LSG Vs SRH Highlight Updates, IPL 2025: आईपीएल 2025 के 7वें मुकाबले में सनइजर्स हैदराबाद और लखनऊ सुपर जाएंट्स के बीच मुकाबला खेला गया। इस मुकाबले में लखनऊ सुपर जाएंट्स ने सनराइजर्स हैदराबाद को शिकस्त दे दी है। मुकाबले से पहले लखनऊ सुपर जाएंट्स के कप्तान ऋषभ पंत ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। सनराइजर्स हैदराबाद की टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए लखनऊ के सामने कुल 191 रन का लक्ष्य दिया। इस लक्ष्य को लखनऊ सुपर जाएंट्स की टीम ने 16.1 ओवर में 5 विकेट रहते हासिल कर लिया।
लखनऊ की तरफ से निकोलस पूरन ने ताबड़तोड़ बल्लेबाजी का प्रदर्शन किया। पूरन ने सिर्फ 26 गेंदों का सामना करते हुए 70 रन जड़ दिए। इसके अलावा मिचेल मार्श ने भी ताबड़तोड़ पारी खेली। मार्श ने शानदार अर्धशतक लगाया। उन्होंने टीम के लिए 31 गेंदों का सामना करते हुए 52 रन का योगदान दिया। इससे पहले गेंदबाजी में शार्दुल ठाकुर ने गेंदबाजी 4 हैदराबाद के बल्लेबाजों को पेवेलियन भेजा। उन्होंने 4 ओवर में 34 रन दिए। वहीं, आवेश खान दिग्वेश राठी, प्रिंस यादव और रवि बिश्नोई ने 1-1 विकेट अपने नाम किया।
27 Mar 2025 10:44 PM (IST)
आईपीएल 2025 के 7वें मुकाबले में लखनऊ सुपर जाएंट्स ने को शिकस्त दे दी है। इस मैच में लखनईऊ सुपर जाएंट्स के कप्तान ऋषभ पंत ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। सनराइजर्स हैदराबाद की टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए लखनऊ के सामने कुल 191 रन का लक्ष्य दिया। इस लक्ष्य को लखनऊ सुपर जाएंट्स की टीम ने 16.1 ओवर में 5 विकेट रहते हासिल कर लिया।
Hyderabad conquered ✅
Win secured ✅#LSG get their first 𝐖 of #TATAIPL 2025 with a comfortable victory over #SRH 💙Scorecard ▶ https://t.co/X6vyVEvxwz#SRHvLSG | @LucknowIPL pic.twitter.com/7lI4DESvQx
— IndianPremierLeague (@IPL) March 27, 2025
27 Mar 2025 10:25 PM (IST)
निकोलस पूरन 70 रन की ताबड़तोड़ पारी खेलकर हैदराबाद के कप्तान पैट कमिंस का शिकार बन गए हैं। निकोलस पूरन अपने दमदार पारी की बदौलत लखनऊ के लिए जीत की राह आसान कर चुके हैं। इस वक्त लखनऊ का स्कोर 9 ओवर के बाद 120-2 विकेट है। पूरन के बाद कप्तान ऋषभ पंत बल्लेबाजी करने के लिए मैदान पर आए हैं।
Match 7. WICKET! 8.4: Nicholas Pooran 70(26) lbw Pat Cummins, Lucknow Super Giants 120/2 https://t.co/X6vyVEvxwz #SRHvLSG #TATAIPL #IPL2025
— IndianPremierLeague (@IPL) March 27, 2025
27 Mar 2025 10:09 PM (IST)
निकोलस पूरन हैदराबाद के गेंदबाजों के उपर काल बनकर घूम रहे हैं। निकोलस पूरन ने इस मैच में अपना ताबड़तोड़ अर्धशतक जड़ दिया है। पूरन ने ये अर्धशतक मात्र 18 गेंदों में लगाया। इस वक्त लखनऊ का स्कोर 7 ओवर के बाद 96-1 विकेट है।
Raining sixes in Hyderabad... but by #LSG 🌧
Nicholas Pooran show guides LSG to 77/1 after 6 overs 👊
Updates ▶ https://t.co/X6vyVEvxwz#TATAIPL | #SRHvLSG | @LucknowIPL pic.twitter.com/K2Dlk5AXQw
— IndianPremierLeague (@IPL) March 27, 2025
27 Mar 2025 09:58 PM (IST)
