Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • चुनाव
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

SAI तक पहुंची कोच की काली करतूतें? नीरज चोपड़ा और सुमित अंतिल ने लगाए शोषण के आरोप, किए चौंकाने वाले खुलासे

Javelin Coach Naval Singh: नीरज चोपड़ा और सुमित अंतिल ने जैवलिन कोच नवल सिंह पर मानसिक उत्पीड़न और गाली-गलौज के गंभीर आरोप लगाए हैं। SAI को सौंपी गई शिकायत में कोच के व्यवहार का खुलासा हुआ है।

  • Written By: अर्पित शुक्ला
Updated On: Apr 18, 2026 | 08:13 AM

नीरज चोपड़ा और सुमित अंतिल(Image- Social Media)

Follow Us
Close
Follow Us:

Neeraj Chopra Harassment Allegations: एथलेटिक्स में खासकर जैवलिन थ्रो के जरिए भारत ने हाल के वर्षों में बड़ी पहचान बनाई है, जिसमें Neeraj Chopra की अहम भूमिका रही है। उनके साथ ही पैरालंपिक में Sumit Antil ने लगातार दो गोल्ड मेडल जीतकर इस खेल को देश में और लोकप्रिय बना दिया।

लेकिन अब इन दोनों स्टार खिलाड़ियों ने एक भारतीय जैवलिन कोच पर गंभीर आरोप लगाकर खेल जगत में हलचल मचा दी है। नीरज चोपड़ा, सुमित अंतिल और कुछ अन्य खिलाड़ियों ने कोच नवल सिंह पर मानसिक उत्पीड़न और अभद्र भाषा के इस्तेमाल के आरोप लगाए हैं।

खिलाड़ियों को गाली-गलौज का आरोप

एक रिपोर्ट के अनुसार, इन खिलाड़ियों ने Sports Authority of India (SAI) को लिखित शिकायत सौंपी है। इसमें आरोप है कि नवल सिंह शराब के नशे में खिलाड़ियों को गाली-गलौज से भरे वॉयस मैसेज भेजते हैं। शिकायत में यह भी कहा गया है कि वह खिलाड़ियों के साथ-साथ उनके परिवारों के लिए भी आपत्तिजनक भाषा का इस्तेमाल करते हैं।

सम्बंधित ख़बरें

चंद रुपयों के लिए कत्लेआम! CR पार्क में पड़ोसी ने चाकू से गोदकर बाप-बेटे को उतारा मौत के घाट, इलाके में दहशत

मैं शांतिदूत, मैंने खुद रुकवाए आठ महायुद्ध, ट्रंप का दावा- ईरान के साथ ऐतिहासिक डील के बेहद करीब अमेरिका

श्रीलंका में ‘कोयला घोटाले’ की आंच: ऊर्जा मंत्री कुमार जयकोडी का इस्तीफा, NPP सरकार को लगा पहला बड़ा झटका

शिवपुरी में BJP विधायक के बेटे का कहर, थार से 5 लोगों को मारी टक्कर और फिर दिखाई दबंगई- VIDEO

सुमित अंतिल ने की शिकायत

इस मामले में मुख्य शिकायतकर्ता सुमित अंतिल हैं, जिन्होंने पहले भी SAI और पैरालंपिक Committee of India के सामने यह मुद्दा उठाया था। लेकिन कार्रवाई न होने पर उन्होंने 10 अप्रैल को औपचारिक लिखित शिकायत दर्ज कराई। सुमित ने कहा कि वह विवाद से दूर रहना चाहते हैं, लेकिन बार-बार हो रही घटनाओं के कारण उन्हें यह कदम उठाना पड़ा।

यह भी पढ़ें- कप्तानी से फिनिशर तक, हर जिम्मेदारी में खरा उतरा ये स्टार खिलाड़ी; जानें ऐसी है उसकी कहानी

वहीं Neeraj Chopra ने भी सुमित के आरोपों का समर्थन करते हुए कोच के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है। उन्होंने कहा कि इस तरह की भाषा और व्यवहार न सिर्फ अनुचित है, बल्कि बेहद शर्मनाक और गैर-पेशेवर भी है। साथ ही उन्होंने यह भी कहा कि खिलाड़ियों और उनके परिवारों के प्रति इस तरह का रवैया खेल भावना और शिष्टाचार के खिलाफ है।

Neeraj chopra sumit antil complaint against javelin coach naval singh harassment

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Apr 18, 2026 | 08:13 AM

Topics:  

  • Latest News
  • Neeraj Chopra
  • Sports News

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.