US Open: सेमीफाइनल में मिली हार, संन्यास पर गर्म हुआ अफवाहों का बाजार तो जोकोविच बोले- मैं अब भी...

Novak Djokovic Dismissed Reports of Retirement: यूएस ओपन के सेमीफाइनल मुकाबले में 38 साल के सर्बियाई खिलाड़ी को कार्लोस अल्काराज ने हराकर सेमीफाइनल में प्रवेश किया।
US Open: सेमीफाइनल में हार, संन्यास पर गर्म हुआ अफवाहों का बाजार, जोकोविच बोले- हार नहीं...
नोवाक जोकोविच (फोटो- सोशल मीडिया)
Published on
Updated on

Novak Djokovic: इस साल नोवाक जोकोविच US Open 2025 में फाइनल तक का सफर तय नहीं कर पाए। उन्हें इस टूर्नामेंट के सेमीफाइनल मुकाबले में स्टार खिलाड़ी कार्लोस अल्काराज के खिलाफ हार का सामना करना पड़ा। जिसके बाद इस सर्बियाई खिलाड़ी के लिए संन्यास की खबरें सामने आ रही थीं। फिलहाल अब उन्होंने इस सभी बातों पर अपना रुख स्पष्ट कर दिया है। उन्होंने कहा है कि ये सब अफवाहें गलत हैं। जोकोविच ने अपने बयान में कहा है कि वो अगले साल होने वाले पूर्ण ग्रैंड स्लैम सीजन खेलना चाहते हैं।

यूएस ओपन 2025 के सेमीफाइनल मुकाबले में 22 साल के युवा स्पेनिश खिलाड़ी कार्लोस अल्काराज ने 38 साल के सर्बियाई खिलाड़ी नोवाक जोकोविच को 6-4, 7-6(4), 6-2 से हराया। इसके बाद उन्होंने अपने सातवें न्यूयॉर्क में दूसरे मेजर फाइनल में प्रवेश किया। ये मुकाबला आर्थर ऐश स्टेडियम में खेला गया, जो कि करीब 2 घंटे 25 मिनट तक चला। इस मुकाबले में जीत के साथ कार्लोस ने जोकोविच से इसी साल के ऑस्ट्रेलियन ओपन और 2024 मेजर फाइनल का बदला ले लिया।

संन्यास की अटलकों को किया खारिज

सेमीफाइनल मुकाबले में हार के बाद सर्बियाई खिलाड़ी नोवाक जोकोविच ने कहा कि "मैं अब भी ग्रैंड स्लैम खेलना चाहता हूं। मैं अगले साल पूरा ग्रैंड स्लैम सीजन खेलना चाहता हूं। देखते हैं कि ऐसा होता है या नहीं। लेकिन स्लैम तो स्लैम होते हैं। यह किसी भी अन्य टूर्नामेंट से अलग हैं। ये हमारे खेल के स्तंभ हैं। यह हमारे सबसे महत्वपूर्ण टूर्नामेंट हैं।"

इसके आगे उन्होंने कहा कि "मैं अपने टेनिस के स्तर से खुश हूं, लेकिन यह शारीरिक क्षमता की बात है। जैसा कि मैंने क्वार्टर फाइनल के बाद प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा था, मैं अपने शरीर को इस स्तर और लय को कई घंटों तक बनाए रखने के लिए तैयार करने की पूरी कोशिश करूंगा, लेकिन यह पर्याप्त नहीं था। अपने करियर के इस पड़ाव पर यह ऐसी चीज है, जिस पर मेरा नियंत्रण नहीं है।"

100 टूर-लेवल खिताब अपने नाम कर चुके दिग्गज टेनिस खिलाड़ी नोवाक जोकोविच का मानना है कि वो शाररिक रूप से अपना स्तर बनाए नहीं रख पाते हैं, तो निराशाजनक होता है। सर्बियाई खिलाड़ी ने ये भी माना कि इस उम्र में ऐसा होना लाजमी होता है।

जोकोविच ने कहा- "यह समय और उम्र के साथ आता है। मैं अब भी प्रतिस्पर्धा का रोमांच महसूस करता हूं। इस मैच में दर्शकों से काफी सपोर्ट मिला। इसके लिए मैं बेहद आभारी हूं। मैंने खेल का भरपूर आनंद लिया। यही एक बड़ी वजह है कि मैं खेलता जा रहा हूं। पिछले कुछ वर्षों में मुझे दुनियाभर से जो प्यार मिला, वह अद्भुत है।"

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com