विश्व कप, 12 मेजबान शहरों का ऐलान
Virat Kohli on Rahane Retirement: रहाणे के रिटायरमेंट पर कोहली ने दी बधाई, बताया फेवरेट टेस्ट बैटिंग पार्टनर
आखिरी टेस्ट में भी हुए थे भावुक
रॉस टेलर अपने आखिरी टेस्ट मैच में भी भावुक हुए थे। बांग्लादेश के खिलाफ इसी साल 9 जनवरी से यह टेस्ट मैच खेला था। इसी मैच में न्यूजीलैंड के सबसे सफलतम टेस्ट बल्लेबाज टेलर ने न्यूजीलैंड के लिए आखिरी बार सफेद जर्सी में खेलते दिखाई दिए थे।
Ross Taylor is himself emotional while singing National anthem ?
pic.twitter.com/IXfxpQr0eM — ⚡ (@Visharad_KW22) January 8, 2022
करियर
रॉस टेलर के करियर की बात करें तो, उन्होंने अब तक 450 इंटरनेशनल मुकाबले खेले हैं। जहां उन्होंने 112 टेस्ट, 236 वनडे और 102 टी20 इंटरनेशनल खेले हैं। टेलर ने टेस्ट मैचों में 44.66 की एवरेज से 7683 रन बनाए हैं, जिसमें 19 शतक शामिल रहे। जबकि वनडे इंटरनेशनल (आखिरी मैच से पहले) में उनके नाम पर 47.73 की औसत से 8593 रन दर्ज हैं। वहीं टी20 इंटरनेशनल में टेलर ने 122.37 की स्ट्राइक रेट से 1909 रन अपने नाम किए हैं।