इस वक्त लखनऊ के ताबड़तोड़ बल्लेबाज निकोलस पूरन हैदराबाद के गेंदबाजों पर जमकर बरस रहे हैं। 5 ओवर के लखनऊ सुपर जाएंंट्स का स्कोर 66-1 विकेट है। निकोलस पूरन 11 गेंदों का सामना करते हुए 35 रन पर रहे हैं। दूसरी तरफ मचेल मार्श 16 गेंदों पर 25 रन पर क्रीज में मौजूद हैं।
27 Mar 2025 09:42 PM (IST)
लखनऊ को टीम को 4 रन के स्कोर पर पहला झटका लग गया है। मोहम्मद शमी ने अपनी टीम को पहली सफलता दी। शमी ने लखनऊ के बल्लेबाज एडन मार्करम को 1 रन के स्कोर पर कैच आउट करा दिया।
Match 7. WICKET! 1.3: Aiden Markram 1(4) ct Pat Cummins b Mohammad Shami, Lucknow Super Giants 4/1 https://t.co/X6vyVEvxwz #SRHvLSG #TATAIPL #IPL2025
— IndianPremierLeague (@IPL) March 27, 2025
27 Mar 2025 09:21 PM (IST)
लखनऊ ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। पहले बल्लेबाजी करते हुए सनराइजर्स हैदराबाद की शुरुआत कुछ खास नहीं रही लेकिन टीम फिर भी 190 रन बनाने में कामयाब रही। ट्रेविस हेड ने 46, रेड्डी ने 32, क्लासेन ने 26, अंकित वर्मा ने 36 और पैट कमिंस ने 18 रन बनाए। लखनऊ को जीत के लिए 191 रनों की जरूरत है। लखनऊ के लिए शार्दुल ठाकुर ने 4 विकेट लिए।
27 Mar 2025 09:07 PM (IST)
कमिंस तीन छक्के लगाकर 176 के स्कोर पर आउट हो गए। कमिंस ने लगातार तीन गेंदों पर तीन छक्का लगाया। सनराइजर्स ने कमिंस के रूप में 8वां विकेट गंवाया।
27 Mar 2025 09:03 PM (IST)
शार्दुल ठाकुर ने आज शानदार गेंदबाजी का प्रदर्शन कर रहे हैं। उन्होंने इस मैच में हैदराबाद के तीन बल्लेबाजों को आउट कर दिया है। अब शार्दुल ने उनके 7वां विकेट को भी पेवेलियन भेज दिया है। ठाकुर ने बल्लेबाज अभिनव मनोहर को आउट कर दिया है।
Match 7. 16.5: Shardul Thakur to Pat Cummins 6 runs, Sunrisers Hyderabad 163/7 https://t.co/X6vyVEuZH1 #SRHvLSG #TATAIPL #IPL2025
— IndianPremierLeague (@IPL) March 27, 2025
27 Mar 2025 08:59 PM (IST)
अनिकेत वर्मा इस मुकाबले में बेहतरीन शॉट खेल रहे थे। लेकिन अब उनको दिग्वेस राठी पेवेलियन भेज दिया है।
27 Mar 2025 08:54 PM (IST)
हैदराबाद की टीम को उनका पांचवा झटका लगा है। नितीश कुमार रेड्डी को स्पिन गेंदबाज रवि बिश्नोई ने अपना शिकार बनाया है। रेड्डी 32 रन बनाकर आउट हुए। इस वक्त हैदराबाद का स्कोर 15 ओवर के बाद 14.5 ओवर के बाद 141 रन है। अब 200 के स्कोर तक पहुंचने के लिए हैदराबाद को 10 रन प्रति ओवर से ज्यादा का स्कोर बनाना पड़ेगा।
Match 7. 14.5: Ravi Bishnoi to Aniket Verma 6 runs, Sunrisers Hyderabad 141/5 https://t.co/X6vyVEvxwz #SRHvLSG #TATAIPL #IPL2025
— IndianPremierLeague (@IPL) March 27, 2025
27 Mar 2025 08:39 PM (IST)
हैदराबाद की टीम को उनका चौथा झटका लग चुका है। इस बार हेनरिक क्लासेन 26 रन प्रिंस यादव का शिकार बने हैं। प्रिंस यादव के लिए ये दूसरा विकेट है। इस वक्त हैदराबाद की टीम थोड़ा मुश्किल में नजर आ रही है। टीम का स्कोर 12 ओवर के बाद 111-2 विकेट है।
Match 7. WICKET! 11.6: Heinrich Klaasen 26(17) Run Out Prince Yadav, Sunrisers Hyderabad 110/4 https://t.co/X6vyVEuZH1 #SRHvLSG #TATAIPL #IPL2025
