के एल राहुल चोट के कारण टेस्ट सीरीज से बाहर, सूर्यकुमार यादव को मिलेगा मौका
- Written By: किर्तेश ढोबले
File Photo
नई दिल्ली: टीम इंडिया के बल्लेबाज श्री केएल राहुल (KL Rahul) की बायीं जांघ की मांसपेशियों में खिंचाव है और वह न्यूजीलैंड के खिलाफ आगामी 2 मैचों की पेटीएम टेस्ट सीरीज से बाहर हो गए हैं। उनकी जगह सूर्यकुमार यादव को टीम में शामिल किया गया है।
बीसीसीआई के अनुसार, ‘‘केएल राहुल की जगह सूर्यकुमार यादव को भारतीय टेस्ट टीम में शामिल किया गया है। केएल राहुल की बायीं जांघ की मांसपेशियों में खिंचाव है और वह न्यूजीलैंड के खिलाफ आगामी 2 मैचों की पेटीएम टेस्ट सीरीज से बाहर हो गए हैं। राहुल अगले महीने दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ होने वाली सीरीज की तैयारी के लिए अब वह एनसीए में रिहैबिलिटेशन से गुजरेंगे।”
Suryakumar Yadav replaces KL Rahul in India's Test squad. KL Rahul has sustained a muscle strain on his left thigh and has been ruled out of the upcoming 2-match Paytm Test series against New Zealand: BCCI (Photo: BCCI) pic.twitter.com/FJb50WghIN — ANI (@ANI) November 23, 2021
सम्बंधित ख़बरें
FTA के बाद पीएम मोदी का न्यूजीलैंड दौरा, प्रवासी भारतीयों में उत्साह; बोले- यह हमारे लिए गर्व का क्षण
18 साल बाद इंसाफ! Ahmedabad Blast के 38 दोषियों की फांसी बरकरार, 56 मौतों के केस में गुजरात हाई कोर्ट का फैसला
रांची से विश्व क्रिकेट के शिखर तक… आखिर कैसे बने करोड़ों दिलों के सबसे चहेते MS Dhoni?
पृथ्वी शॉ संग सगाई टूटने की खबरों का लेकर गर्लफ्रेंड आयी सामने, बोली-हम अब भी साथ हैं
बता दें कि राहुल यहां के ग्रीन पार्क स्टेडियम में टीम के शुरुआती अभ्यास सत्र में शामिल नहीं थे। इसमें टीम के अन्य सभी खिलाड़ियों ने भाग लिया। शुभमन गिल को टीम के नेट सत्र के दौरान मयंक अग्रवाल के साथ बल्लेबाजी की शुरुआत करते हुए देखा गया। श्रृंखला के पहले टेस्ट मैच के उप कप्तान चेतेश्वर पुजारा ने भी नेट में बल्लेबाजी की। समझा जा रहा है कि श्रेयस अय्यर या सूर्यकुमार यादव में से किसी एक को टेस्ट क्रिकेट में पदार्पण करने का मौका मिलेगा और वह मध्यक्रम में बल्लेबाजी करेगा।
बता दें कि भारत और न्यूजीलैंड के बीच टेस्ट सीरीज शुरू होने वाली है। पहला टेस्ट 25 नवंबर, 2021 से कानपुर में खेला जाएगा।
