दादा का बड़ा एक्शन, सौरव गांगुली ने ठोका 50 करोड़ का मानहानी केस, लियोनल मेसी से जुड़ा है मामला
Goat India Tour: भारतीय टीम के पूर्व कप्तान सौरव गांगुली मेसी के इंडिया टूर के दौरान कोलकाता इवेंट में शामिल हुए थे। अभी इसी प्रोग्राम से को लेकर सौरव गांगुली ने 50 करोड़ा का मानहानी का केस ठोका है।
- Written By: संजय बिष्ट
लियोनेल मेसी और सौरव गांगुली (फोटो- सोशल मीडिया)
Argentina Football Fan Club: भारत दौरे पर आए दिग्गज फुटबॉलर लियोनल मेसी के कोलकाता में आयोजित इवेंट के बाद विवाद गहराता नजर आ रहा है। सॉल्ट लेक स्टेडियम में हुए इस कार्यक्रम के दौरान अव्यवस्था और अफरातफरी की खबरें सामने आई थीं। अब इस मामले में भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान और क्रिकेट एसोसिएशन ऑफ बंगाल के अध्यक्ष सौरव गांगुली ने बड़ा कदम उठाया है। गांगुली ने अर्जेंटीना फैन क्लब के अध्यक्ष उत्तम साहा के खिलाफ 50 करोड़ रुपये का मानहानि का मुकदमा दर्ज कराया है।
लालबाजार में दर्ज हुआ 50 करोड़ का मानहानि मुकदमा
सौरव गांगुली ने कोलकाता पुलिस की क्राइम ब्रांच में यह शिकायत दर्ज कराई है। उन्होंने आरोप लगाया है कि उत्तम साहा ने उनके खिलाफ लगातार झूठे और भ्रामक बयान दिए, जिससे उनके व्यक्तिगत सम्मान और सार्वजनिक छवि को नुकसान पहुंचा है। गांगुली का कहना है कि इन आरोपों का उद्देश्य जानबूझकर उनकी प्रतिष्ठा को ठेस पहुंचाना था।
झूठे आरोपों से प्रतिष्ठा को नुकसान का दावा
गांगुली ने अपनी शिकायत में कहा है कि उत्तम साहा द्वारा दिए गए बयान पूरी तरह तथ्यहीन और गैर-जिम्मेदाराना थे। इन बयानों के चलते न सिर्फ उनके व्यक्तित्व पर सवाल उठे, बल्कि समाज में उनकी छवि को भी खराब करने की कोशिश की गई। इसी कारण उन्होंने कानूनी नोटिस भेजने के बाद मानहानि का मुकदमा दर्ज कराने का फैसला लिया।
सम्बंधित ख़बरें
IPL 2026: धर्मशाला में दिल्ली कैपिटल्स के बल्लेबाजों का दमदार प्रदर्शन, पंजाब किंग्स को 3 विकेट से चटाई धूल
Asian Boxing Championships: अंडर-17 में भारत की बेटियों का दमखम, फाइनल में 8 मुक्केबाज, 4 ने जीते ब्रॉन्ज
PBKS vs DC: धर्मशाला में दिल्ली कैपिटल्स को जीत के लिए बनाने होंगे 211 रन, आर्या-अय्यर ने खेली अर्धशतकीय पारी
फैंस के लिए आई बुरी खबर, होल्गर रूण का बड़ा फैसला, हैम्बर्ग और रोलैंड-गैरोस से हटे
मेसी इवेंट से किसी भी तरह के संबंध से किया इनकार
सौरव गांगुली ने साफ शब्दों में कहा है कि वह सॉल्ट लेक स्टेडियम में आयोजित इवेंट में केवल एक गेस्ट के रूप में पहुंचे थे। उन्होंने स्पष्ट किया कि लियोनल मेसी के कार्यक्रम की योजना, प्रबंधन या आयोजन से उनका कोई लेना-देना नहीं था। इसके बावजूद उन्हें इस पूरे विवाद में घसीटा गया, जो पूरी तरह अनुचित है।
मेसी के जल्दी जाने से नाराज हुए थे फैंस
13 दिसंबर को लियोनल मेसी सॉल्ट लेक स्टेडियम में आयोजित इवेंट में पहुंचे थे। उन्हें देखने के लिए बड़ी संख्या में फैंस स्टेडियम पहुंचे थे। हालांकि, तय समय से पहले मेसी के कार्यक्रम छोड़कर चले जाने से फैंस नाराज हो गए। इसके बाद स्टेडियम में अफरातफरी का माहौल बन गया और स्थिति को संभालना मुश्किल हो गया।
ये भी पढ़ें: झारखंड ने SMAT 2025 का खिताब जीतकर रचा इतिहास, ईशान किशन और अनुकूल रॉय ने खेली विस्फोटक पारी
इस पूरे विवाद के बाद सौरव गांगुली द्वारा दर्ज कराए गए मानहानि मुकदमे ने मामला और गंभीर बना दिया है। अब सभी की नजरें कोर्ट की आगामी सुनवाई और इस मामले में आने वाले फैसले पर टिकी हुई हैं।
