निखत जरीन का गोल्डन पंच! फाइनल में चीनी ताइपे को चटाई धूल, देश की झोली में डाला एक और गोल्ड मेडल

Nikhat Zareen: निखत जरीन ने विश्व मुक्केबाजी कप 2025 के फाइनल में चीनी ताइपे की जुआन यी गुओ को हराते हुए 51 किलोग्राम वर्ग में शानदार जीत दर्ज की और गोल्ड मेडल अपने नाम किया।
गोल्डन पंच! निखत ज़रीन ने फाइनल में चीनी ताइपे को दी पटखनी, देश की झोली में डाला एक और गोल्ड मेडल
निखत जरीन (फोटो- सोशल मीडिया)
Published on: 
Updated on: 

Nikhat Zareen Wins Gold: विश्व मुक्केबाजी कप 2025 में भारत की स्टार बॉक्सर निखत जरीन ने शानदार प्रदर्शन करते हुए गोल्ड मेडल अपने नाम किया। गुरुवार को खेले गए फाइनल मुकाबले में निखत का सामना चीनी ताइपे की मुक्केबाज जुआन यी गुओ से हुआ। 51 किलोग्राम कैटिगिरी के इस मुकाबले में निखत ने बेहतरीन पंच और रफ्तार से विपक्षी को मात देकर देश का तिरंगा गर्व से लहराया।

फाइनल में निखत जरीन का दमदार प्रदर्शन

फाइनल के दौरान निखत ने शुरुआत से ही आक्रामक रुख अपनाया। रिंग में उनके आत्मविश्वास और सटीक पंचों ने प्रतिद्वंद्वी को संभलने का मौका ही नहीं दिया। इस जीत ने न सिर्फ उन्हें गोल्ड दिलाया, बल्कि भारत के खाते में एक और बड़ा मेडल भी जोड़ दिया।

गोल्ड जीतने के बाद निखत जरीन ने क्या कहा?

गोल्ड मेडल जीतने के बाद निखत जरीन ने अपनी खुशी जाहिर करते हुए कहा कि "ये मेडल मेरे कॉन्फिडेंस को बूस्ट करेगा। मैं लंबे समय बाद किसी बड़े फाइनल में पहुंची हूं और गोल्ड जीतकर बहुत खुश हूं। एशियन गेम्स के बाद किसी इंटरनेशनल स्टेज पर ये मेरा पहला गोल्ड है। उम्मीद है कि ऐसी ही परफॉर्मेंस भविष्य में भी जारी रखूंगी और भारत का नाम रोशन करती रहूंगी।"

भारत ने बेटियों ने दिखाया दम!

ग्रेटर नोएडा के विजय सिंह पथिक स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में आयोजित विश्व मुक्केबाजी कप 2025 के फाइनल में भारत की बेटियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए तिरंगा लहराया। निखत जरीन ने 51 किग्रा वर्ग में चीनी ताइपे की जुआन यी गुओ को हराकर गोल्ड मेडल जीता और देश का नाम रोशन किया। निखत के अलावा मीनाक्षी हुड्डा (48 किग्रा), प्रीति पवार (54 किग्रा), अरुंधति (70 किग्रा) और नुपुर शेओरेन (80+ किग्रा) ने भी स्वर्ण पदक अपने नाम किए। इन सभी खिलाड़ियों ने दमदार खेल दिखाते हुए भारत के लिए गौरवपूर्ण उपलब्धि हासिल की। उनके इस प्रदर्शन ने एक बार फिर साबित कर दिया कि भारतीय महिला मुक्केबाजी विश्व स्तर पर मजबूत पहचान बना चुकी है।

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com