आईपीएल 2022 में सबसे तेज गेंद फेंकने पर अमूल ने खास अंदाज़ में उमरान मलिक को दी बधाई
क्रिकेट जगत से लेकर फैंस तक सभी लोग उमरान की गेंदबाजी की तारीफ कर रहे हैं।
- Written By: काजल चोपड़े
Umran
मुंबई: आईपीएल 2022 (IPL 2022) में सनराइजर्स हैदराबाद (Sunrisers Hyderabad) के तेज गेंदबाज उमरान मलिक (Umran Malik) अपना जलवा दिखा रहे हैं। वह हर मैच में कुछ ऐसा करते है, जिसकी चर्चा चारों तरफ होती है। हाल ही में चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) के खिलाफ खेले गए मैच में उमरान ने आईपीएल के इस सीजन की सबसे तेज गेंद फेंकी। चेन्नई के खिलाफ उमरान ने 154 kmph की रफ्तार के साथ गेंद फेंकी, जिसने पूरे क्रिकेट वर्ल्ड को हिलाकर रख दिया है।
क्रिकेट जगत से लेकर फैंस तक सभी लोग उमरान की गेंदबाजी की तारीफ कर रहे हैं। इसी बीच डेयरी कंपनी अमूल (Amul) ने भी अपने अनोखे अंदाज़ में उमरान (Umran Malik) को आईपीएल में सबसे तेज गेंद फेंकने के लिए बधाई दी है। अमूल ने कू ऐप पर उमरान के साथ तस्वीर शेयर की है और इसे ‘अमूल मलिक इट क्लीन’ नाम दिया है।
मालूम हो कि, जम्मू कश्मीर से ताल्लुक रखने वाले उमरान मलिक (Umran Malik) को पिछले साल हैदराबाद ने नेट गेंदबाज के तौर पर टीम में शामिल किया था। लेकिन नेट पर मलिक ने अपनी कमाल की गेंदबाजी से क्रिकेट के दिग्गजों को हैरान कर दिया था। उमरान के टैलेंट को देखने के बाद टीम के मेंटॉर और कोच टॉम मुडी ने उन्हें बतौर गेंदबाज नटराजन की जगह टीम में शामिल कर लिया।
सम्बंधित ख़बरें
‘ऑल द बेस्ट डिफेंडिंग चैंपियन…’, डीके शिवकुमार ने RCB को IPL 2026 Final के लिए दी शुभकामनाएं
BCCI का बड़ा ऐलान, Team India में ऋतुराज गायकवाड़ की धमाकेदार एंट्री, सीधे मिली उपकप्तानी, रियान पराग बाहर
IPL 2026 Final से पहले RCB को डरा रहे हैं शुभमन गिल के आंकड़े, अहमदाबाद का मैदान रहा है लकी
IPL 2026 Final: ‘मेरे लिए यह एक नॉर्मल गेम है…’, GT के खिलाफ फाइनल से पहले RCB कप्तान रजत पाटीदार का बयान
आईपीएल के इस सीजन में मलिक ने अब तक 9 मैच में 15 विकेट चटका लिए हैं। इस सीजन में उमरान ने अपनी तेज गेंदबाजी से बल्लेबाजों को परेशान कर दिया है। खासकर उनकी खतरनाक बाउंसर बल्लेबाजों को चौंकाने में सफल रही थी।
