उमरान मलिक की भूमिका खुद को गेंद से अभिव्यक्त करने की है : कोच टॉम मूडी
उन्होंने पांच मैचों में 173 रन देकर पांच विकेट झटके हैं। मूडी हालांकि इससे चिंतित नहीं हैं।
- Written By: काजल चोपड़े
File Photo
मुंबई: सनराइजर्स हैदराबाद (Sunrisers Hyderabad) के तेज गेंदबाज उमरान मलिक (Umran Malik) अपनी तेज गेंदों की वजह से चर्चा का विषय बने हुए हैं और मुख्य कोच टॉम मूडी (Head Coach Tom Moody) ने कहा कि जम्मू कश्मीर के इस युवा को गेंद से खुद को अभिव्यक्त करने की पूरी आजादी दी गयी है। श्रीनगर के 22 वर्षीय गेंदबाज ने इस इंडियन प्रीमियर लीग (IPL 15) में लगातार 145 से 150 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से गेंदबाजी की है।
उन्होंने शनिवार को चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) के खिलाफ आईपीएल इतिहास के में सबसे तेज गेंद फेंकी जो 153.1 किमी प्रति घंटे की रफ्तार की थी। लेकिन उन्होंने इस दौरान काफी रन लुटाये हैं। उन्होंने पांच मैचों में 173 रन देकर पांच विकेट झटके हैं। मूडी हालांकि इससे चिंतित नहीं हैं।
उन्होंने कहा, ‘‘आखिर, जब आप इस प्रारूप में 150 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से गेंदबाजी करते हो तो आप ऐसी उम्मीद नहीं कर सकते कि आप रन नहीं लुटाओगे। वह विकेट के पीछे काफी रन देता है। लेकिन ऐसा नहीं है कि उसे मैदान में स्मैश किया जा रहा है या फिर कवर पर। ”
सम्बंधित ख़बरें
ICC T20 रैंकिंग में बड़ा उलटफेर: अभिषेक शर्मा को पछाड़कर नंबर वन बने ईशान किशन, बुमराह व गिल का भी जलवा
बारिश में धूल गया इंडिया vs इंग्लैंड T20 सीरीज का पहला मुकाबला, अभिषेक-अय्यर की मेहनत पर फिरा पानी!
खिलाड़ियों को भारतीय रेलवे की बड़ी सौगात, अब ट्रेनों में आसानी से ले जा सकेंगे भारी खेल उपकरण
Asian Games 2026: टीम इंडिया में चंडीगढ़ की इस जांबाज खिलाड़ी की एंट्री, भारत को करेगी रिप्रेजेंट!
कोच ने शुक्रवार को कोलकाता नाइट राइडर्स पर सात विकेट की जीत के बाद प्रेस कांफ्रेंस में कहा, ‘‘इसलिये आपको उसकी शैली की गेंदबाजी को स्वीकार करना होगा। उसकी भूमिका दौड़कर खुद को अभिव्यक्त करने की है और अपनी शैली की गेंदबाजी करने की है। ” उन्होंने कहा, ‘‘हम स्वीकार करते हैं कि वह जिस तरह की गेंदबाजी करता है, वह रन लुटायेगा ही लेकिन हम उसे विकेट चटकाते हुए देखना चाहते हैं। ” (एजेंसी)
