Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • फैक्ट चेक
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो

  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

ईश सोढ़ी: न्यूज़ीलैंड टीम का वो भारतीय चेहरा, जिसने अपनी गेंदबाजी के साथ म्यूजिक से भी दुनिया में मचाई धूम

  • Written By: मृणाल पाठक
Updated On: Oct 31, 2021 | 07:00 AM
Follow Us
Close
Follow Us:

नई दिल्ली: पंजाब के लुधियाना (Ludhiana) में जन्में न्यूजीलैंड (New Zealand) के बेहतरीन स्पिनर इंदरबीर सिंह सोढ़ी का आज यानी 31 अक्टूबर को जन्मदिन है। उन्हें ईश सोढ़ी (Ish Sodhi Birthday) के नाम से भी जाना जाता है। इस साल वह टी20 विश्व कप (T20 World Cup 2021) में वह न्यूज़ीलैंड टीम (NZ Cricket Team) का हिस्सा भी हैं। ऐसे में उन पर इस वर्ल्ड कप सबकी नजरें टिकी रहेंगी। ऐसे में वह अपने बर्थडे वाले दिन ही भारत (IND vs NZ) के खिलाफ खेलते हुए नज़र आएंगे। ऐसे में न्यूज़ीलैंड टीम को ईश सोढ़ी से भी उम्मीद रहेगी कि वो इस मैच का अपना बेस्ट दे सकें। 

जब ईश सोढ़ी चार साल के थे तो उनका परिवार लुधियाना से न्यूज़ीलैंड के साउथ ऑकलैंड में जाकर बस गया था। उनके पिता राजबीर सिंह सोढ़ी डॉक्टर और मां सिमरत कौर टीचर हैं। वहीं साल 2019 में ईश की शादी न्यूज़ीलैंड मूल की एंजेलिना के साथ हुई है। सोढ़ी सिर्फ एक बेहतरीन क्रिकेटर ही नहीं बल्कि एक शानदार रैप सिंगर भी हैं। उन्होंने क्रिकेट पर बेस्ड एक गाना ‘आइस आइस’ गया था, जो लोगों को काफी पसंद आया था। इस गाने को न्यूज़ीलैंड क्रिकेट ने अपने यूट्यूब चैनल पर अपलोड भी किया था।

ईश सोढ़ी ने अपने अब तक के करियर में 17 टेस्ट मैच खेले हैं, जिसमें उन्होंने अपने नाम 41 विकेट किए हैं। जबकि अब तक खेले गए 33 एक दिवसीय मैचों में उन्होंने 43 विकेट हासिल किए हैं। वहीं उन्होंने अब तक 58 टी20 मैच खेले हैं, जिसमें वह 75 विकेट लेने में सफल रहे हैं। इन सबके अलावा वह आईपीएल भी खेलते हैं। ईश सोढ़ी ने अब तक अपने करियर में 8 आईपीएल मैच खेले हैं, जहां वह 9 विकेट लेने में सफल रहे हैं।           

सम्बंधित ख़बरें

T20 World Cup 2026 में लगातार तीन जीत के साथ सुपर-8 में पहुंचा वेस्टइंडीज, नेपाल को 9 विकेट से रौंदा

IND vs PAK: हैंडशेक विवाद पर पाक कप्तान का बड़ा बयान, सलमान अली आगा बोले- भारत पर…

T20 World Cup 2026 में पहली जीत के बाद आयरलैंड के कप्तान ने कही ये बड़ी बात, इन खिलाड़ियों की जमकर की तारीफ

USA के सैतेजा मुक्कमल्ला ने रचा इतिहास, 20 पारियों में हासिल की बड़ी उपलब्धि; बनाया अनूठा रिकॉर्ड

Ish sodhi birthday the indian face of the new zealand team who created a buzz in the world with his bowling as well as music

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Oct 31, 2021 | 07:00 AM

Topics:  

  • Cricket
  • Ish Sodhi
  • Sports

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.