भावुक टेलर ने कहा, जीत और विकेट के साथ करियर का अंत करना शानदार
टेलर ने इससे पहले 2010 में न्यूजीलैंड के भारत दौरे के दौरान हरभजन सिंह और एस श्रीसंत के रूप में दो विकेट हासिल किए थे।
- Written By: काजल चोपड़े
File Photo
क्राइस्टचर्च, न्यूजीलैंड (New Zealand) के अनुभवी बल्लेबाज रोस टेलर (Ross Taylor) 15 साल के टेस्ट करियर की अंतिम गेंद पर विकेट और बांग्लादेश के खिलाफ श्रृंखला बराबर कराने वाली जीत से बेहतर विदाई की उम्मीद नहीं कर सकते थे और यह स्टार बल्लेबाज सहमत है कि यह शानदार रहा।
टेलर (Ross Taylor) ने अपने टेस्ट करियर का अंत इबादत हुसैन को आउट करके किया जिससे न्यूजीलैंड ने मंगलवार को यहां बांग्लादेश को पारी और 117 रन से हराकर दो मैच की श्रृंखला 1-1 से बराबर दी।
भावुक टेलर (Ross Taylor) ने मैच के बाद आधिकारिक प्रसारणकर्ता से कहा, ‘‘करियर का अंत जीत और विकेट के साथ करना शानदार है, मैं जीत के साथ करियर खत्म करना चाहता था और खिलाड़ियों ने ऐसा किया। बांग्लादेश ने कई बार हमें काफी दबाव में डाला, यह उचित है कि हम इस श्रृंखला को साझा करेंगे।”
सम्बंधित ख़बरें
ICC T20 रैंकिंग में बड़ा उलटफेर: अभिषेक शर्मा को पछाड़कर नंबर वन बने ईशान किशन, बुमराह व गिल का भी जलवा
बारिश में धूल गया इंडिया vs इंग्लैंड T20 सीरीज का पहला मुकाबला, अभिषेक-अय्यर की मेहनत पर फिरा पानी!
खिलाड़ियों को भारतीय रेलवे की बड़ी सौगात, अब ट्रेनों में आसानी से ले जा सकेंगे भारी खेल उपकरण
Asian Games 2026: टीम इंडिया में चंडीगढ़ की इस जांबाज खिलाड़ी की एंट्री, भारत को करेगी रिप्रेजेंट!
बांग्लादेश का नौवां विकेट गिरते ही हेगले ओवल में मौजूद दर्शकों ने टेलर का नाम लेना शुरू कर दिया और दर्शकों की बात को मानकर कप्तान टॉम लैथम ने उन्हें गेंद सौंपी । सैंतीस साल के टेलर की तीसरी ही गेंद पर इबादत ने न्यूजीलैंड के कप्तान को कैच थमा दिया जिससे 112 टेस्ट में इस अनुभवी खिलाड़ी ने अपना सिर्फ तीसरा टेस्ट विकेट हासिल किया। टेलर ने इससे पहले 2010 में न्यूजीलैंड के भारत दौरे के दौरान हरभजन सिंह और एस श्रीसंत के रूप में दो विकेट हासिल किए थे।
टेलर (Ross Taylor) ने अपने पूरे टेस्ट करियर में सिर्फ 16 ओवर गेंदबाजी की। उन्होंने पिछली बार आठ साल पहले गेंद थामी थी। टेलर ने कहा, ‘‘श्रृंखला शानदार रही- मैं सोच रहा था कि क्या कल हमें दोबारा मैदान पर उतरना होगा लेकिन खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन किया। अंत में यह थोड़ा रोचक हो गया, मैंने विकेट हासिल और टॉम ने कहा कि पूरे मैच में यह मेरे लिए सबसे अनमोल चीज रही। ”
उन्होंने कहा, ‘‘मैंने अपने देश का प्रतिनिधित्व करने का बेहद लुत्फ उठाया, यहां (क्राइस्टचर्च) में मैं काफी खेला, काफी समय बिताया और यह अंत करने का शानदार तरीका है।” न्यूजीलैंड के पूर्व कप्तान टेलर का दर्शकों ने खड़े होकर अभिवादन किया। उन्हें मैच की गेंद सौंपी गई और बांग्लादेश के खिलाड़ियों ने उन्हें गार्ड आफ आनर दिया। (एजेंसी)
