Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी न्यूज़
  • फैक्ट चेक
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो

  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

पेरिस ओलंपिक खेलते नजर आएंगे जरमनप्रीत सिंह, कभी लगा था डोपिंग का आरोप

पेरिस ओलंपिक 2024 में जरमनप्रीत सिंह भारतीय हॉकी टीम का हिस्सा हैं। वह पिछले कुछ सालों से भारतीय टीम के नियमित खिलाड़ी रहे हैं। लेकिन डोपिंग का आरोप लगने की वजह से वह 2016 से 2018 तक खेल से दूर रहे थे। लेकिन अब वह ओलंपिक में पदार्पण के लिए तैयार हैं।

  • By मृणाल पाठक
Updated On: Jul 12, 2024 | 04:06 PM

जरमनप्रीत सिंह (सौजन्यः सोशल मीडिया)

Follow Us
Close
Follow Us:

नई दिल्ली: पेरिस ओलंपिक का आगाज 26 जुलाई से होने जा रहा है। इस बार भारत को अपनी हॉकी टीम से काफी उम्मीदें है। 41 साल बाद भारत को टोक्यो ओलंपिक में कांस्य पदक जीता था। जिसके बाद अब भी भारत से पदक की उम्मी है। पेरिस ओलंपिक के लिए 16 सदस्यीय भारतीय हॉकी टीम का ऐलान भी हो चुका है। इस टीम में जरमनप्रीत सिंह को भी में जगह मिली है, जो 2016 में डोपिंग के आरोप में फंस गए थे।

जरमनप्रीत पिछले कुछ वर्षों से भारतीय टीम के नियमित खिलाड़ी रहे हैं। वह डोपिंग के कारण 2016 से 2018 तक खेल से दूर रहे थे। ओलंपिक में पदार्पण को तैयार इस खिलाड़ी ने डोपिंग के कारण लगे प्रतिबंध को याद करते हुए कहा, ‘‘ यह मेरे लिए आसान नहीं था। यह कई अनिश्चितताओं के साथ मेरे सबसे बुरे समय में से एक था।”

नीदरलैंड में 2018 में चैम्पियंस ट्रॉफी के दौरान राष्ट्रीय टीम के लिए पदार्पण करने वाले पंजाब के इस खिलाड़ी ने कहा, ‘‘खिलाड़ी आम तौर पर इस तरह के झटके से उबर नहीं पाते हैं। दो साल तक मैचों से बाहर बैठने से आप काफी पीछे छूट जाते हैं।”

सम्बंधित ख़बरें

पेरिस में टूटा सपना, LA में होगा पूरा! विनेश फोगाट का संन्यास से यू-टर्न, ओलंपिक पर होगी नजरें

IOA ने पेरिस ओलंपिक पदक विजेताओं को किया सम्मानित, जानिए किसे मिला कितना इनाम

ISSF World Cup में सुरुचि सिंह ने लहराया भारत का परचम, ओलंपिक पदक विजेता मनु भाकर को हराकर जीता सोना

पेरिस ओलंपिक के बाद रैंप पर दिखा मनु भाकर का जलवा, खूबसूरती और अदाओं के दीवाने हुए फैंस- देखें वीडियो

यह भी पढ़ें- पदक जीत कर यादगार विदाई चाहते हैं मनप्रीत सिंह, ऐसा है ओलंपिक प्लान

आयकर विभाग में अधिकारी के पद पर तैनात इस खिलाड़ी ने कहा, ‘‘मैं हालांकि अपनी वापसी को लेकर दृढ़ निश्चय था और मुझे पता था कि मुझे वापसी करनी होगी। मुझे नहीं लगता कि मैं मजबूत घरेलू ढांचे के बिना ऐसा कर सकता था, जहां मैं चयनकर्ताओं को दिखा सकता था कि मुझमें अभी भी वह क्षमता है।”

इस 27 साल के खिलाड़ी ने भारत के लिए 98 मैच खेले हैं। उन्होंने हॉकी इंडिया की विज्ञप्ति में कहा, ‘‘मैं ओलंपिक को लेकर काफी रोमांचित हूं और टीम के अभियान के शुरू होने का इंतजार कर रहा हूं।”

उन्होंने कहा, ‘इस टीम के साथ अब तक का सफर काफी शानदार और अविश्वसनीय रहा है। हम एक मजबूत इकाई के रूप में उतार-चढ़ाव से गुजरे हैं। अब हम अपने लक्ष्य पर केंद्रित हैं। मैं पेरिस ओलंपिक में अपना अभियान शुरू करने के लिए बेहद उत्साहित और उत्सुक हूं।’ बता दें कि भारत अपना अभियान 27 जुलाई को पूल बी मैच में न्यूजीलैंड के खिलाफ करेगा।

(एजेंसी इनपुट के साथ)

Jarmanpreet singh will play in paris olympics 2024 after doping allegations

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Jul 12, 2024 | 02:04 PM

Topics:  

  • Paris Olympics 2024

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.