- Hindi News »
- Sports »
- Mumbai Cricketer Siddharth Mohite World Record Batting Over 72 Hours Guinness Book Of World Record
लगातार 72 घंटे से अधिक बल्लेबाजी कर 19 साल के सिद्धार्थ ने बनाया रिकॉर्ड, गिनीज बुक में हो सकता है नाम दर्ज
इस लड़के का नाम सिद्धार्थ मोहिते (Siddharth Mohite) है।
- Written By: काजल चोपड़े

नई दिल्ली, क्रिकेट (Cricket) की दुनिया में ऐसे कही दिग्गज खिलाड़ी है जिन्होंने अपने खेल से कई बड़े रिकॉर्ड अपने नाम कर लिए हैं। क्रिकेट की पिच पर टिके रहना एक बल्लेबाज के लिए काफी बड़ी बात होती है। ऐसे में यदि कोई बल्लेबाजी करते हुए रिकॉर्ड बना दे, इससे बड़ी कोई बात नहीं होगी। ऐसा ही कारनामा मुंबई के रहने वाले 19 साल के लड़के ने कर दिखाया है। इस लड़के का नाम सिद्धार्थ मोहिते (Siddharth Mohite) है।
सिद्धार्थ मोहिते (Siddharth Mohite) ने 72 घंटे से ज्यादा समय तक लगातार नेट प्रैक्टिस कर वर्ल्ड रिकॉर्ड बना दिया है। खास बात यह है कि, अब बल्लेबाज का नाम गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड (Guinness Book Of World Record) में दर्ज करने की तैयारी चल रही है।
दरअसल, मुंबई के रहने वाले सिद्धार्थ ने 72 घंटे और 5 मिनट तक नेट में बल्लेबाजी की प्रैक्टिस की है। यह कारनामा कर इस बल्लेबाज ने भारत के विराग माने का रिकॉर्ड तोड़ा है। विराग ने साल 2015 में लगातार 50 घंटे तक बल्लेबाजी की थी। यह नया कीर्तिमान बनाने में सिद्धार्थ की मदद उनके कोच और मेंटर ज्वाला सिंह ने की है। वह युवा बल्लेबाज यशस्वी जायसवाल के भी कोच हैं।
सम्बंधित ख़बरें
भारत की हार पर पाकिस्तानी खिलाड़ी हुए खुश, मुश्ताक से अख्तर तक सबने उगला जहर; जानें किसने क्या कहा?
साउथ अफ्रीका ने Team India को दिखाया आईना, आसानी से जीता सुपर-8 का मैच, ‘मैन इन ब्लू’ की हार का कौन जिम्मेदार?
IND vs SA: अहमदाबाद में टीम इंडिया की शर्मनाक हार, साउथ अफ्रीका ने 76 रन के बड़े अंतर से जीता मुकाबला
IND vs SA 1st Inning Highlight: साउथ अफ्रीका ने भारत के सामने खड़ा किया 188 रन का लक्ष्य, मिलर ने ठोकी फिफ्टी
सिद्धार्थ (Siddharth Mohite) ने यह कारनामा पिछले हफ्ते कर दिखाया है। वह हर एक घंटे की प्रैक्टिस के बाद 5 मिनट का ब्रेक लिया करते थे। क्रिकेट में यह नियम भी है कि प्लेयर बैटिंग के दौरान हर एक घंटे के बाद 5 मिनट का ब्रेक ले सकता है। वहीं, सिद्धार्थ के इस रिकॉर्ड का वीडियो भी बनाया गया है, जो अब गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड में भेजा जाएगा। वहीं, गेंदबाजों का एक ग्रुप सिद्धार्थ को सपोर्ट करने के लिए पूरे सेशन के दौरान उनके साथ रहा।
