Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्य प्रदेश
  • विदेश
  • चुनाव
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • शनि, 27 जून 2026
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • ई-पेपर
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

टी20 इंटरनेशनल से संन्यास लेने के बाद स्टार्क ने किया खुलासा, कहा- जितना संभव हो सके उतना…

Mitchell Starc Retirement: ऑस्ट्रेलिया के तेज गेंदबाज मिचेल स्टार्क ने टी20 इंटरनेशनल से संन्यास लिया, ताकि टेस्ट और वनडे क्रिकेट पर ध्यान केंद्रित कर सकें और 2027 विश्व कप के लिए खुद को तैयार रख सके।

  • Written By: उज्जवल सिन्हा
Updated On: Sep 06, 2025 | 07:17 PM

मिचेल स्टार्क (फोटो-सोशल मीडिया)

Follow Us
Follow Us:

Mitchell Starc: ऑस्ट्रेलिया के दिग्गज तेज गेंदबाज मिचेल स्टार्क ने हाल में ही टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट से संन्यास ले लिया। स्टार्क ने कहा कि अभी टेस्ट और एकदिवसीय क्रिकेट खेलने के लिए उनमें बहुत कुछ बचा है। वह खेल के सबसे लंबे प्रारूप में अधिक सफलता हासिल करने के लिए अपने शरीर का भरपूर इस्तेमाल करने के लिए तैयार हैं।

ऑस्ट्रेलिया के 35 वर्षीय तेज गेंदबाज मिशेल स्टार्क टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट से संन्यास लिया ताकि वह खुद को एशेज, आईपीएल, भारत में टेस्ट सीरीज और दो साल के बाद होने वाले वनडे वर्ल्ड कप के लिए तैयार रह सकें। इसका मतलब है कि यह स्टार तेज गेंदबाज अगले साल की शुरुआत में भारत और श्रीलंका में होने वाले टी-20 विश्व कप में भी नहीं खेलेगा।

जितना संभव हो उतना टेस्ट खेलना चाहते हैं

ऑस्ट्रेलिया के लिए स्टार्क टी20 इंटरनेशनल में सबसे ज्यादा विकेट चटकाने वाले दूसरे खिलाड़ी हैं। स्टार्क ने 65 टी20 इंटरनेशनल मैचों में 7.74 के इकॉनमी रेट से 79 विकेट चटकाए हैं। क्रिकेट डॉट कॉम डॉट एयू ने स्टार्क के हवाले से कहा कि मैं जितना संभव हो सके उतना टेस्ट क्रिकेट खेलने के लिए अपने शरीर का अधिक से अधिक इस्तेमाल करना चाहता हूं। जब तक शरीर साथ देगा, तब तक खेलूंगा।

सम्बंधित ख़बरें

हार के बाद घिरे श्रेयस और कोच गंभीर, बताया ऑरेंज कैप विनर वैभव सूर्यवंशी को प्लेइंग इलेवन से क्यों रखा बाहर

Women’s T20 World Cup: राधा यादव ने बरपाया कहर, धारदार गेंदबाजी से भारत ने बांग्लादेश को 136 पर समेटा

झारखंड प्रीमियर लीग: छोटा नागपुर रॉयल्स बनी चैंपियन, फाइनल मुकाबले में जमशेदपुर स्टीलर्स को 7 विकेट से हराया

Women’s T20 World Cup 2026: ऑस्ट्रेलिया का विजय रथ जारी, पाकिस्तान को एकतरफा मुकाबले में 113 रनों से रौंदा

यह भी पढ़ें: 2021 के बाद पहली बार पाकिस्तान में टेस्ट खेलेगी साउथ अफ्रीका, यहां देखें पूरा शेड्यूल

उन्होंने कहा कि मुझे लगा कि मुझे दूसरे प्रारूपों में से एक को छोड़ना होगा। मुझे लगता है कि मेरे पास वनडे टीम को देने के लिए बहुत कुछ है और मेरा लक्ष्य 2027 तक अपनी फिटनेस बनाए रखना है। साथ ही 2027 में होने वाले विश्व कप के लिए टीम में जगह बनाने के लिए भी काफी अच्छा प्रदर्शन करना होगा।

वनडे वर्ल्ड कप को ध्यान में रखते हुए लिया फैसला

स्टार्क ने संयुक्त अरब अमीरात में 2021 में टी20 विश्व कप में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी, जहां ऑस्ट्रेलिया ने इस प्रारूप में अपना पहला विश्व खिताब जीता था। उन्होंने कहा कि मैं इसको लेकर असमंजस में था कि कौन सा प्रारूप रखना सही रहेगा। मैंने 2027 में होने वाले विश्व कप को ध्यान में रखते हुए वनडे को चुना। मुझे अब भी लगता है कि मेरे पास वनडे टीम को देने के लिए बहुत कुछ है। मैंने इस बारे में काफी सोचा था। मुझे लगता है कि शायद यह सही समय था। मैं 35 साल का हो गया हूं। टेस्ट क्रिकेट हमेशा मेरे लिए पहली प्राथमिकता रहा है और आगे भी रहेगा। (भाषा इनपुट के साथ)

Mitchell starc first reaction on after t20 retirement says he want play test cricket

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Sep 06, 2025 | 07:08 PM

Topics:  

  • Australia
  • Australia Cricket Team
  • Cricket

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.