Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • चुनाव
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • फैक्ट चेक
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

न्यूजीलैंड ने बांग्लादेश को पारी के अंतर से हराकर सीरीज में बराबरी की

न्यूजीलैंड ने पहली पारी छह विकेट पर 521 रन पर घोषित की थी जिसमें टॉम लाथम ने 252 रन बनाये थे।

  • Written By: काजल चोपड़े
Updated On: Jan 11, 2022 | 01:45 PM
Follow Us
Close
Follow Us:

क्राइस्टचर्च, विकेटकीपर लिटन दास (Liton Das) की साहसिक शतकीय पारी के बावजूद बांग्लादेश को न्यूजीलैंड (NZ vs BAN 2nd Test) के हाथों दूसरे क्रिकेट टेस्ट में एक पारी और 117 रन से पराजय का सामना करना पड़ा जिससे दो मैचों की श्रृंखला बराबरी पर छूटी । दस्ताने पर गेंद लगने के बाद दास ने लगभग पूरी पारी एक हाथ से खेली। उन्होंने न्यूजीलैंड के गेंदबाजों की शॉर्टपिच गेंदों का बहादुरी से सामना करके 106 गेंद में दूसरा टेस्ट शतक पूरा किया।

न्यूजीलैंड (New Zealand) ने पहली पारी छह विकेट पर 521 रन पर घोषित की थी जिसमें टॉम लाथम ने 252 रन बनाये थे। उन्होंने मैच में छह कैच भी लपके। न्यूजीलैंड ने बांग्लादेश को पहली पारी में 126 रन पर आउट करके फॉलोआन दिया। बांग्लादेश की टीम दूसरी पारी में 278 रन पर आउट हो गई।

दास 102 रन बनाकर आउट हुए जबकि दूसरे छोर से कोई बल्लेबाज टिक नहीं सका। बांग्लादेश का नौवां विकेट गिरते ही दर्शकों ने अनुभवी बल्लेबाज रोस टेलर का नाम लेना शुरू कर दिया जो अपना 112वां और आखिरी टेस्ट खेल रहे थे।

सम्बंधित ख़बरें

IPL 2026 KKR vs SRH Live Score: ईडन गार्डन्स में हाईवोल्टेज मुकाबला, कोलकाता के सामने है ईशान किशन की हैदराबाद

वाह रे PSL! लाइव मैच में शान से पी सिगरेट, पाकिस्तान सुपर लीग का है मामला, शर्मनाक करतूत का वीडियो हुआ वायरल

RCB के गेंदबाज ने अपने ही क्रिकेट बोर्ड के खिलाफ ठोका मुकदमा, IPL 2026 खेलने के लिए पहुंचा कोर्ट

क्या CSK की सेना के खिलाफ मैदान में उतरेंगे PBSK के कप्तान? श्रेयस अय्यर की चोट को लेकर सस्पेंस हुआ खत्म

दर्शकों की बात को मानकर कप्तान लाथम ने टेलर को गेंद सौंपी। उनकी तीसरी गेंद पर इबादत हुसैन ने लाथम को कैच थमा दिया। इसके साथ ही टेलर के 15 वर्ष के सुनहरे कैरियर का अंत विकेट के साथ हुआ। इससे पहले उन्होंने अपने टेस्ट कैरियर में सिर्फ 16 ओवर फेंककर दो विकेट लिये थे और आखिरी बार आठ साल पहले विकेट चटकाया था। आखिरी विकेट गिरने के बाद उनके साथी खिलाड़ियों ने उन्हें घेर लिया और बांग्लादेश ने गार्ड आफ आनर दिया।

टेलर एक ही मैच में 250 से अधिक की पारी खेलने और छह कैच लेने वाले दुनिया के पहले खिलाड़ी बन गए। बांग्लादेश ने पले टेस्ट में न्यूजीलैंड को आठ विकेट से हराकर इतिहास रचा था। टेस्ट चैम्पियन टीम को उसकी धरती पर नौवीं रैंकिंग वाली टीम द्वारा हराना टेस्ट क्रिकेट के सबसे बड़े उलटफेर में से एक था।  (एजेंसी)

Nz vs ban 2nd test new zealand crush bangladesh to level series

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Jan 11, 2022 | 01:45 PM

Topics:  

  • Cricket News
  • Sports News
  • Team Bangladesh

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.