Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्य प्रदेश
  • विदेश
  • चुनाव
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • गुरु, 9 जुलाई 2026
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • ई-पेपर
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

अर्जेंटीना की जीत के बाद रेफरी पर उठे सवाल, FIFA करेगा फैसले की जांच

Argentina vs Egypt: अर्जेंटीना से हार के बाद मिस्र फुटबॉल महासंघ ने फ्रांसीसी रेफरी फ्रांस्वा लेटेक्सियर के खिलाफ FIFA में आधिकारिक शिकायत दर्ज कराई है। अब रेफरी के फैसलों की समीक्षा की जाएगी।

  • Written By: दिव्या सिंह
Updated On: Jul 09, 2026 | 03:00 PM

अर्जेंटीना की जीत पर बवाल (सोर्स- सोशल मीडिया)

Follow Us
Follow Us:

Argentina vs Egypt Controversy: अर्जेंटीना के खिलाफ राउंड ऑफ-16 मुकाबले में मिली हार के बाद मिस्र फुटबॉल महासंघ ने मैच के रेफरी फ्रांस्वा लेटेक्सियर के फैसलों पर गंभीर सवाल उठाए हैं। मिस्र का दावा है कि मैच के दौरान लिए गए कई विवादित फैसलों ने मुकाबले का रुख बदल दिया और टीम को हार का सामना करना पड़ा।

मुकाबले में मिस्र ने शुरुआती बढ़त बनाई थी, लेकिन अंतिम समय में अर्जेंटीना ने शानदार वापसी करते हुए जीत दर्ज की। हार के बाद मिस्र फुटबॉल महासंघ ने फ्रांसीसी रेफरी और उनकी ऑफिशियल टीम के खिलाफ FIFA में औपचारिक शिकायत दर्ज कराई है।

FIFA से रेफरी को हटाने की मांग

स्पेनिश मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, मिस्र फुटबॉल महासंघ के अध्यक्ष हनी अबो रिडा ने FIFA को भेजी गई शिकायत में रेफरी फ्रांस्वा लेटेक्सियर के कई फैसलों की जांच की मांग की है। महासंघ का आरोप है कि कई अहम निर्णय मिस्र के खिलाफ गए, जिससे मैच का परिणाम प्रभावित हुआ। शिकायत में यह मांग भी की गई है कि टूर्नामेंट के बाकी मुकाबलों से फ्रांसीसी रेफरी टीम को हटाया जाए, क्योंकि उनके प्रदर्शन पर सवाल खड़े हुए हैं।

सम्बंधित ख़बरें

एमबाप्पे से माफी की मांग, नहीं माने तो कानूनी कार्रवाई की चेतावनी; पैराग्वे की सीनेटर का बड़ा बयान

FIFA World Cup 2026: पेनल्टी शूटआउट में कोलंबिया को हराकर 72 साल बाद क्वार्टर फाइनल में पहुंचा स्विट्जरलैंड

FIFA: बाहर होने की कगार पर था अर्जेंटीना, तब चला लियोनेल मेसी का जादुई तूफान; 4 मिनट में ऐसे पलट दिया पूरा मैच

1.4 बिलियन डॉलर का साम्राज्य! बिना एक भी वर्ल्ड कप जीते कैसे दुनिया के सबसे अमीर एथलीट बने रोनाल्डो?

FIFA करेगा तकनीकी समीक्षा

फ्रांसीसी मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, FIFA के रेफरी अधिकारी अब फ्रांस्वा लेटेक्सियर के प्रदर्शन की विस्तृत समीक्षा करेंगे। इस दौरान मैच अधिकारियों की रिपोर्ट, तकनीकी मूल्यांकन और विवादित वीडियो फुटेज का विश्लेषण किया जाएगा। समीक्षा के बाद यह तय होगा कि संबंधित रेफरी को टूर्नामेंट के आगामी मैचों में जिम्मेदारी दी जाएगी या नहीं।

हालांकि, रिपोर्ट में यह भी कहा गया है कि किसी सदस्य देश या फुटबॉल संघ के पास रेफरी की नियुक्ति पर वीटो लगाने का अधिकार नहीं होता। यह फैसला पूरी तरह FIFA रेफरी कमेटी के अधिकार क्षेत्र में आता है।

पहले भी सामने आ चुके हैं ऐसे विवाद

FIFA टूर्नामेंटों में रेफरी के फैसलों को लेकर विवाद पहले भी सामने आते रहे हैं। वर्ष 2002 विश्व कप में दक्षिण कोरिया और इटली के बीच खेले गए राउंड ऑफ-16 मुकाबले के बाद भी इटली ने इक्वाडोर के रेफरी बायरन मोरेनो के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई थी। हालांकि, उस समय भी FIFA ने आधिकारिक तौर पर यह नहीं माना था कि शिकायत के कारण रेफरी को आगे मैचों से हटाया गया।

ये भी पढ़ें- FIFA World Cup 2026: क्वार्टर फाइनल की जंग तेज, 4 पूर्व चैंपियंस के सामने 4 नई टीमों की चुनौती

अब मिस्र की शिकायत के बाद सभी की नजर FIFA की समीक्षा प्रक्रिया और उसके अंतिम फैसले पर टिकी हुई है।

Argentina victory controversy fifa investigate referee decision

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Jul 09, 2026 | 03:00 PM

Topics:  

  • Argentina Team
  • FIFA World Cup
  • Lionel Messi

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.