- Hindi News »
- Sports »
- Mirabai Chanu Eyes Second World Championship Title Won Gold In 2017
मीराबाई चानू की नजरें दूसरे विश्व चैंपियनशिप खिताब पर, 2017 में जीता था गोल्ड
- Written By: नवभारत डेस्क

File Photo
नयी दिल्ली. तोक्यो ओलंपिक में रजत पदक के बाद भारतीय भारोत्तोलक मीराबाई चानू की नजरें दूसरा विश्व चैंपियनशिप खिताब जीतने पर टिकी हैं और वह प्रतियोगिता से पहले अपने खेल की कमियों को दूर कर रही हैं। चानू ने 2017 में विश्व चैंपियनशिप में स्वर्ण पदक जीता था लेकिन इसके बाद वह इस प्रतियोगिता में पदक नहीं जीत पाई। इसके अगले साल चानू ने पीठ में तकलीफ के कारण टूर्नामेंट में हिस्सा नहीं लेने का फैसला किया जबकि 2019 में वह बेहद मामूली अंतर से कांस्य पदक से चूक गईं। कोविड-19 के कारण पिछले साल विश्व चैंपियनशिप को रद्द कर दिया गया लेकिन इस साल इसका आयोजन सात से 17 दिसंबर के बीच ताशकंद में होगा और चानू इसके लिए तैयार हैं।
चानू ने पीटीआई से कहा, “मैं ट्रेनिंग के दौरान अपनी कमियों और तकनीक की कमजोरियों पर काम कर रही हूं। मैं दूसरी बार विश्व चैंपियन बनने के लिए अपना सर्वश्रेष्ठ प्रयास करूंगी।”
पिछले साल एशियाई चैंपियनशिप के 49 किग्रा वर्ग में क्लीन एवं जर्क में 119 किग्रा वजन उठाकर विश्व रिकॉर्ड बनाने वाली चानू स्नैच में चीन की अपनी प्रतिद्वंद्वियों को टक्कर देने में नाकाम रही हैं। चानू का कहना है कि स्नैच में वजन उठाते हुए असंतुलन के कारण उन्हें जूझना पड़ता है और इससे उनके दायें कंधे और पीठ पर असर पड़ता है।
सम्बंधित ख़बरें
ईडन गार्डन्स में सनराइजर्स हैदराबाद ने चखा जीत का स्वाद, केकेआर के घर में घुसकर 65 रन से जीता मुकाबला
वर्ल्ड कप 2027 का रोडमैप तैयार! 12 साल बाद जिम्बाब्वे के खिलाफ वनडे सीरीज खेलेगी डिफेंडिंग चैंपियन ऑस्ट्रेलिया
वाह रे PSL! लाइव मैच में शान से पी सिगरेट, पाकिस्तान सुपर लीग का है मामला, शर्मनाक करतूत का वीडियो हुआ वायरल
RCB के गेंदबाज ने अपने ही क्रिकेट बोर्ड के खिलाफ ठोका मुकदमा, IPL 2026 खेलने के लिए पहुंचा कोर्ट
उन्होंने कहा, ‘‘क्लीन एवं जर्क में विश्व रिकॉर्ड मेरे नाम है इसलिए विश्व चैंपियनशिप में मेरी नजरें स्नैच पर रहेंगी। मुझे स्नैच में अधिक भार उठाना होगा।” चानू ने अमेरिका में डॉक्टर आरोन होर्शिग से भी परामर्श लिया जिससे उन्हें तोक्यो खेलों में रजत पदक जीतने में काफी मदद मिली। आरोन पूर्व भारोत्तोलक रहे हैं और अब फिजिकल थेरेपिस्ट एवं स्ट्रेंथ और अनुकूलन कोच की भूमिका निभा रहे हैं। चानू को हालांकि अब भी अधिक भार उठाते हुए दर्द महसूस होता है।
उन्होंने कहा, ‘‘समस्या हल हो चुकी है लेकिन अब भी कभी कभी असंतुलन के कारण दायें कंधे और पीठ में दर्द होता है। लेकिन पहले की तुलना में काफी सुधार हुआ है।”
चानू ने कहा, ‘‘अभी अमेरिका जाने की कोई योजना नहीं है क्योंकि दिसंबर में विश्व चैंपियनशिप है। इसके बाद हम योजना बना सकते हैं। मैं उनसे आनलाइन परामर्श ले रही हूं कि क्या करना है।”
