मुंबई इंडियंस देगी जसप्रीत बुमराह को आराम! बल्लेबाजी कोच कीरोन पोलार्ड ने दिया जवाब
मुंबई इंडियंस के बल्लेबाजी कोच कीरोन पोलार्ड ने कहा कि टीम का तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह को आराम देने का कोई इरादा नहीं है।
- Written By: मृणाल पाठक
कीरोन पोलार्ड और जसप्रीत बुमराह (सौजन्यः सोशल मीडिया)
मुंबई: मुंबई इंडियंस (Mumbai Indians) के आईपीएल प्लेआफ (IPL 2024 Play Off) की दौड़ से बाहर होने के बावजूद बल्लेबाजी कोच कीरोन पोलार्ड (Kieron Pollard) ने कहा कि टीम का तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह (Jasprit Bumrah) को आराम देने का कोई इरादा नहीं है।
मुंबई ने सोमवार को सनराइजर्स हैदराबाद को सात विकेट से हराया जिसमें सूर्यकुमार यादव (नाबाद 102) ने आईपीएल में दूसरा शतक जड़ा। मुंबई की यह 12 मैचों में चौथी ही जीत थी। टी20 विश्व कप को देखते हुए बुमराह को आराम देने के सवाल पर पोलार्ड ने कहा, ‘‘हमने इस पर कोई बात नहीं की है। मुझे नहीं लगता कि यह मेरा काम है लेकिन देखते हैं कि क्या होता है। हम सभी यहां पूरा आईपीएल खेलने के लिये हैं।”
उन्होंने कहा, ‘‘हमारा लक्ष्य आईपीएल पूरा करना है। उसके बाद देखते हैं कि क्या होता है।” पोलार्ड ने कहा कि बल्लेबाजी कोच होने के नाते सबसे कठिन काम सूर्यकुमार जैसे बल्लेबाज से आक्रामक खेल पर नियंत्रण कराना है। उन्होंने कहा, ‘‘वह स्वाभाविक तौर पर आक्रामक बल्लेबाज है। वह हर गेंद को पीटन चाहता है। ऐसे में बल्लेबाजी कोच के लिये सबसे कठिन काम उसकी स्वाभाविक शैली को बदलना है। लेकिन बहुत ज्यादा नियंत्रण की भी जरूरत नहीं है क्योंकि आजकल क्रिकेट में इतने रन बन रहे हैं।”
सम्बंधित ख़बरें
डॉक्टर बनाना चाहते थे पिता, लेकिन बेटे ने पूरी कर ली टीम इंडिया तक की उड़ान; जानिए कौन हैं आकिब नबी?
SL vs IND: श्रीलंका दौरे से पहले टीम इंडिया को बड़ा झटका, बुमराह हुए बाहर; अब किस खिलाड़ी को मिलेगा मौका?
फिटनेस टेस्ट पास करने की खबरें निकलीं झूठी! श्रीलंका टेस्ट सीरीज से बाहर होंगे जसप्रीत बुमराह?
हार्दिक पांड्या के बदले 2 खिलाड़ी और ₹10 करोड़ का ऑफर, CSK के ये प्लेयर्स को मुंबई इंडियंस में जाएंगे!
वहीं सनराइजर्स के सहायक कोच सिमोन हेलमोट ने कहा कि सूर्यकुमार ने शानदार पारी खेलकर मैच उनकी जद से बाहर कर दिया। उन्होंने कहा, ‘‘वह अद्भुत क्रिकेटर है और विश्व कप में भी वह अपनी छाप छोड़ेगा। उसे गेंदबाजी करना काफी कठिन है। उसके जैसा बल्लेबाज मिलना मुश्किल है।”
(एजेंसी)
