चाइना मास्टर्स में श्रीकांत और सात्विक-चिराग का दमदार प्रदर्शन, लक्ष्य सेन राउंड-ऑफ-32 में हारे

China Masters Badminton: चाइना मास्टर्स में श्रीकांत और सात्विक-चिराग ने धमाकेदार जीत से अगले दौर में जगह बनाई, वहीं लक्ष्य सेन राउंड-ऑफ-32 में हारकर बाहर हो गए।
Strong performances by Srikanth and Satwik-Chirag at the China Masters; Lakshya Sen's campaign ends.
सात्विक-चिराग (सोर्स - सोशल मीडिया)
Published on
Updated on

Lakshya Sen Knocked Out China Masters: चाइना मास्टर्स में भारत के लिए बुधवार का दिन मिला-जुला रहा। किदांबी श्रीकांत और सात्विकसाईराज रंकीरेड्डी-चिराग शेट्टी की जोड़ी ने जीत के साथ अगले दौर में जगह बनाई, जबकि लक्ष्य सेन को हारकर टूर्नामेंट से बाहर होना पड़ा।

पुरुषों के सिंगल्स में पूर्व वर्ल्ड चैंपियनशिप रनर-अप किदांबी श्रीकांत ने चीनी ताइपे के ची यू जेन को सीधे गेम में हराया। शेनझेन एरिना में 35 मिनट चले मुकाबले में श्रीकांत ने 21-18, 21-15 से जीत दर्ज की।

श्रीकांत की बेहतरीन शुरुआत

श्रीकांत ने पहले गेम की शुरुआत शानदार अंदाज में की और 7-1 की बढ़त बना ली। ची यू जेन ने वापसी की कोशिश करते हुए अंतर कम किया, लेकिन श्रीकांत ने अपना दबदबा बनाए रखा और पहला गेम 21-18 से अपने नाम किया।

दूसरे गेम में दोनों खिलाड़ियों के बीच कड़ी टक्कर देखने को मिली। 8-6 से पीछे होने के बाद श्रीकांत ने लगातार चार अंक हासिल किए और फिर 21-15 से गेम जीतकर मैच अपने नाम कर लिया।

सात्विकसाईराज और चिराग का दमदार खेल

पुरुषों के डबल्स में चौथी वरीयता प्राप्त सात्विकसाईराज रंकीरेड्डी और चिराग शेट्टी ने भी शानदार प्रदर्शन किया। भारतीय जोड़ी ने मलेशिया के जुनैदी आरिफ और कांग खाई जिंग को 21-11, 21-16 से हराकर प्री-क्वार्टर फाइनल में जगह बनाई। मुकाबला 40 मिनट तक चला।

महिलाओं के सिंगल्स में तन्वी शर्मा ने भी जीत दर्ज की। दुनिया की 20वें नंबर की तन्वी ने डेनमार्क की अमाली शुल्ज को 31 मिनट में 21-16, 21-17 से हराकर अगले दौर में प्रवेश किया।

सिर्फ 24 मिनट में बनाई जगह

मिक्स्ड डबल्स में ध्रुव कपिला और तनीषा क्रास्टो ने थाईलैंड के टोनकिड साएहेंग और टोनरुग साएहेंग को आसानी से 21-8, 21-9 से हराया। भारतीय जोड़ी ने सिर्फ 24 मिनट में मुकाबला खत्म कर प्री-क्वार्टर फाइनल में जगह बना ली।

हालांकि, मिक्स्ड डबल्स में भारत को एक झटका भी लगा। रोहन कपूर और रुत्विका शिवानी गड्डे को चीनी ताइपे की वू गुआन ज़ुन और ली चिया ह्सिन की जोड़ी ने 21-16, 21-18 से हराकर टूर्नामेंट से बाहर कर दिया।

महिला सिंगल्स में मिली हार

महिलाओं के सिंगल्स में देविका सिहाग को बुल्गारिया की कैलोयाना नालबांतोवा के खिलाफ हार का सामना करना पड़ा। देविका 21-18, 21-15 से मुकाबला गंवा बैठीं।

दूसरी ओर, पुरुषों के सिंगल्स में रौनक चौहान ने चीन के लियू यू शुआन को 21-15, 21-18 से हराकर अपने अभियान की शानदार शुरुआत की। सनीथ दयानंद ने भी बड़ा उलटफेर करते हुए तीसरी वरीयता प्राप्त चीन के डोंग तियान याओ को 9-21, 21-18, 21-15 से मात दी।

Strong performances by Srikanth and Satwik-Chirag at the China Masters; Lakshya Sen's campaign ends.
रोनाल्डो की बहन पहुंचीं केरलम, सीएम से हुई मुलाकात; फैंस के लिए दे गईं खास वादा

लक्ष्य सेन का सफर खत्म

भारत के स्टार शटलर लक्ष्य सेन के लिए चाइना मास्टर्स का सफर निराशाजनक रहा। राउंड ऑफ-32 में उन्हें कनाडा के विक्टर लाई ने सीधे गेम में 21-14, 21-7 से हराया। दोनों खिलाड़ियों के बीच ये करियर का चौथा मुकाबला था और लाई की सेन के खिलाफ ये तीसरी जीत रही। इस साल भी कनाडाई खिलाड़ी ने सेन को तीसरी बार हराया है।

इससे पहले उन्होंने थॉमस कप और जुलाई में चाइना ओपन के राउंड ऑफ-16 में सेन को मात दी थी। सेन की लाई के खिलाफ एकमात्र जीत मार्च में ऑल इंग्लैंड ओपन के सेमीफाइनल में आई थी। उस मुकाबले में सेन ने 21-16, 18-21, 21-15 से जीत दर्ज की थी।

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com