Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • मध्य प्रदेश
  • विदेश
  • चुनाव
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

25वें ग्रैंड स्लैम Singles Titles पर टिकी जोकोविच की नज़रें, फ्रेंच ओपन के पहले दौर में पियरे ह्यूजेस हर्बर्ट को दी मात

सर्बियन टेनिस प्लेयर नोवाक जोकोविच अपने ग्रैंड स्लैम की सिल्वर जुबली करने और अपना नंबर वन का टैग बचाने एक बार फिर फ्रेंच ओपन टेनिस टूर्नामेंट में उतरे हैं। जोकोविच ने मंगलवार को पियरे ह्यूजेस हर्बर्ट को हराया।

  • Written By: प्रिया जैस
Updated On: May 29, 2024 | 12:32 PM

नोवाक जोकोविच (सौजन्य- सोशल मीडिया)

Follow Us
Close
Follow Us:

पेरिस: एकल खिताब में 24 ग्रैंड स्लैम जीतने वाले सर्बियन टेनिस प्लेयर नोवाक जोकोविच की नजरें अब ग्रैंडस्लैम की सिल्वर जुबली करने पर टिकी हुई है। अपनी नंबर एक रैंकिंग बचाने के लिए जोकोविच को एक बार फिर फाइनल में जगह बनानी होगी। हालांकि पेरिस आने से पहले इस साल जोकोविच किसी टूर्नामेंट के फाइनल में नहीं पहुंचे हैं।

सर्बिया के नोवाक जोकोविच अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन नहीं करने के बावजूद मंगलवार को यहां पियरे ह्यूजेस हर्बर्ट को सीधे सेट में हराकर फ्रेंच ओपन टेनिस टूर्नामेंट के दूसरे दौर में जगह बनाने में सफल रहे। दुनिया के नंबर एक खिलाड़ी जोकोविच ने फ्रांस के ह्यूजेस हर्बर्ट को 6-4, 7-6, 6-4 से हराकर बाहर का रास्ता दिखाया।

बेहतर कर सकते थे जोकोविच

जोकोविच ने मैच के बाद कहा, ‘‘मैं काफी रोमांचित नहीं होना चाहता। मुझे लगता है कि यह मेरे लिए अच्छा प्रदर्शन था। ठोस प्रदर्शन। बेशक, मैं बेहतर कर सकता था, मुझे लगता है कि रिटर्न करते हुए मैं बेहतर प्रदर्शन कर सकता था लेकिन काफी अच्छी सर्विस करने के लिए उसे भी श्रेय जाता है।”

सम्बंधित ख़बरें

‘काम में देरी बर्दाश्त नहीं’, कलेक्टर प्रतीभा पाल ने ठेकेदारों को दी चेतावनी; खराब प्रदर्शन पर बिगड़ेगा रिकॉर्ड

इगतपुरी-खर्डी ब्लॉक, आधी रात से सुबह तक थमेगी ट्रेनों की रफ्तार, जानें अपनी लोकल का नया टाइम टेबल

फैंस के लिए आई बुरी खबर, होल्गर रूण का बड़ा फैसला, हैम्बर्ग और रोलैंड-गैरोस से हटे

Mumbai Health Alert: मुंबई में ‘पिंक आई’ का आतंक, गर्मी और प्रदूषण से आंखों में संक्रमण का खतरा बढ़ा

जोकोविच के लिए 2024 सत्र उम्मीद के मुताबिक नहीं रहा है लेकिन इसके बावजूद उनकी नजरें 25 ग्रैंडस्लैम एकल खिताब जीतने वाला दुनिया का पहला खिलाड़ी बनने पर टिकी हैं। जोकोविच रोलां गैरो पर तीन बार के विजेता हैं और अपनी नंबर एक रैंकिंग बचाने के लिए उन्हें एक बार फिर फाइनल में जगह बनानी होगी। लेकिन पेरिस आने से पहले इस साल वह किसी टूर्नामेंट के फाइनल में नहीं पहुंचे हैं। इस दौरान उन्हें तीन बार सेमीफाइनल में हार का सामना करना पड़ा।

दूसरे दौर में भिड़ेंगे  स्पेन  से

जोकोविच दूसरे दौर में स्पेन के 63वें नंबर के खिलाड़ी रॉबर्टो कारबेलास बेइना से भिड़ेंगे। पिछले साल फाइनल में जगह बनाने वाले कास्पर रूड और पूर्व ग्रैंड स्लैम चैंपियन एरिना सबालेंका और एलेना रिबाकिना भी मंगलवार को जीत दर्ज करने में सफल रहे।

रोलां गैरो पर 2022 में भी उपविजेता रहे रूड ने फेलिप मेलिगेनी एल्वेस को 6-3, 6-4, 6-3 से हराया।

दो बार की ऑस्ट्रेलिया ओपन चैंपियन सबालेंका ने एरिका आंद्रीवा को 6-1, 6-2 से शिकस्त दी जबकि 2022 विंबलडन विजेता रिबाकिना ने ग्रीट मिनेन को 6-2, 6-3 से हराकर बाहर का रास्ता दिखाया।

(एजेंसी इनपुट के साथ)

Novak djokovic defeated pierre hugues herbert in french open tennis tournament

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: May 29, 2024 | 12:32 PM

Topics:  

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.