IPL को मिले दो-दो ‘Baby AB de Villiers’, क्या हैं इन खिलाड़ियों में ख़ास
- Written By: नवभारत डेस्क
-विनय कुमार
IPL 2022 का ताज़ा सीजन दिलचस्प राह पर बढ़ चला है। जैसे-जैसे यात्रा बढ़ रही है कुछ नए टैलेंट भी देखने को मिल रहे हैं। बीते सोमवार, 28 मार्च को लखनऊ सुपर जाइंट्स और गुजरात टाइटंस (LSG vs GT IPL 2022) के बीच हुई भिड़ंत काफी दिलचस्प रहा। इस मैच में एक ऐसे खिलाड़ी का टैलेंट देखने मिला जिसकी चर्चा खूब हो रही है। आयुष बडोनी (Ayush Badoni) की, जिन्हे उनकी टीम का कप्तान केएल राहुल (KL Rahul Captain) ने बेबी एबी डीविलियर्स (Baby AB de Villiers) का नाम दे दिया है।
गौरतलब है कि, इनसे पहले साउथ अफ्रीका (South Africa) के डेवाल्ड ब्रेविस (Dewald Brewis) को बेबी एबी (Baby AB) के नाम से पुकारा जा रहा था, और उन्हें मुंबई इंडियंस (Mumbai Indians MI) ने IPL Mega Auction-2022 में 3 करोड़ में खरीदा था। आइए जानें क्या खास है इन खिलाडियों में-
सम्बंधित ख़बरें
CSK फैंस को लगा सबसे बड़ा झटका! SRH के खिलाफ मैच में नहीं खेल रहे MS Dhoni, ऋतुराज ने बताया बड़ा कारण
IPL 2026 की ट्रॉफी भी RCB ही जीतेगी…! पूर्व दिग्गज ने की बड़ी भविष्यवाणी, खेलने के अंदाज की जमकर हुई तारीफ
फिट लग रहा हूं ना…, NSG कमांडोज के बीच पहुंचे धोनी, बंदूक पकड़कर किया ऐसा मजाक कि तुरंत वीडियो हो गया वायरल
इतिहास के पन्नों में दर्ज हुआ भारतीय मूल के आरोन राय का नाम, गोल्फ के सबसे बड़े मंच पर लहराया परचम, फैंस गदगद
अंतरराष्ट्रीय क्रिक्रेट की दुनिया के महान बल्लेबाज एबी डीविलियर्स (AB de Villiers) बड़े बड़े शॉट्स लगाने के लिए पहचाने जाते रहे हैं। अब उन्होंने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास भी ले लिया है। लेकिन, फिलहाल उनकी के देश साउथ अफ्रीका का एक युवा बल्लेबाज़ डेवाल्ड ब्रेविस (Dewald Bravis) ने ठीक उन्हीं की स्टाइल में ICC T20 U-19 World Cup, 2022 में अपना जलवा दिखा कर सुर्ख़िया बटोरी थीं। जिसके बाद क्रिकेटपंडित उन्हें फैंस ‘बेबी एबी’ (Baby AB) के नाम से बुलाना शुरू कर दिए।
गौरतलब है कि, डेवाल्ड ब्रेविस साउथ अफ्रीका की टीम से नंबर-3 पर बल्लेबाजी के लिए मैदान पर उतरते हैं। उनके स्टेट ड्राइव, रिवर्स स्वीप बिल्कुल एबी डी विलियर्स जैसी हैं। यही नहीं, उनका जर्सी नंबर भी 17 है, जो महान बल्लेबाज एबी डिविलियर्स का था। टीम के साथी खिलाड़ी हाफ सेंचुरी ठोकने के बाद बेबी एबी (Baby AB) के पोस्टर दिखाते नज़र आए। Dewald Bravis के रोल मॉडल डिविलियर्स ही हैं। ICC U-19 World Cup, 2022 U19 के बाद मुंबई इंडियंस (MI) ने उन्हें ,IPL Mega Auction-2022 में अपनी टीम में शामिल किया था।
वहीं दूसरी तरफ, लखनऊ सुपर जायंट्स (LSG) की तरफ से खेलते हुए आयुष बडोनी (Ayush Badoni) ने गुजरात टाइटंस के खिलाफ (LSG vs GT IPL 2022) 41 गेंदों में 54 रन ठोक डाले, जिसमें 4 जानदार चौके ओर 3 शानदार छक्के शामिल थे। हालांकि, LSG के हाथ से यह मैच निकल गया, लेकिन मैच के बाद टीम के कप्तान के एल राहुल (KL Rahul) ने आयुष बडोनी को LSG टीम का ‘बेबी एबी’ बोल डाला। आपको बता दें कि, आयुष बडोनी दिल्ली के हैं और 22 साल के हैं।
स्पिन गेंदबाजी के खतरनाक फनकार राशिद खान (Rashid Khan) को स्लॉग स्वीप छक्का और लोकी फर्ग्युसन (Lockie Ferguson) को हुक मारने वाले आयुष ने मैदान की चारों तरफ शॉट्स लगाए। यही वजह रही कि, कप्तान केएल राहुल ने उनकी तुलना ‘Mr. 360’ से की। गौरतलब है कि आयुष बडोनी ने श्रीलंका में U-19 Asia Cup के फाइनल मैच में 28 गेंदों में 54 रनों की यादगार पारी खेली थी।
