PM Modi @75: पीएम मोदी के जन्मदिन पर मेसी ने भेजी सिग्नेचर की हुई जर्सी, दिया ये खास संदेश
Lionel Messi gifted a Jersey: अर्जेंटीना के फुटबॉल स्टार लियोनेल मेसी ने पीएम मोदी को उनके 75वें जन्मदिन पर सिग्नेचर जर्सी भेजी। मेसी दिसंबर में भारत दौरे पर आएंगे और कई शहरों में जाएंगे।
- Written By: उज्जवल सिन्हा
पीएम मोदी (फोटो-सोशल मीडिया)
Lionel Messi gifted a signed Jersey to PM Modi: अर्जेंटीना के स्टार फुटबॉलर लियोनेल मेसी ने पीएम मोदी के लिए सिग्नेचर की हुई जर्सी भेजी है। यह जर्सी उन्होंने प्रधानमंत्री के 75वें जन्मदिन के मौके पर भेंट की है। पीएम मोदी 17 सितंबर को अपना जन्मदिन मनाएंगे। खेल उद्यमी और मेसी के दौरे के प्रमोटर सतद्रु दत्ता ने लियोनल मेसी से मुलाकात की। इस दौरान मेसी ने उन्हें पीएम मोदी के लिए यह जर्सी दी है।
शतद्रु दत्ता ने आईएएनएस से कहा, “मेसी ने पीएम मोदी के 75वें जन्मदिन के मौके पर एक जर्सी भेजी है। जब मेसी भारत आएंगे, तो हम प्रधानमंत्री से मुलाकात करने की कोशिश करेंगे। मेसी लंबे वक्त बाद भारत आ रहे हैं। वह पहली बार दिल्ली और मुंबई आएंगे। 13 दिसंबर को मेसी कोलकाता आएंगे। अगले दिन वह मुंबई पहुंचेंगे। 15 दिसंबर को दिल्ली पहुंचकर इवेंट में शिरकत करेंगे।”
भारतीय फुटबॉल और आईएसएल पर चर्चा
उन्होंने कहा, “मेसी के साथ हमने भारतीय फुटबॉल पर चर्चा की। हमने इंडियन सुपर लीग (आईएसएल) पर बात की। उन्होंने हमारी बातों को बहुत ध्यान से सुना। मेसी को पता है कि भारत में क्रिकेट बहुत मशहूर है। अर्जेंटीना की टीम हॉकी भी खेलती है, तो उन्हें इस खेल के बारे में भी पता है। इसके बाद मैंने मेसी को बॉलीवुड के बारे में बताया। जब मेसी सऊदी अरब में खेले थे, तो उस समय बॉलीवुड एक्टर अमिताभ बच्चन ने उनसे मुलाकात की थी। मैंने सदी के महानायक के बारे में भी मेसी से बात की।”
सम्बंधित ख़बरें
PM मोदी के लिए ऐतिहासिक है सेशेल्स दौरा, जानिए किन-किन समझौतों पर लगी है मुहर
FIFA 2026: कनाडा ने रचा इतिहास, 75वें मिनट में इस स्टार खिलाड़ी ने पलटा पूरा मैच, पहली बार टॉप 16 में बनाई जगह
नागपुर: हैंडबॉल छोड़ एथलेटिक्स चुना… अब देश के लिए दौड़ेंगे अनिकेत नलवड़े
नांदेड की इस शादी ने जीता PM मोदी का दिल, मन की बात में की खुलकर तारीफ
मेसी को दी गई असम की खास चाय
शतद्रु दत्ता ने फुटबॉल स्टार को असम की चाय भेंट की है। उन्होंने कहा, “मेसी अर्जेंटीना की चाय बहुत पसंद करते हैं। मैंने उन्हें असम की चाय दी। मैंने यहां की चाय की विशेषता बताई। मेसी ने कहा कि वह इसे जरूर टेस्ट करेंगे। इसके साथ ही मैंने उन्हें भारत के भोजन की विशेषताएं और विविधताओं के बारे में जानकारी दी।”
यह भी पढ़ें: Duleep Trophy: सेंट्रल जोन ने जीता दलीप ट्रॉफी का छठा खिताब, 64 सीजन में किस टीम का रहा है दबदबा
मेसी के दौरे से फुटबॉल को मिल सकती है नई ऊर्जा
दत्ता मानते हैं कि मेसी के आने से भारत में फुटबॉल को बढ़ावा मिलेगा। उन्होंने कहा, “भारत में शानदार फुटबॉल स्टेडियम हैं। मेसी के भारत में आने से युवाओं को प्रेरणा मिलेगी। वह एक वर्ल्ड चैंपियन हैं। भारत इस समय खेलों में शानदार प्रदर्शन कर रहा है। ओलंपिक में भारत का प्रदर्शन सराहनीय है। क्रिकेट में टीम शानदार खेल रही है। हमें उम्मीद है कि भारत फुटबॉल में भी जल्द शानदार प्रदर्शन करेगा।” (आईएएनएस)
