IPL 2025: जब धोनी की एंट्री पर नीता अंबानी को बंद करने पड़े अपने कान
महेंद्र सिंह धोनी की उम्र इस वक्त 44 साल की है। उम्र के इस पड़ाव में भी धोनी फिटनेस के मामले किसी युवा खिलाड़ी से कम नहीं नजर आते हैं।
- Written By: संजय बिष्ट
महेंद्र सिंह धोनी और नीता अंबानी (फोटो सोर्स- एक्स)
स्पोर्ट्स डेस्क: आईपीएल 2025 अभी अपने शुरुआती चरण में है। बीते रविवार को मुंबई इंडियंस और चेन्नई सुपर किंग्स के बीच इस सीजन का तीसरा मैच खेला गया। इस मैच में चेन्नई के कप्तान ऋतुराज गायकवाड़ ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। जिसके बाद मुंबई ने चेन्नई के सामने कुल 156 रन का लक्ष्य दिया। चेन्नई की टीम ने मुंबई इंडियंस के द्वारा दिए गए इस लक्ष्य को 19.1 ओवर में हासिल कर लिया। चेन्नई सुपर किंग्स के लिए ये जीत इस सीजन में उनके सकारात्मक पहलूओं को उजागर करने वाली थी। लेकिन इस मैच में उनकी जीत से ज्यादा चर्चे महेंद्र सिंह धोनी के रहे।
महेंद्र सिंह धोनी की उम्र इस वक्त 44 साल की है। उम्र के इस पड़ाव में भी धोनी फिटनेस के मामले किसी युवा खिलाड़ी से कम नहीं नजर आते हैं। मुंबई इंडियंस के खिलाफ उन्होंने इस बात को बखूबी सार्थक किया। फिल्डिंग के दौरान उन्होंने कमाल की विकेटकीपिंग स्किल्स से फैंस का ध्यान अपनी ओर आकृषित किया। इसके बाद जब वो अंत में बल्लेबाजी करने के लिए उतरे तो वो मंजर देखने वाला था।
महेंद्र सिंह धोनी के लिए फैंस का उत्साह अब भी वैसा ही है जैसा कि पहले था। फैंस मैदान पर धोनी की एंट्री के लिए बेताब रहते हैं। ठीक ऐसा ही मुंबई इंडियंस के खिलाफ खेले गए मुकाबले में भी हुआ। इस बार जब धोनी मैदान पर बल्लेबाजी करने के लिए आए तो फैंस का शोर बहुत ज्यादा था। इस मैच में धोनी की एंट्री पर फैंस का शोर 125 डेसिबल पहुंच गया। जिसके बाद मुंबई इंडियंस की मालकिन नीता अंबानी को भी अपने कान बंद करने पड़े।
सम्बंधित ख़बरें
स्पिनर मुरुगन अश्विन ने लिया क्रिकेट से सन्यास, 6 IPL टीमों की कर चुके हैं कप्तानी, जानें कैसा रहा करियर
RCB के कप्तान टी20 क्रिकेट में गेंदबाजों की हालत देख हुए भावुक, रजत पाटीदार ने अहमदाबाद शिफ्टिंग पर कही ये बात
IPL 2026: बारिश में धुला प्लेऑफ का मैच तो कौन खेलेगा फाइनल? सुपर ओवर, रिजर्व-डे और अंक तालिका की पूरी डिटेल?
IPL 2026 के प्लेऑफ का पूरा गणित, जानें क्या है क्वालीफायर-1, क्वालीफायर-2 और एलिमिनेटर मैच में अंतर?
धोनी की एंट्री पर नीता ने बंद किए अपने कान
चेन्नई के एमए. चिदंबरम क्रिकेट स्टेडियम पर जब धोनी बल्लेबाजी करने के लिए उतरे तो पूरे स्टेडियम के फैंस ने चीख-पुकार मचा दी। उस वक्त पूरा मैदान ‘थाला’ के नाम से गूंज रहा था। जहां से धोनी मैदान पर एंट्री कर रहे थे, उसके ठीक बगल में नीता अंबानी व उनके बेटे भी बैठे हुए थे। फैंस की शोर की वजह से नीता अंबानी को अपने कान बंद करने पड़े। धोनी का ये एंट्री वाला वीडियो खूब वायरल भी हो रहा है।
Nita Ambani ji closing her ears during MS Dhoni’s entry 🥶🔥 pic.twitter.com/lPtCJYh2Kw — ` (@WorshipDhoni) March 24, 2025
कल वाले क्रिकेट मैच में एक अजीब घटना हुई जो कि बताती है कि लोग धोनी के लिए कितने पागल हैं। कल जब धोनी बैटिंग करने आ रहे थे तो नीता अंबानी उनसे कुछ ही दूरी पर बैठी हुईं थीं, जैसे ही धोनी मैदान में उतरे वैसे ही सारे स्टेडियम में तगड़ा शोर होने लगा जिसके बाद नीता अंबानी ने अपने… pic.twitter.com/YariNLTwdH — Jaiky Yadav (@JaikyYadav16) March 24, 2025
धोनी के इस वीडियो पर अब लोग सोशल मीडिया पर अपने-अपने हिसाब से प्रतिक्रिया दे रहे हैं। कोई इसे धोनी का क्रेज बता रहा है तो कोई फैंस का धोनी के प्रति दिवानगी। इस मैच में धोनी बल्लेबाजी करने के लिए मैदान पर तो आए, लेकिन उन्हें बल्लेबाजी करने मौका नहीं मिला।
