चाइना मास्टर्स में दांबी श्रीकांत का जलवा, कनाडा के स्टार विक्टर लाई को हराकर क्वार्टर फाइनल में पहुंचे

China Masters 2026: चाइना मास्टर्स के क्वार्टर फाइनल में पहुंचे किदांबी श्रीकांत। विक्टर लाई को 21-18, 21-19 से हराकर दर्ज की शानदार जीत।
Kidambi Srikanth shines at the China Masters; reaches quarter-finals after defeating Victor Lai.
दांबी श्रीकांत (सोर्स - सोशल मीडिया)
Published on
Updated on

Kidambi Srikanth Beats Victor Lai: भारत के स्टार बैडमिंटन खिलाड़ी किदांबी श्रीकांत ने चाइना मास्टर्स सुपर 750 टूर्नामेंट में शानदार प्रदर्शन जारी रखते हुए पुरुष एकल के क्वार्टर फाइनल में जगह बना ली है। श्रीकांत ने दुनिया के नौवें नंबर के खिलाड़ी और कनाडा के स्टार विक्टर लाई को सीधे गेम में 21-18, 21-19 से हराकर बड़ा उलटफेर किया।

पूर्व विश्व नंबर एक की शानदार शुरुआत

शेन्जेन एरिना में खेले गए इस मुकाबले में पूर्व विश्व नंबर एक श्रीकांत ने शुरुआत से ही विक्टर पर दबाव बनाए रखा। उन्होंने अहम मौकों पर बेहतरीन खेल दिखाया और करीब 40 मिनट में मुकाबला अपने नाम कर लिया। श्रीकांत ने टूर्नामेंट की शुरुआत भी शानदार अंदाज में की थी। पहले दौर में उन्होंने चीनी ताइपे के विश्व नंबर 21 खिलाड़ी ची यू-जेन को सिर्फ 35 मिनट में 21-16, 21-15 से मात दी थी।

हांगकांग के खिलाड़ी से होगी भिड़ंत

अब क्वार्टर फाइनल में श्रीकांत का सामना हांगकांग के ली चेउक यियू से होगा। ली ने राउंड ऑफ 16 में दुनिया के नौवें नंबर के खिलाड़ी टोमा पोपोव को हराकर अंतिम आठ में जगह बनाई है।

यह इस सीजन में श्रीकांत का दूसरा क्वार्टर फाइनल है। इससे पहले वह जून में यूएस ओपन के फाइनल तक पहुंचे थे और उपविजेता रहे थे। ऐसे में चाइना मास्टर्स में श्रीकांत की नजर अब सेमीफाइनल में जगह बनाने पर होगी।

महिला एकल में भारत का सफर खत्म

महिला एकल में भारत को निराशा हाथ लगी। युवा खिलाड़ी तन्वी शर्मा को जापान की टोमोका मियाजाकी के खिलाफ तीन गेम तक चले मुकाबले में 17-21, 21-18, 16-21 से हार का सामना करना पड़ा।

तन्वी के बाहर होने के साथ ही महिला एकल में भारत की चुनौती भी खत्म हो गई। इससे पहले देविका सिहाग भी टूर्नामेंट से बाहर हो गई थीं। उन्हें बुल्गारिया की कालोयाना नलबांटोवा ने 21-18, 21-15 से हराया था।

मिश्रित युगल में भी भारत को झटका

मिश्रित युगल में ध्रुव कपिला और तनिषा क्रैस्टो की जोड़ी को चीनी ताइपे के लियू कुआंग हेंग और सू यिन-हुई के खिलाफ हार मिली। वहीं, रोहन कपूर और रुथविका शिवानी गड्डे की जोड़ी को भी चीनी ताइपे के वू गुआन शुन और ली चिया सिन ने 21-16, 21-18 से हराकर बाहर कर दिया।

Kidambi Srikanth shines at the China Masters; reaches quarter-finals after defeating Victor Lai.
इंग्लैंड से हार के बीच बाबर आजम ने किंग चार्ल्स को दिया ऐसा तोहफा, क्या पाकिस्तान को मिलेगी शाही जीत की दुआ?

सात्विक-चिराग से अब बड़ी उम्मीद

पुरुष युगल में भारत की स्टार जोड़ी सात्विकसाईराज रंकीरेड्डी और चिराग शेट्टी भी दमदार शुरुआत कर चुकी है। दुनिया की पांचवें नंबर की इस भारतीय जोड़ी ने मलेशिया के जुनैदी आरिफ और कांग खाई जिंग को 40 मिनट में 21-11, 21-16 से हराया।

अब सात्विक और चिराग का सामना फ्रांस के क्रिस्टो पोपोव और टोमा जूनियर पोपोव से होगा। भारत की नजरें इस जोड़ी के साथ-साथ श्रीकांत पर भी टिकी हैं।

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com