Lionel Messi की कप्तानी में अर्जेंटीना की टीम करेगी भारत का दौरा, जानें कब खेला जाएगा मुकाबला
विश्व चैंपियन अर्जेंटीना फुटबॉल टीम लियोनल मेसी की कप्तानी में भारत आएगी। अर्जेंटीना फुटबॉल एसोसिएशन(एएफए) ने एक अंतरराष्ट्रीय प्रदर्शनी फुटबॉल मैच के लिए अक्टूबर में भारत दौरा करने की घोषणा कर दी है।
- Written By: उज्जवल सिन्हा
अर्जेंटीना (फोटो-सोशल मीडिया)
स्पोर्ट्स डेस्क: विश्व चैंपियन अर्जेंटीना फुटबॉल टीम लियोनल मेसी की कप्तानी में भारत आएगी। अर्जेंटीना फुटबॉल एसोसिएशन (एएफए) ने एक अंतरराष्ट्रीय प्रदर्शनी फुटबॉल मैच के लिए अक्टूबर में भारत दौरा करने की घोषणा कर दी है। यह दौरा 2026 विश्व कप क्वालीफिकेशन फाइनल मैचों से पहले अर्जेंटीना के वैश्विक आउटरीच प्रयासों के हिस्से के रूप में हो रही है।
अर्जेंटीना के कप्तान और रिकॉर्ड आठ बार के बैलन डी’ओर विजेता लियोनेल मेसी की कप्तानी में अर्जेंटीना की टीम भारत का दौरा करेगी। मेसी के प्रशंसकों की कमी भारत में नहीं है। रोसारियो के इस प्रतिभाशाली खिलाड़ी ने आखिरी बार भारतीय धरती पर वर्ष 2011 में एक खेल खेला था, जब अर्जेंटीना ने कोलकाता के साल्ट लेक स्टेडियम में वेनेजुएला के साथ खेला था।
अर्जेंटीना का हो रहा है विकास
एएफए के अध्यक्ष क्लाउडियो फैबियन तापिया ने भारत के खिलाफ मुकाबले को अर्जेंटीना के अंतरराष्ट्रीय विकास में एक मील का पत्थर बताया है। तापिया ने कहा कि हमारी टीम के विस्तार लिए यह एक नया मील का पत्थर हासिल किया गया है। जिससे भारत और सिंगापुर दोनों में नए अवसर में खुल रहे हैं। हम 2025 और 2026 में आगे बढ़ने के साथ ही विभिन्न क्षेत्रों में अपनी उपस्थिति को मजबूत करने की आशा करते हैं।
सम्बंधित ख़बरें
Iran Football Chief: कनाडा से ईरान फुटबॉल प्रमुख मेहदी ताज को वापस भेजा, IRGC कनेक्शन पर बढ़ा विवाद
कब फुटबॉल को अलविदा कहेंगे क्रिस्टियानो रोनाल्डो? 41 साल के दिग्गज ने बताए अपने 3 अधूरे ख्वाब
IND vs PAK: टूर्नामेंट के लिए नए शेड्यूल का हुआ ऐलान, इस बार नहीं होगी भारत और पाकिस्तान की टक्कर
Indian Women’s Hockey Team का बेहतरीन कमबैक, अर्जेंटीना के खिलाफ 2-2 से सीरीज की बराबर
लिआंड्रो पीटरसन ने इसे नया कदम बताया
एएफए के मुख्य वाणिज्यिक एवं विपणन अधिकारी लिआंड्रो पीटरसन ने दोहराया कि यह पहल प्रमुख विकास बाजारों में उनकी दीर्घकालिक वैश्विक विस्तार रणनीति के अनुरूप है। पीटरसन ने कहा कि यह AFA के वैश्विक विस्तार में एक नया कदम है। 2021 से हमने भारत में प्रमुख अवसरों की पहचान की है और स्थानीय फुटबॉल समुदाय के साथ एक मजबूत संबंध बनाया है। हमारा लक्ष्य अर्जेंटीना के सर्वश्रेष्ठ फुटबॉल को प्रशंसकों तक पहुंचाते हुए इन संबंधों को मजबूत करना जारी रखना है।
खेल जगत से जुड़ी खबरों को पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
एचएसबीसी इंडिया के हेड इंटरनेशनल वेल्थ और प्रीमियर बैंकिंग संदीप बत्रा ने कहा कि जब हम फुटबॉल की दुनिया की सबसे प्रतिष्ठित टीमों में से एक के साथ जुड़ते हैं, तो हम प्रशंसकों और ग्राहकों के लिए अविस्मरणीय अनुभव बनाने और विश्व कप 2026 की ओर अर्जेंटीना की टीम का समर्थन करने के लिए तत्पर हैं।
