Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी न्यूज़
  • फैक्ट चेक
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो

  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

IPL में सबसे धारदार 5 गेंदबाजों में शुमार हैं ये नाम, जानिए कौन कितने गेंदों में झटक ही लेता है विकेट

इस टूर्नामेंट में जी सबसे ज्यादा रन बनाए उसका पल्ला हमेशा भारी माना जाता है।

  • Written By: नवभारत स्टाफ
Updated On: Mar 23, 2022 | 01:06 PM
Follow Us
Close
Follow Us:

-विनय कुमार

आईपीएल दुनिया की सबसे लोकप्रिय लीग क्रिकेटों में टॉप पर है। हर सीजन कई नामचीन तो कई युवा खिलाड़ी अपनी हुनर का जलवा खूब दिखाते हैं। इस टूर्नामेंट में जी सबसे ज्यादा रन बनाए उसका पल्ला हमेशा भारी माना जाता है। लेकिन, कई ऐसे धारदार गेंदबाज भी हैं, जो क्रीज़ पर मौजूद बल्लेबाजों को अपना शिकार बना ही लेते हैं। आइए एक नजर डालते हैं IPL के ऐसे टॉप 5 गेंदबाजों पर, जो अपनी गेंदबाजी की 13 से 16 गेंदों के बीच चटका ही लेते हैं विकेट।

लुंगी एनगिडी (Lungi Ngidi)

सम्बंधित ख़बरें

रोहित शर्मा और विराट कोहली पर BCCI करेगा बड़ा फैसला, खत्म होगी 7 करोड़ A+ वाली कैटगरी

SL vs ENG: श्रीलंका में गरजा जो रूट का बल्ला, इंग्लैंड ने दूसरे वनडे में दर्ज की जीत; सीरीज 1-1 से हुई बराबर

दिल्ली ने तोड़ा RCB का ‘विजय रथ’! लगातार छठी जीत का सपना टूटा, DC ने प्लेऑफ की रेस में मारी एंट्री

IND vs NZ 3rd T20I Pitch Report: गेंदबाज या बल्लेबाज, कौन किस पर रहेगा हावी? जानिए गुवाहाटी की पिच का मिजाज

IPL में बेहतरीन प्रदर्शन करने वाले खतरनाक गेंदबाज लुंगी एनगिडी (Lungi Ngidi) ने 14 मैचों में 25 विकेट चटकाए हैं। उन्होंने IPL में 12.9 की विकेटों की स्ट्राइक रेट से विकेट झटके हैं। यानी, वे हर 13 गेंदों के भीतर एक विकेट लपक ही लेते हैं। साउथ अफ्रीका के इस गेंदबाज ने IPL में अब तक कुल 54 ओवर की गेंदबाज़ी की है।

क्रिस वोक्स (Chris Woakes)

क्रिस वोक्स (Chris Woakes) ने IPL में अब तक 21 मैच खेले हैं। इस दौरान उन्होंने 30 विकेट चटकाए हैं। वोक्स IPL में 14.66 की स्ट्राइक रेट से विकेट चटकाए हैं। यानी, Chris Woakes हर 15 गेंदों में एक विकेट लपक ही लेते हैं। उन्होंने IPL में अब तक 73.2 ओवर बोलिंग की है।

कगिसो रबाडा (Kagiso Rabada)

कगिसो रबाडा (Kagiso Rabada) ने IPL में अब तक 50 मैच खेले हैं, जिसमें उन्होंने 76 विकेट चटकाए हैं। अपने नाम किए हैं। आंकड़े बताते हैं कि वे IPL में 15.00 की स्ट्राइक रेट से विकेटों का शिकार करते हैं। यानी, Kagiso Rabada अपनी गेंदबाज़ी की हर 15 गेंदों के अंदर एक विकेट झटक ही लेते हैं। उन्होंने IPL में अब तक 190 ओवर बोलिंग की है।

अर्शदीप सिंह (Arshdeep Singh)

अर्शदीप सिंह (Arshdeep Singh) ने IPL में अब तक 23 मैच खेले हैं, जिसमें उन्होंने 30 विकेट हासिल किए हैं। इतिहास बताता है कि वे IPL में 15.23 की स्ट्राइक रेट से विकेट झटकते हैं। यानी, Arshdeep Singh अपनी गेंदबाजी की हर 16 गेंद के भीतर एक विकेट का शिकार तो कर ही लेते हैं। उन्होंने IPL में अब तक 76.1 ओवर बोलिंग की है।

एंड्रयू टाई (Andrew Tye)

एंड्रयू टाई (Andrew Tye) ने IPL में अब तक 27 मैच खेले हैं, जिसमें उन्होंने 40 विकेट चटकाए हैं। वे IPL में 15.45 की स्ट्राइक रेट से विकेट लेते हैं। यानी, अपनी गेंदबाजी की हर 16 बॉल के भीतर टाई एक विकेट तो लपक ही लेते हैं। उन्होंने IPL में अब तक 103 ओवर बोलिंग की है।

Ipl 2022 no one ahead of these bowlers takes wickets in so many balls

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Mar 23, 2022 | 01:06 PM

Topics:  

  • Arshdeep Singh
  • Chris Woakes
  • Cricket News
  • Sports News

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.