सवालों के घेरे में आईपीएल की अंपायरिंग, संजू सैमसन के विकेट पर मचा बवाल, पार्थ जिंदल भी हो रहे ट्रोल
IPL में दिल्ली कैपिटल्स और राजस्थान रॉयल्स के बीच 7 मई को हुए मुकाबला खेला गया। जिसमें संजू सैमसन के आउट होने के तरीके पर जमकर बवाल हुआ। इस दौरान अंपायरिंग के साथ दिल्ली टीम के को-ऑनर पार्थ जिंदल के बर्ताव पर भी सवाल खड़े हुए हैं।
- Written By: मृणाल पाठक
संजू सैमसन का विवादित विकेट
नई दिल्ली: बीते मंगलवार को इंडियन प्रीमियर लीग 2024 (IPL 2024) में दिल्ली कैपिटल्स (Delhi Capitals) और राजस्थान रॉयल्स (Rajasthan Royals) के बीच रोमांचक मुकाबला खेला गया। यह मैच दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में हुआ। इस मैच में संजू सैमसन का विकेट (Sanju Samson Wicket) अब विवादों में आ गया है। जिसकी वजह से एक बार फिर आईपीएल में हो रहे अंपायरिंग (IPL 2024 Umpiring) पर सवाल खड़े होने लगे हैं।
संजू सैमसन के विकेट पर बवाल
इस मैच में दिल्ली ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 221 रन बनाए थे। जिसके जवाब में राजस्थान रॉयल्स के कप्तान संजू सैमसन काफी शानदार बल्लेबाजी कर रहे थे। उन्होंने 46 गेंदों पर 86 रनों की जबरदस्त पारी खेली। उनकी बल्लेबाजी देखकर यह माना जा रहा था कि यह मैच राजस्थान के हाथों में है। लेकिन फिर वह 16वें ओवर में मुकेश कुमार की चौथी गेंद पर बाउंड्री लाइन पर शाई होप के हाथों कैच आउट हो गए। हालांकि अब इसी कैच पर सवाल उठने लगे हैं।
सम्बंधित ख़बरें
LSG की जर्सी को ऋषभ पंत ने हमेशा के लिए कहा अलविदा, इंस्टाग्राम स्टोरी देख फैंस भी हुए भावुक
‘3 साल तक रखा शाररिक संबंध और शादी का झूठा वादा…’, DC के बल्लेबाज अभिषेक पोरेल ने इन आरोपों पर तोड़ी चुप्पी
IPL का सबसे बड़ा ट्रेड, 27 करोड़ के ऋषभ पंत की 15 करोड़ में घर वापसी, कुलदीप यादव पहुंचे लखनऊ
मुंबई इंडियंस से कट सकता है हार्दिक पांड्या का पत्ता, RR के धाकड़ ओपनर को शामिल करने की तैयारी में टीम
Touch and go 🧐#TATAIPL #DCvRR #IPLonJioCinema pic.twitter.com/a6VfsA7OHG — JioCinema (@JioCinema) May 7, 2024
संजू ने ऑनफील्ड अंपायर से की बातचीत
दरअसल, संजू सैमसन का मानना था कि शाई होप ने कैच पकड़ने के दौरान बाउंड्री लाइन को टच कर लिया है। लेकिन पर थर्ड अंपायर ने सैमसन को आउट दे दिया। जिसके बाद संजू ऑनफील्ड अंपायर से बात करने के लिए बीच रास्ते में वापस आए। यह माहौल काफी गर्म हो हो गया।
संजू सैमसन (सौजन्य: एक्स)
पार्थ जिंदल का रिएक्शन वायरल
इतना ही नहीं संजू सैमसन के आउट होने के बाद दिल्ली कैपिटल्स के सह-मालिक पार्थ जिंदल का रिएक्शन भी काफी वायरल हो रहा है। दरअसल, जैसे ही सैमसन ने फैसले को लेकर मैदानी अंपायर के सामने आपत्ति जताई, जिंदल ने उन पर “आउट है, आउट है” चिल्लाना शुरू कर दिया। ऐसे में अब अपने इस रिएक्शन की वजह से जिंदल काफी ट्रोल हो रहे हैं।
Most irritating face RN – Parth Jindal… 12th May, We'll be there….#DCvRR #RCBvsDC https://t.co/NKBV8U7RWH — .𓃵 (@Chopper_twits) May 8, 2024
ऐसा रहा मुकाबला
मैच की बात करें तो टॉस हारकर पहले बैटिंग करते हुए दिल्ली ने 8 विकेट पर 221 रन बनाए। जहां जेक फ्रेजर-मैकगर्क ने अर्धशतक जड़ा। अभिषेक पोरेल ने 36 गेंदों पर 65 रनों की आतिशी पारी खेली। वहीं राजस्थान टीम के लिए स्पिन स्टार रविचंद्रन अश्विन ने सबसे ज्यादा 3 विकेट झटके। जबकि युजवेंद्र चहल, ट्रेंट बोल्ट और संदीप शर्मा को 1-1 सफलता हासिल हुई।
वहीं लक्ष्य का पीछा करते हुए राजस्थान रॉयल्स ने कप्तान संजू सैमसन ने 46 गेंदों पर 86 रनों की जबरदस्त पारी खेली। हालांकि राजस्थान को इस मुकाबले में 20 रन से हार का सामना करना पड़ा। दिल्ली कैपिटल्स के लिए तेज गेंदबाज खलील अहमद, मुकेश कुमार और स्पिनर कुलदीप यादव ने 2-2 विकेट झटके।
