अनोखा स्टाइल: शायद ही देखा हो ऐसा अंपायर, हाथों से नहीं पैरों सुनाता है फैसला- देखें वीडियो
- Written By: मृणाल पाठक
मुंबई: भारत और न्यूजीलैंड (IND vs NZ) के बीच खेला जा रहे टेस्ट सीरीज सोमवार को ख़त्म हो गया है। यह सीरीज भारत के नाम रहा। इस सीरीज में भारतीय खिलाड़ियों का प्रदरशन काफी शानदार रहा। लेकिन, इस सीरीज में अंपायरों के फैसलों (Umpire Decision) ने काफी सुर्खियां बटोरी। इस पूरी सीरीज में अंपायर के ऐसे कई फैसले थे जो विवादों में रहे। फिर चाहे विराट कोहली (Virat Kohli) को थर्ड अंपायर द्वारा आउट देना हो या ऑनफील्ड अंपायर के गलत डिसीजन हो। इस दौरान सोशल मीडिया (Social Media) पर एक अंपायर का ऐसा वीडियो वायरल (Viral Video) हो रहा है, जो अपने शायद ही कभी देखा होगा।
अमूनन अपने अंपायर को लगभग एक ही तरीके से फैसला देते हुए देखा होगा। लेकिन, इंग्लैंड के पूर्व कप्तान माइकल वॉन (Michael Vaughan) ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर किया है, जिसे देखकर आप भी हैरान रह जाएंगे। इस तरह अंपायर द्वारा दिया जा फैसला अपने शायद ही इससे पहले कभी देहा होगा।
Surely we need to see this chap join the ICC Elite panel .. ??? pic.twitter.com/FcugJBgOEn — Michael Vaughan (@MichaelVaughan) December 5, 2021
वीडियो में देखा जा सकता है अंपायर सर के बल खड़े होकर वाइड गेंद का इशारा कर रहे हैं। वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है। बताया जा रहा है कि यह वीडियो महाराष्ट्र में किसी टी20 क्रिकेट टूर्नामेंट का है। अंपायरिंग की एक अलग ही स्टाइल लोगों को काफी पसंद आ रहा है। इस वीडियो को शेयर करते हुए वॉन ने कैप्शन में लिखा है- निश्चित रूप से हमें इस व्यक्ति को आईसीसी एलीट पैनल में शामिल होते देखना चाहिए।
सम्बंधित ख़बरें
सिर्फ 400 मीटर की दूरी बनी जानलेवा, एंबुलेंस चालक की एक ‘ना’ और स्ट्रेचर पर ही टूट गईं लड़की की सांसें- VIDEO
तेज आंधी में बाइक पर फंसे परिवार की शख्स ने की मदद, इंसानियत से भरा VIDEO वायरल
Jabalpur Building Collapse: बड़ा फुहारा बाजार में 3 मंजिला जर्जर इमारत गिरी, टला बड़ा हादसा। देखें VIDEO
क्या जेल जाएंगे खान सर? गिरफ्तारी की लटकी तलवार! आर्म्स लाइसेंस विवाद में लीगल एडवाइजर का बड़ा खुलासा- VIDEO
ज्ञात हो कि, बिली बोडेन (Billy Bowden) भी न्यूजीलैंड के ऐसे अंपायर थे, जिनका फैसला सुनाने का अंदाज़ काफी अलग हुआ करता था। उनके काफी फैंस भी हैं, जो आज भी उनकी अंपायरिंग को काफी याद करते हैं। फैंस को क्रिकेट में इस तरह के मोमेंट्स मैदान पर देखना काफी पसंद होता है। इसी वजह से यह वीडियो काफी लाइक भी किया जा रहा है।