सिद्धार्थ (Siddharth Mohite) ने मीडिया से बात करते हुए कहा, ‘मैंने जो कोशिश की, उसमें सफल रहा हूं। इससे बेहद खुश हूं। मुझे यही एक तरीका भी लगा, जिससे मैं लोगों को दिखा सकूं कि मैं कुछ अलग हटकर हूं। कोरोना के कारण मैंने क्रिकेट में दो साल गंवा दिए हैं। यह मेरे लिए बड़ा नुकसान है। तभी मेरे मन में यह अलग हटकर करने का प्लान आया। इसके लिए मैंने कई एकेडमी और कोच से संपर्क भी किया। सभी ने मेरे लिए इससे मना कर दिया था, लेकिन ज्वाला सिंह सर ने सपोर्ट किया और कहा कि क्यों नहीं कर सकते? उन्होंने मुझे हर जरूरी चीज भी उपलब्ध कराई।
Mumbai cricketer siddharth mohite world record batting over 72 hours guinness book of world record
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
‘टी20 मैच ऐसे नहीं खेला जाता…’ SA से मिली हार पर गुस्से लाल-पीले हुए सुनील गावस्कर, बल्लेबाजों की दी चेतावनी
Feb 23, 2026 | 05:01 PM‘ब्लैक बॉक्स सुरक्षित, 70% सबूत मेरे पास’, अजित पवार विमान हादसे को लेकर रोहित पवार का बड़ा खुलासा, मचा हड़कंप
Feb 23, 2026 | 05:00 PMअमरावती जिला अस्पताल के ICU पर भारी दबाव, 10 महीने में 1387 मरीज भर्ती, संसाधनों की कमी से 245 ने तोड़ा दम
Feb 23, 2026 | 04:59 PMथिएटर्स के बाद OTT पर धमाल मचाने को तैयार सूरज बड़जात्या, अपकमिंग वेब सीरीज को लेकर कही ये बात
Feb 23, 2026 | 04:57 PM‘शरद पवार न होते तो जल उठता महाराष्ट्र’, बजट सत्र में भास्कर जाधव ने अजित पवार के निधन पर जताया बड़ा संशय
Feb 23, 2026 | 04:55 PM326 दिन-दुर्गम इलाका और 7 खूंखार आतंकी! ARMY ने सुनाई ऑपरेशन त्राशी-1 की कहानी, रोमांचित कर देगा सेना का शौर्य
Feb 23, 2026 | 04:51 PMT20 World Cup: सेमीफाइनल के लिए पाकिस्तान को जीत जरूरी, इंग्लैंड के खिलाफ है बेहद खराब रिकॉर्ड
Feb 23, 2026 | 04:49 PMवीडियो गैलरी

रीवा में पोस्टर वार: ‘ब्रेनलेस और स्टुपिडिटी’ शब्दों से BJP ने कांग्रेस को घेरा; राहुल गांधी पर सीधा हमला
Feb 22, 2026 | 01:07 PM
BHU में ठांय-ठांय, बिरला हॉस्टल के पास छात्र गुटों में भिड़ंत; उठी चीफ प्रॉक्टर के इस्तीफे की मांग
Feb 22, 2026 | 12:54 PM
मां के प्यार को तरसा नन्हा बंदर: खिलौने को बनाया सहारा, जापान के ‘पंच’ की रुला देने वाली कहानी हुई वायरल
Feb 21, 2026 | 08:32 PM
AI Summit 2026: दिल्ली की सड़कों पर पैदल चलने को मजबूर विदेशी मेहमान, अव्यवस्था देख बोले- ‘तभी टैलेंट देश…’
Feb 21, 2026 | 08:23 PM
हाथरस के इस पिता को सलाम! दिव्यांग बेटी के सपनों के लिए अपनी पीठ को बनाया कंधा, देखें यह वायरल VIDEO
Feb 21, 2026 | 03:35 PM
ग्रेटर नोएडा के रयान स्कूल में शर्मनाक लापरवाही! 1 घंटे तक बाथरूम में बंद रही छात्रा, उल्टा लिखवाया माफीनामा
Feb 21, 2026 | 03:29 PM














