Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी न्यूज़
  • फैक्ट चेक
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो

  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

राजनीति को टारगेट नहीं बनाएंगी मनु भाकर, बोली- ओलंपिक में गोल्ड मेडल जीतना ही लक्ष्य

निशानेबाज मनु भाकर का उनके ननिहाल चरखी दादरी में भव्य स्वागत किया गया और उन्हें सम्मानित किया गया।

  • By मृणाल पाठक
Updated On: Apr 17, 2025 | 09:44 AM

मनु भाकर (सौजन्य: सोशल मीडिया)

Follow Us
Close
Follow Us:

भिवानी: पेरिस ओलंपिक 2024 में भारत की स्टार शूटर मनु भाकर ने इतिदास रचा है। जिसके बाद से ही वह चर्चा में बनी हुई है। वह जहां भी जा रही हैं लोग उनका पूरे दिल से भव्य स्वागत कर रहे हैं। ऐसे में अब मनु भाकर का उनके ननिहाल चरखी दादरी में भव्य स्वागत किया गया और उन्हें सम्मानित किया गया। जहां उन्होंने कहा वह राजनीति में नहीं आएंगी। उनका लक्ष्य ओलंपिक में स्वर्ण पदक जीतना है।

मनु ने अपने ननिहाल के सम्मान को ताउम्र याद रखने की बात कही। उन्होंने साथ ही कहा, ‘‘मैं राजनीति में नहीं आऊंगी। बल्कि अपने खेल पर ध्यान देते हुए ओलंपिक में स्वर्ण पदक जीतना ही मेरा लक्ष्य है।” उन्होंने कहा कि कोई भी खिलाड़ी हो उसकी सोच पर निर्भर रहता है कि वे राजनीति करें या फिर युवाओं को खेलों के प्रति प्रेरित करें।

मनु ने कहा, ‘‘मेरा ध्यान सिर्फ देश के लिए स्वर्ण जीतने का है। अभी राजनीति नहीं करूंगी।” सम्मान समारोह में पूर्व मंत्री सतपाल सांगवान, अंतरराष्ट्रीय पहलवान और भाजपा नेता बबीता फोगाट सहित कई राजनेता मौजूद थे। मनु ने मीडिया से बात करते हुए कहा, ‘‘जो सम्मान मिल रहा है, उसी उत्साह के साथ ओलंपिक में स्वर्ण पदक जीतने के लिए जज्बा भी बढ़ रहा है।”

यह भी पढ़ें- 2028 ओलंपकि में भी खेलेंगे मनप्रीत सिंह! खिलाड़ी ने जताई उम्मीद

मनु ने युवाओं और उनके माता-पिता से भी पढ़ाई के साथ खेलों में भी ध्यान देने की बात कही। उन्होंने कहा, ‘‘देश के लिए पदक जीतने का लक्ष्य रखें, सफलता अवश्य मिलेगी।”

भारतीय पहलवान विनेश फोगाट के वजन के मामले को लेकर पूछे सवाल के जवाब में मनु ने कहा, ‘‘विनेश की भावना फाइटर की तरह रही है। इस मामले से सबक लेना चाहिए। विनेश फोगाट के साथ जो हुआ वो दुर्भाग्यपूर्ण है। मुझे इसकी तकनीकी जानकारी नहीं है। विनेश द्वारा कुश्ती से संन्यास लेने का फैसला उनका खुद का है। विनेश को आगे बढ़ना चाहिए और पदक जीतने के लिए फिर से मैदान में उतरना चाहिए।”

(एजेंसी इनपुट के साथ)

Manu bhaker said she will not do politics her goal is to win gold medal in olympics

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Aug 26, 2024 | 06:22 PM

Topics:  

  • Manu Bhaker
  • Paris Olympics 2024

सम्बंधित ख़बरें

1

पेरिस में टूटा सपना, LA में होगा पूरा! विनेश फोगाट का संन्यास से यू-टर्न, ओलंपिक पर होगी नजरें

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.