— IndianPremierLeague (@IPL) March 27, 2025
27 Mar 2025 08:17 PM (IST)
इस वक्त हैदराबाद को एक बड़ा झटका लग चुका है। सलामी बल्लेबाज ट्रेविस हेड अच्छा खेल रहे थे, लेकिन उन्हें लखनऊ के तेज गेंदबाज प्रिंस यादव ने 47 रन के स्कोर पर क्लीन बोल्ड किया। इसके बाद हेनरी क्लासेन बल्लेबाजी करने के लिए मैदान पर उतरे हैं।
27 Mar 2025 07:46 PM (IST)
शार्दुल ठाकुर ने हैदराबाद के दो बड़े शिकार अपने नाम किए हैं। पहले उन्होंने अभिषेक शर्मा और इसकी अगली गेंद पर ईशान किशन को अपना शिकार बनाया। इस वक्त हैदराबाद की टीम मुश्किल में दिख रही है और टीम का स्कोर 2.3 ओवर के बाद 20-2 विकेट है।
The caption is in the picture ✨ pic.twitter.com/nuno3wWDL0
— Lucknow Super Giants (@LucknowIPL) March 27, 2025
27 Mar 2025 07:42 PM (IST)
लखनऊ सुपर जाएंट्स की टीम को उनकी पहली सफलता मिल गई है। अभिषेक शर्मा लगातार दो मैचों में बड़ा स्कोर नहीं कर पाए। इस मैच में शार्दुल ठाकुर का शिकार बनें।
27 Mar 2025 07:05 PM (IST)
लखनऊ सुपर जायंट्स के कप्तान ऋषभ पंत ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। अब पैट कमिंस की टीम पहले बल्लेबाजी करने के लिए मैदान पर उतरेगी। आज सबसे मन में एक ही सवाल है कि क्या हैदराबाद की टीम 300 का स्कोर खड़ा करेगी या नहीं।
Skip is Matchday ready🔥
Pat Cummins | #PlayWithFire | #SRHvLSG | #TATAIPL2025 pic.twitter.com/52W99RId7x
— SunRisers Hyderabad (@SunRisers) March 27, 2025
27 Mar 2025 06:58 PM (IST)
लखनऊ सुपर जाएंट्स: एडम मार्करम, मिशेल मार्श, निकोलस पूरन, ऋषभ पंत, डेविड मिलर, आयुष बदोनी, शार्दुल ठाकुर, शाहबाज अहमद, रवि बिश्नोई, दिग्वेश राठी, आवेश खान।
सनराइजर्स हैदराबाद: ट्रैविस हेड, अभिषेक शर्मा, इशान किशन, नितीश कुमार रेड्डी, हेनरिक क्लासेन (विकेटकीपर), अनिकेत वर्मा, अभिनव मनोहर, पैट कमिंस (कप्तान), सिमरजीत सिंह, एडम ज़म्पा, मोहम्मद शमी।
27 Mar 2025 06:53 PM (IST)
लखनऊ सुपर जाएंट्स: ऋषभ पंत (कप्तान, विकेटकीपर), हिम्मत सिंह, निकोलर पूरन, एडेन मार्करम, मैथ्यू ब्रीट्जके, आर्यन जुयाल, डेविड मिलर, मिचेल मार्श, आयुष बडोनी, अब्दुल समद, आकाश सिंह, अर्शिन कुलकर्णी, राजवर्धन हंगरगेकर, दिग्वेश सिंह, युवराज चौधरी, रवि बिश्नोई, एम सिद्धार्थ, मयंक यादव, आकाश दीप, आवेश खान, मोहसिन खान, शमर जोसेफ, प्रिंस यादव।
सनराइजर्स हैदराबाद: अभिषेक शर्मा, ट्रेविस हेड, ईशान किशन (विकेटकीपर), अथर्व तायडे, अभिवन मनोहर, अनिकेत वर्मा, सचिन बेबी, हेनरिक क्लासेन, हर्षल हेड, कामिंदु मेंडिस, वियान मुल्डर, नितीश कुमार रेड्डी, पैट कमिंस (कप्तान), मोहम्मद शमी, राहुल चाहर, एडम जम्पा, सिमरजीत सिंह, जीशान अंसारी, जयदेव उनादकट, इशान मलिंगा।
27 Mar 2025 06:52 PM (IST)
आंकड़े बताते हैं कि लखनऊ सुपर जायंट्स का पैट कमिंस की कप्तानी वाली सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ शानदार हेड टू हेड रिकॉर्ड है। अब तक दोनों टीमें 4 बार आमने-सामने हुई हैं। लखनऊ सुपर जायंट्स ने सनराइजर्स हैदराबाद को 3 बार हराया है। वहीं, सनराइजर्स हैदराबाद को लखनऊ सुपर जायंट्स के खिलाफ सिर्फ 1 बार जीत मिली है।