Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी न्यूज़
  • फैक्ट चेक
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो

  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

न्यूजीलैंड के खिलाफ मैच हमारे लिए क्वार्टर फाइनल: राशिद खान

  • Written By: मृणाल पाठक
Updated On: Nov 04, 2021 | 11:27 AM

File Photo

Follow Us
Close
Follow Us:

अबुधाबी: भारत के हाथों करारी हार के बाद अफगानिस्तान के अनुभवी लेग स्पिनर राशिद खान ने कहा कि न्यूजीलैंड के खिलाफ टी20 विश्व कप का अगला मैच उनकी टीम के लिये क्वार्टर फाइनल की तरह होगा। अफगानस्तान सुपर 12 चरण में चार मैच खेलने के बाद दूसरे स्थान पर है और उसका नेट रनरेट प्लस 1.481 है। 

पाकिस्तान ग्रुप दो से सेमीफाइनल में पहुंच चुका है। यह पूछने पर कि क्या भारत से मिली हार का असर उनकी टीम की लय पर पड़ेगा, राशिद ने ना में जवाब दिया। उन्होंने कहा,‘‘मुझे नहीं लगता कि इससे ज्यादा फर्क पड़ेगा। हमें पता है कि भारत सर्वश्रेष्ठ टीमों में से है। हम उसी तरह से तैयारी करेंगे और उसी मानसिकता के साथ उतरेंगे। न्यूजीलैंड के खिलाफ मैच हमारे लिये क्वार्टर फाइनल हो सकता है। हम जीते तो अच्छे रनरेट के कारण सेमीफाइनल में पहुंच सकते हैं।”  

राशिद ने कहा,‘‘खेल का मजा लेने पर ही अच्छा प्रदर्शन कर सकते हैं। हम अपने खेल का पूरा मजा लेंगे।” अफगानिस्तान और न्यूजीलैंड का मैच भारतीय टीम के लिये भी अहम है। अफगानिस्तान के जीतने पर भारत की सेमीफाइनल में पहुंचने की संभावना बन जायेगी बशर्ते भारतीय टीम बाकी दोनों मैच जीत ले। यह पूछने पर कि भारत के खिलाफ मैच में नेट रनरेट जेहन में था, राशिद ने कहा,‘‘निश्चित तौर पर। कुछ विकेट गंवाने के बाद यह हमारे जेहन में था और यही वजह है कि हमने अधिकतम रन बनाने का लक्ष्य रखा। हमारा फोकस रनरेट पर था जो निर्णायक साबित हो सकता है।” (एजेंसी)

सम्बंधित ख़बरें

T20 World Cup 2026 में न्यूजीलैंड ने जीत के साथ की आगाज, अफगानिस्तान को 5 विकेट से रौंदा

खत्म होगा मोहसिन नकवी का ड्रामा, ICC ने लिया कड़ा एक्शन; पाकिस्तान पहुंचे BCB अध्यक्ष

11 फरवरी से होगा दिव्यांग चैलेंजर ट्रॉफी 2026 का आगाज, बिहार की धरती पर होगी दिव्यांग क्रिकेटरों की महाभिड़ंत

T20 World Cup में पाकिस्तान की ड्रामेबाजी देख भड़के ओवैसी, ‘बेकार’ बताकर लगाई पड़ोसी मुल्क की क्लास

Match against new zealand is quarter final for us rashid khan

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Nov 04, 2021 | 11:27 AM

Topics:  

  • Afghanistan vs New Zealand
  • Cricket
  • ICC
  • ICC T20 World Cup
  • ICC Tournament
  • Indian Cricket Team
  • Oman
  • Sports
  • UAE

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.