Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी न्यूज़
  • फैक्ट चेक
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो

  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

‘बॉक्सिंग के ब्रैडमैन’ को जेक पॉल ने किया चित्त, माइक टायसन की करारी हार, जीत के बाद झुककर किया ‘सलाम’

वर्ल्ड हैविवेट चैंपियन रहे बॉक्सर 58 साल के माइक टायसन 19 साल बाद आज रिंग में फिर हार मिली है। इस बार उनका मुकाबला यूट्यूबर से बॉक्सर बने 27 साल के जेक पॉल से था।

  • By राहुल गोस्वामी
Updated On: Nov 16, 2024 | 11:40 AM

माइक टायसन और जेक पॉल

Follow Us
Close
Follow Us:

नई दिल्ली: दुनिया के सर्वकालिक महानतम बॉक्सरों में एक माइक टायसन आज 19 साल बाद आज पेशेवर मुकाबले के लिए उतरे। आज 58 साल के टायसन का सामना 27 साल के पूर्व सोशल मीडिया इन्फ्लूएंसर से पेशेवर बॉक्सर बने जेक पॉल से हुआ। लेकिन उनकी यह वापसी यादगार न हो सकी।

जी हां, आज टायसन को जेक पॉल के खिलाफ मुकाबले में 74-78 से हार का सामना करना पड़ा है। वहीं जजों ने सर्वसम्मति से जेक को विजेता घोषित किया है। इससे पहले टायसन ने अपना आखिरी प्रोफेशनल मुकाबला साल 2005 में केविन मैकब्राइड के खिलाफ खेला था, जिसमें वो तब भी हारे थे। आज टायसन और जेक पॉल के बीच का मुकाबला एर्लिंगटन (USA) के एटी एंड टी स्टेडियम में हुआ।

A ringside look at #PaulTyson 👀 pic.twitter.com/WZlzvJ7gKX — Netflix (@netflix) November 16, 2024

जालकारी दें कि इस मुकाबले से पहले दोनों इन खिलाड़ियों का एक फेस-ऑफ हुआ था, जहां टायसन ने जेक पॉल को एक करारा थप्पड़ जड़ दिया था। टायसन के इस थप्पड़ ने बाद में मुकाबले का रोमांच चरम पर पहुंचा दिया। वहीं आज जेक पॉल इस थप्पड़ का जवाब रिंग में ले लिया है।

सम्बंधित ख़बरें

ओटीटी पर कब रिलीज होगी धुरंधर, जानिए घर बैठे कब और कहां देख पाएंगे रणवीर सिंह की फिल्म

OTT पर छाया नया के-ड्रामा, 1 घंटे 48 मिनट की ये कोरियन फिल्म बना रही रिकॉर्ड, दर्शकों ने की तारीफ

Netflix Christmas 2025: क्रिसमस पर OTT पर धमाल मचाएंगी साउथ की ये दो फिल्में, मिलेगा फुल एंटरटेनमेंट

‘तस्करी: द स्मगलर्स वेब’ का टीजर आउट, कस्टम ऑफिसर बन इंटरनेशनल तस्करों से भिड़ेंगे इमरान हाशमी

वहीं आज जेक पॉल ने इस पूरे मुकाबले में माइक टायसन पर शुरु से ही अपना दबदबा बनाकर रखा। आज पॉल ने टायसन के शरीर और चेहरे पर कई जबरदस्त पंच मारे और मुकाबले को आज 78-74 से अपने नाम कर लिया। हालांकि, अंत में पॉल ने टायसन के सामने झुककर उन्हें जरुर सम्मान दिया।

Jake Paul bows to Mike Tyson at the end of the match. #PaulTyson pic.twitter.com/FUQGZVyADQ — Netflix (@netflix) November 16, 2024
Jake Paul praises Mike Tyson: “He’s the GOAT” #PaulTyson pic.twitter.com/AhEBA5Ojoj — Netflix (@netflix) November 16, 2024

आज इस मुकाबले से पहले टायसन ने जीत का दावा किया था। उन्होंने कहा था कि वह एक खतरनाक जीत हासिल करने जा रहे हैं। वहीं ड्राफ्टकिंग्स की रिपोर्ट की मानें तो, माइक टायसन जीत के लिए फेवरेट माने जा रहे थे। मुकाबले के नतीजे पर लगाए गए आधे से ज्यादा दांव के उनके जीतने के पक्ष में लगाए गए थे। दांव लगाने वालों का मानना था कि वह नॉकआउट, टेक्निकल नॉकआउट या डिस्क्वालिफिकेशन के जरिए मुकाबले को जीतेंगे। लेकिन हुआ इसके उल्टा और 58 साल के टायसन को 19 साल बाद आज पेशेवर मुकाबले में फिर हार का सामना करना पड़ा।

Mike tyson vs jake paul match netflix boxing match

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Nov 16, 2024 | 11:38 AM

Topics:  

  • Mike Tyson
  • Netflix

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.