Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्य प्रदेश
  • विदेश
  • चुनाव
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • शुक्र, 24 जुलाई 2026
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • ई-पेपर
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

यहां फंसा वर्ल्ड कप के सेमीफाइनल में भारत का पेंच, अगर ऐसा हुआ तभी मिताली राज एंड टीम खेलेगी आगे

  • Written By: नवभारत डेस्क
Updated On: May 28, 2024 | 11:56 AM

File Photo

Follow Us
Follow Us:

-विनय कुमार

ऑस्ट्रेलिया के बाद साउथ अफ्रीका ने भी न्यूजीलैंड में खेले जा रहे ICC Women’s Cricket World Cup, 2022 सेमीफाइनल में जगह पक्की कर ली है। आज वेस्ट इंडीज के खिलाफ लीग स्टेज का मुकाबला बारिश की वजह से रद्द हो गया, जिसकी बदौलत साउथ अफ्रीका फाइनल-4 में पहुंच गई है। ICC ODIW World Cup, 2022 के पॉइंट्स टेबल में फिलहाल उसके 9 पॉइंट्स हैं। अब, इस दौर में उसका आखिरी लीग मैच भारत के खिलाफ 27 मार्च को है। ऐसे में वेस्ट इंडीज बस यही दुआ कर रही होगी कि भारत को उस मुकाबले में हार मिल जाए।

गौरतलब है कि, आज के मैच के रद्द होने से साउथ अफ्रीका और वेस्ट इंडीज को 1-1 प्वाइंट मिला। इससे दक्षिण अफ्रीका के 6 मैचों में 9 पॉइंट्स हुए। साउथ अफ्रीका ऑस्ट्रेलिया के बाद सेमीफाइनल में जगह पक्की करने वाली दूसरी टीम बन गई। वेस्ट इंडीज (West Indies) के लीग स्टेज के मैच खत्म हो चुके हैं। वह इस ताज़ा टूर्नामेंट में कुल 7 मैच खेलकर 7 पॉइंट्स के साथ तीसरे पायदान पर है। इंग्लैंड और भारत पॉइंट्स टेबल में चौथे और पांचवें पायदान पर है। 

सम्बंधित ख़बरें

प्यार पर किया भरोसा, गंवाई 31 करोड़ पाउंड की दौलत; जानिए टेनिस चैंपियन अरांत्सा सांचेज की दर्दनाक कहानी

ICC ने 2027 वनडे वर्ल्ड कप के लिए 8 टीमों की एंट्री पक्की की, वेस्टइंडीज फिर क्वालिफायर खेलने को मजबूर

CWG 2026: पीएम मोदी ने भारतीय खिलाड़ियों को दी शुभकामनाएं, बोले- जुनून और उत्कृष्टता की…

IND vs ZIM: वैभव सूर्यवंशी ने फिर जीता दिल, रिकॉर्डतोड़ अर्धशतक के बाद मां को समर्पित किया खास सेलिब्रेशन

ऐसे फंस गया भारत का पेंच

ताज़ा आंकड़े बताते हैं कि, अब तक खेले गए मुकाबलों में इंग्लैंड की टीम का नेट रन रेट (Net Run Rate England) अब भारत की तुलना में ज्यादा है। अब लीग स्टेज में उसकी आखिरी भिड़ंत भी कमजोर टीम मानी जाने वाली बांग्लादेश से है। लेकिन, टीम इंडिया अब 5वें पायदान पर है। पॉइंट्स टेबल में भारत की लीग स्टेज की आखिरी भिड़ंत साउथ अफ्रीका से होगी। ऐसे में मिताली राज एंड कंपनी को साउथ अफ्रीका को हर हाल में हराना होगा।  किसी कारण से यदि वह मैच रद्द भी हो जाए, तो भी भारत 7 पॉइंट्स के साथ पहुंच जाएगा, क्योंकि वेस्ट इंडीज का नेट रन रेट टीम इंडिया से कम है।

अब सेमीफाइनल में भारत की एंट्री के बस दो ही तरीके हैं।  इसके अलावा यदि अगले मैच में साउथ अफ्रीका टीम इंडिया को धूल चटाने में कामयाब रहता है, टीम इंडिया का इस ताज़ा वर्ल्ड कप से पत्ता कट जाएगा। लेकिन, उम्मीदें बाकी हैं। प्रैक्टिस मैच में भारत ने साउथ अफ्रीका को हराया था।

गौरतलब है कि, सेमीफाइनल के लिए 4 में से 2 टीमें पक्की हो चुकी हैं। ऑस्ट्रेलिया और साउथ अफ्रीका अब अंतिम-4 में आ चुकी हैं। अब तीसरे और चौथे पायदान के लिए वेस्ट इंडीज, इंग्लैंड और भारत के बीच घमासान होगा। लीग स्टेज के 4 मैच अभी बाकी हैं, जिसमें 27 मार्च को खेला जाने वाला मुकाबला भारत की किस्मत का फैसला करेगा।

शेड्यूल के मुताबिक, 27 मार्च, रविवार को पहले मुकाबले में इंग्लैंड की भिड़ंत बांग्लादेश से और दूसरे मुकाबले में भारत की जंग साउथ अफ्रीका से होगी। दोनों ही मुकाबले डिसाइडर हैं। अगर बांग्लादेश जीतकर उलटफेर करने में कामयाब हो जाती है, और टीम इंडिया साउथ अफ्रीका से हार जाती है,  तो दोनों के 6-6 पॉइंट्स हो जाएंगे। दूसरी तरफ, न्यूजीलैंड भी अगले शनिवार को पाकिस्तान से भिड़ेगा। अगर, us भिड़ंत में न्यूजीलैंड पाकिस्तान को बड़े अंतर से हराने में कामयाब होता है, तो उसके भी 6 पॉइंट्स हो जाएंगे। फिर फाइट होगी नेट रन रेट की।

आपको याद दिला दें कि, ICC Women’s Cricket World Cup, 2022 के सेमीफाइनल मैच 30 और 31 मार्च को खेले जाएंगे। इसके बाद 3 अप्रैल को होगी खिताबी भिड़ंत।

Indias screw in the semi finals of the world cup trapped here if this happens then mithali raj and team will play ahead

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Mar 24, 2022 | 05:38 PM

Topics:  

  • Cricket News
  • ICC
  • semi-finals
  • Sports News

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.