Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी न्यूज़
  • फैक्ट चेक
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो

  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

नेपाल के धाकड़ बल्लेबाज दीपेंद्र सिंह ऐरी ने रचा इतिहास, युवराज सिंह के ‘इस’ रिकार्ड से की बराबरी

नेपाल के आक्रामक बल्लेबाज दीपेंद्र सिंह ऐरी ने टी20 अंतरराष्ट्रीय में एक ओवर में छह छक्के लगाकर भारतीय दिग्गज युवराज सिंह और वेस्टइंडीज के कीरोन पोलार्ड के बाद तीसरे खिलाड़ी बन गए है। जिसने यह कारनामा किया है। युवराज ने टी20 विश्व कप 2007 के दौरान स्टुअर्ट ब्रॉड के खिलाफ छह छक्के लगाए थे, जबकि कीरॉन पोलार्ड ने 2021 में श्रीलंका के अकिला धनंजय के खिलाफ यह कारनामा किया था।

  • By किर्तेश ढोबले
Updated On: Apr 13, 2024 | 08:13 PM

दीपेंद्र सिंह ऐरी (सौजन्य: एशियाई क्रिकेट परिषद)

Follow Us
Close
Follow Us:

अल अमेरात/कतर: नेपाल के आक्रामक बल्लेबाज दीपेंद्र सिंह ऐरी (Dipendra Singh Airee) शनिवार को यहां टी20 अंतरराष्ट्रीय में एक ओवर में छह छक्के लगाने वाले तीसरे बल्लेबाज बन गये। एरी ने यहां चल रहे ‘एसीसी मेन्स प्रीमियर कप टी20′ अंतरराष्ट्रीय मैच के दौरान मेजबान कतर के खिलाफ यह कारनामा किया। ऐरी से पहले भारतीय दिग्गज युवराज सिंह (टी20 विश्व कप 2007 के दौरान स्टुअर्ट ब्रॉड के खिलाफ) और वेस्टइंडीज के कीरोन पोलार्ड (2021 में श्रीलंका के अकिला धनंजय के खिलाफ) एक ओवर में छह छक्के लगा चुके हैं।

चौबीस साल के ऐरी 21 गेंद की पारी में सात छक्के और तीन चौकों की मदद से 64 रन पर नाबाद रहे। उनकी इस ताबड़तोड़ बल्लेबाजी से नेपाल ने सात विकेट पर 210 रन बनाये। कतर की टीम लक्ष्य का पीछा करते हुए 20 ओवर में नौ विकेट पर 178 रन बना सकी। नेपाल ने श्रृंखला के शुरूआती मैच में मलेशिया को पांच विकेट से हराया था।

𝗨𝗡𝗥𝗘𝗔𝗟 😵‍💫#NEPvQAT #ACCMensPremierCup #ACC pic.twitter.com/geOfQj9oC2 — AsianCricketCouncil (@ACCMedia1) April 13, 2024

अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में ऐरी छह गेंद में छह छक्के जड़ने वाले पांचवें बल्लेबाज हैं। दक्षिण अफ्रीका के हर्शल गिब्स और अमेरिका के जसकरन मल्होत्रा ने एकदिवसीय में एक ओवर में छह छक्के लगाये हैं। एरी इससे पहले भी लगातार छह छक्के लगा चुके हैं। पिछले साल सितंबर में हांगझोऊ एशियाई खेलों के दौरान उनका यह कारनामा दो ओवरों में पूरा हुआ था। नेपाल ने इस टी20 अंतरराष्ट्रीय मैच में तीन विकेट पर 314 रन का रिकॉर्ड स्कोर खड़ा किया था।

युवराज सिंह और कीरॉन पोलार्ड कर चुके है ये कारनामा

उल्लेखनीय है कि दीपेंद्र सिंह ऐरी के पहले भारत के दिग्गज क्रिकेटर युवराज सिंह ने यह कारनामा किया था। भारतीय बल्लेबाज ने टी20 विश्व कप 2007 के दौरान इंग्लैंड के तेज गेंदबाज स्टुअर्ट ब्रॉड के खिलाफ छह छक्के लगाए थे। वहीं, कीरॉन पोलार्ड ने 2021 में श्रीलंका के अकिला धनंजय के खिलाफ यह कारनामा किया था।

Nepal cricketer dipendra singh airee third player to hit six sixes in an over in t20 international

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Apr 13, 2024 | 08:13 PM

Topics:  

सम्बंधित ख़बरें

1

भारत में EV बैटरी की मांग में तेज उछाल: 2032 तक 256.3 GWh तक पहुंचेगा बाजार

2

बिना ऑफिस से छुट्टी लिए घूमने का नया तरीका! आखिर क्या है वायरल ‘हश वेकेशन ट्रेंड’

3

YouTube Silver Play Button से मिलते है पैसा? जानें 1 लाख सब्सक्राइबर पर कैसे खुलेंगा कमाई का दरवाज

4

आज का राशिफल 13 दिसंबर 2025: मेष,मिथुन सहित इन 4 राशि वालों के लिए शानदार रहेगा आज का दिन

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2025 All rights reserved.