मणिपुर की इस भारोत्तोलक का निजी सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन 205 किग्रा है। उन्होंने कहा कि वह अगले साल तक अपनी प्रतिद्वंद्वियों की बराबरी करने पर काम कर रही हैं। ओलंपिक स्वर्ण पदक विजेता चीन की हाउ झीहुई के नाम 213 किग्रा के साथ विश्व रिकॉर्ड (कुल वजन) है।
चानू ने कहा, ‘‘मुझे किसी भी तरह 210 किग्रा से अधिक वजन उठाना होगा। अभी 213 किग्रा का विश्व रिकॉर्ड है, मैं इसकी बराबरी करने पर काम कर रही हूं। मेरा लक्ष्य राष्ट्रमंडल खेलों और एशियाई खेलों तक 213-214 किग्रा तक पहुंचने पर है।”
लंबे समय से चली आ रही डोपिंग समस्या और संचालन मुद्दों के कारण भारोत्तोलन 2024 पेरिस ओलंपिक में अपनी जगह गंवा सकता है। चानू से जब पूछा गया कि इसका देश में क्या असर पड़ सकता है तो उन्होंने कहा, ‘‘यह अच्छा नहीं होगा। सभी खिलाड़ी ओलंपिक में हिस्सा लेने का सपना देखते हैं। अगर ऐसा होता है तो फिर हम कुछ नहीं कर सकते। शायद लोग इस खेल को खेलना छोड़ दें लेकिन मुझे नहीं पता कि क्या होगा। ओलंपिक काफी बड़ी चीज है। ” (एजेंसी)
Mirabai chanu eyes second world championship title won gold in 2017
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
सावधान! क्या आप भी खाने के साथ खाते हैं कच्ची प्याज? इन 5 स्थितियों में यह शरीर को पहुंचा सकता है नुकसान
Apr 03, 2026 | 06:44 AMBirthday Special: प्रभु देवा को शूटिंग के दौरान पड़ा पैरालिसिस अटैक, फिर भी नहीं हारे इंडिया के माइकल जैक्सन
Apr 03, 2026 | 06:38 AMLIVEआज की ताजा खबर 3 अप्रैल LIVE: आज असम दौरे पर जाएंगे केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह
Apr 03, 2026 | 06:16 AMBirthday Horoscope: बदल जाएगी इन 4 राशियों की किस्मत, आज जन्मे जातकों के लिए खुलेंगे कुबेर के द्वार!
Apr 03, 2026 | 06:14 AMCar Safety: गर्मी में कार बनी आग का खतरा, ये 5 चीजें अंदर रखीं तो पड़ सकता है भारी
Apr 03, 2026 | 05:58 AMiPhone यूजर्स ध्यान दें, साइड में दिखने वाली ये लाइन नहीं है डिजाइन, काम जानकर चौंक जाएंगे
Apr 03, 2026 | 03:51 AMAaj Ka Rashifal 3 April: शुक्रवार को इन राशियों पर भारी पड़ सकती है जल्दबाजी! मकर राशि की चमकेगी किस्मत
Apr 03, 2026 | 12:05 AMवीडियो गैलरी

बंगाल चुनाव: मुर्शिदाबाद में ओवैसी ने PM मोदी और ममता बनर्जी पर साधा निशाना; कही यह बड़ी बात
Apr 02, 2026 | 11:06 PM
Viral Video Fact Check: PM मोदी की रैली में गैस संकट पर सवाल या फैलाया गया भ्रम?
Apr 02, 2026 | 10:54 PM
कानपुर किडनी कांड: फर्जी डॉक्टर, सीक्रेट ऑपरेशन और गायब रिकॉर्ड…8वीं पास ‘डॉक्टर’ चला रहा था करोड़ों का रैकेट
Apr 02, 2026 | 10:27 PM
रामपुर के कप्तान की विदाई में छलके आंसू, महिला सिपाहियों को रोता देख भावुक हुए SP साहब; VIDEO वायरल
Apr 02, 2026 | 09:52 PM
‘बचाओ साहब, हमें जबरदस्ती ले जा रहे हैं’, लखनऊ में कर्मियों का हंगामा, पुलिस की बदसलूकी पर उठे सवाल- VIDEO
Apr 02, 2026 | 09:34 PM
वर्दी पहनते ही पिता की याद में छलके आंसू, परेड में जवान ने स्वर्गीय पिता की तस्वीर को किया सलाम; VIDEO वायरल
Apr 02, 2026 | 09:28 PM














