Road Safety World Series में आज NZ-L vs BANL, जानिए दोनों की टीम और मैच का शेड्यूल
- Written By: नवभारत डेस्क
-विनय कुमार
Road Safety World Series, 2022 (RSWS 2022) के 8वें मुकाबले में आज बांग्लादेश लीजेंड्स बनाम न्यूज़ीलैड लीजेंड्स (BAN-L vs NZ-L) में भिड़ंत होगी। यह मैच इंदौर (Indore) के होल्कर स्टेडियम (Holkar Cricket Stadium) में दोपहर 3:30 बजे से आरंभ है। इस सीरीज में दोनों टीम अपने-अपने पहले मैच में हार चुकी हैं। दोनों टीम चाहेगी कि आज वह जीत हासिल कर आगे की यात्रा के लिए आगे बढ़े।
गौरतलब है कि बांग्लादेश लीजेंड्स को इस ताज़ा सीज़न के पहले मुकाबले में वेस्ट इंडीज़ लीजेंड्स (BAN-L vs WI-L 2022) ने हरा दिया था। वहीं, न्यूजीलैंड लेजेंड्स को भी पहले मैच में साउथ अफ्रीका लीजेंड्स (NZ-L vs SA-L, 2022) से हार का सामना करना पड़ा था।
सम्बंधित ख़बरें
वानखेड़े में चेन्नई ने रचा इतिहास, संजू का नाबाद शतक और अकील के 4 विकेट से पस्त हुई MI, 103 रन से जीता मैच
IPL 2026: दिल्ली कैपिटल्स में हुई पाकिस्तानी मूल के खिलाड़ी की एंट्री; जानें कौन है ये मिस्ट्री प्लेयर
MI vs CSK: आईपीएल 2026 संजू सैमसन ने ठोका दूसरा शतक, चेन्नई ने मुंबई के सामने खड़ा किया 207 रन का स्कोर
PSL 2026 में आपा खो बैठा बल्लेबाज, मोहम्मद आमिर की कुटाई के लिए उठा लिया बल्ला; देखें VIDEO
स्थान: होल्कर क्रिकेट स्टेडियम, इंदौर
लाइव स्ट्रीमिंग
voot app / Rishtey Channel और sports पर सीधा प्रसारण होगा।
दोनों टीमों की टीम
न्यूजीलैंड लीजेंड्स टीम (New Zealand Legends)
रॉस टेलर (Ross Taylor Captain), जैकब ओरम, जेमी हाउ, जेसन स्पाइस, काइल मिल्स (Kyle Mills), स्कॉट स्टायरिस (Scott Styris), शेन बॉन्ड (Shane Bond), डीन ब्राउनली (Dean Brownlee), ब्रूस मार्टिन (Bruce Martin), नील ब्रूम (Neil Broom), आरोन रेडमंड (Aaron Redmond), एंटोन डेविच (Anton Dewitch), क्रेग मैकमिलन (Craig Macmillan), गैरेथ हॉपकिंस (Gereth Hopkins) और हामिश बेनेट (Hamish Bennett)।
बांग्लादेश लीजेंड्स टीम (Bangladesh Legends Team)
शहादत हुसैन (Shahadat Hossain Captain), अब्दुर रज्जाक (Abdur Razzak), आलमगीर कबीर (Alamgir Kabir), आफताब अहमद (Aftab Ahmed), आलोक कपाली (Alok Kapali), मामुन-उर-रशीद (Mamun ur Rashid), नज़्मुस सादात (Najmus Sadat), धीमान घोष (Dhiman Ghosh), डोलर महमूद (Dolar Mehmood), खालिद मशूद (Khalid Masoor), मोहम्मद शरीफ (Mohammad Sharif), महराब हुसैन (Mahrab Hossain), इलियास सनी (Iliyas Nazimuddin), मोहम्मद नज़ीमुद्दीन (Mohammad Nazimuddin), अबुल हसन (Abul Hasan), तुषार इमरान (Tushar Imran)।
