एनरिच नॉर्खिया की तेज रफ़्तार गेंद पर क्विंटन डिकॉक ने मारा गजब का शॉट, वीडियो देख हर कोई रह गया हैरान
गुरुवार को लखनऊ के खिलाफ खेले गए मैच में नॉर्खिया (Anrich Nortje) की मैदान पर वापसी भी हुई।
- Written By: काजल चोपड़े
मुंबई: बीते गुरुवार को आईपीएल के 15 वें (IPL 15) सीजन में 15 वां मैच दिल्ली कैपिटल्स और लखनऊ सुपर जायंट्स (Delhi Capitals vs Lucknow Super Giants) के बीच खेला गया। यह मैच लखनऊ (Lucknow) ने 6 विकेट से जीत लिया। लखनऊ ने इस सीजन में जीत की हैट्रिक बनाई हैं। इस मैच में लखनऊ के खिलाड़ियों ने शानदार बल्लेबाजी की। वहीं, दिल्ली कैपिटल्स (DC) टीम भी एनरिच नॉर्खिया (Anrich Nortje) की वापसी का बेसब्री से इंतजार कर थी।
गुरुवार को लखनऊ के खिलाफ खेले गए मैच में नॉर्खिया (Anrich Nortje) की मैदान पर वापसी भी हुई। लेकिन, नॉर्खिया शायद ही यह मैच कभी याद रखना चाहेंगे। चोट के कारण मैदान से 4 महीनों तक दूर रहने वाले नॉर्खिया की गुरुवार वापसी हुई। नॉर्खिया दिल्ली की तरफ से सिर्फ 14 गेंद ही फेंक पाए थे कि अंपायरों ने उन्हें बॉलिंग अटैक से हटा दिया।
Nortje’s Beamer – Quinton’s Six!
Strange shot, the best thing is no one got hurt, if it gets hurt then the bowler’s morale because this ball was also hit for a six.#DCvsLSG #LSGvsDC #DCvLSG #LSGvDC #IPL2022 pic.twitter.com/omdSh9iEga — Mohit Pandey (@mohitherapy) April 7, 2022
दिल्ली (DC) के कप्तान ऋषभ पंत (Rishabh Pant) ने नॉर्खिया को पांचवा ओवर थमाया। इस ओवर में डिकॉक (Quinton De Kock) ने 19 रन बटोरे थे। नॉर्खिया के पहले ओवर में डिकॉक ने 4, 4, 3, 0, 6, 1 के साथ ये रन बटोरे। नॉर्खिया की बॉल पर लखनऊ के बल्लेबाज क्विंटन डिकॉक ने काफी शानदार शॉट्स लगाए।जिसमें से बीमर गेंद पर लगाया गया छक्का देखकर हर कोई हैरान रह गया।
सम्बंधित ख़बरें
ICC T20 रैंकिंग में बड़ा उलटफेर: अभिषेक शर्मा को पछाड़कर नंबर वन बने ईशान किशन, बुमराह व गिल का भी जलवा
बारिश में धूल गया इंडिया vs इंग्लैंड T20 सीरीज का पहला मुकाबला, अभिषेक-अय्यर की मेहनत पर फिरा पानी!
खिलाड़ियों को भारतीय रेलवे की बड़ी सौगात, अब ट्रेनों में आसानी से ले जा सकेंगे भारी खेल उपकरण
Asian Games 2026: टीम इंडिया में चंडीगढ़ की इस जांबाज खिलाड़ी की एंट्री, भारत को करेगी रिप्रेजेंट!
इसके बाद ऋषभ पंत (Rishabh Pant) ने नॉर्खिया को 14वें ओवर में गेंदबाजी के लिए बुलाया गया। ओस के चलते दूसरी पारी में गेंदबाजों के लिए गेंद पर ग्रिप बनाना काफी मुश्किल हो रहा था। 14 वें ओवर की पहली गेंद बीमर थी और इसकी रफ्तार करीब 141 किमी प्रति घंटा थी। वहीं, डिकॉक ने किसी तरह इस गेंद को खेला और यह गेंद बाउंड्री के पार चली गई।
डिकॉक ने नॉर्खिया की इस गेंद पर काफी अजीब तरीके से छक्का लगाया। अंपायर ने इस गेंद को नो-बॉल करार दिया। जिसके चलते इस ओवर में नॉर्खिया ने 14 रन लुटा डाले। वहीं, जब कप्तान ने नॉर्खिया को तीसरे ओवर के लिए गेंद थमाई, तो उन्होंने एक और बीमर फेंकी, जिसके बाद अंपायरों ने उन्हें गेंदबाजी से हटा दिया।
