एशियाई कप 2026 में क्वालीफाई से एक कदम दूर भारतीय महिला टीम, इराक को 5-0 दी मात
भारतीय महिला फुटबॉल टीम ने एएफसी एशियाई कप 2026 क्वालीफायर में इराक को 5-0 से हराकर ग्रुप बी में शीर्ष स्थान कायम रखा। टीम ने तीन मैचों में अब तक 22 गोल किए हैं।
- Written By: उज्जवल सिन्हा
भारतीय महिला टीम (फोटो-सोशल मीडिया)
बैंकॉक (थाईलैंड): भारतीय महिला फुटबॉल टीम ने एएफसी महिला एशियाई कप 2026 क्वालीफायर में एक बार फिर दमदार प्रदर्शन करते हुए इराक को 5-0 से शिकस्त दी। इस जीत के साथ भारत ने अपने ग्रुप बी में शीर्ष स्थान को और मजबूत कर लिया है और अब तक खेले गए तीनों मुकाबलों में जीत हासिल की है।
भारतीय महिला फुटबॉल टीम ने अब तक खेले गए तीन मुकाबले में कुल 22 गोल किए हैं और अपने खिलाफ एक भी गोल नहीं होने दिया है। एशियाई कप में भारतीय महिला टीम शानदार प्रदर्शन कर रही है। टीम का फॉरवर्ड और डिफेंस काफी मजबूत दिख रहा है।
पहले हाफ में ही बना ली 2-0 की बढ़त
बुधवार को खेले गए इस मुकाबले की शुरुआत से ही भारतीय महिला खिलाड़ियों ने इराक पर दबाव बनाना शुरू कर दिया था। पहले हाफ में ही भारत ने 2-0 की बढ़त हासिल कर ली। मिडफील्डर संगिता बसफोर ने 14वें मिनट में शानदार गोल दागा, जिसके बाद 31वें मिनट में फॉरवर्ड मनीषा कल्याण ने एक और गोल करके बढ़त को दोगुना कर दिया।
सम्बंधित ख़बरें
विराट कोहली के प्रेमानंद महाराज से मिलने जाने को पर मोहम्मद शमी ने दिया दिल जीतने वाला जवाब, कहा-आपत्ति नहीं..
श्रीलंका टेस्ट सीरीज से पहले टीम इंडिया से जुड़े 4 युवा स्पिनर, नेट बॉलर्स के तौर पर मिली बड़ी जिम्मेदारी
कपिल देव का 32 साल पुराना रिकॉर्ड टूटने की कगार पर, सिर्फ 2 विकेट दूर ऑस्ट्रेलियाई तेज गेंदबाज
SL vs IND: श्रीलंका पहुंची टीम इंडिया, एयरपोर्ट पर कैसा रहा खिलाड़ियों का अंदाज? देखें वीडियो
दूसरे हाफ में किया 3 और गोल
दूसरे हाफ में भारत का आक्रामक रवैया और भी अधिक तेज हो गया। 55वें मिनट में कार्तिका अंगामुथु ने तीसरा गोल दागा। इसके बाद फानजोबाम निर्मला देवी ने 68वें मिनट में चौथा और नोंगमाईथेम रतनबाला देवी ने 82वें मिनट में पांचवां गोल कर भारत की जीत को और भी बड़ा बना दिया।
भारतीय टीम ग्रुप बी के टॉप पर
भारतीय टीम ने अपने पहले दो मुकाबलों में मंगोलिया को 13-0 और तिमोर लेस्ते को 4-0 से हराया था। इस तीसरी जीत के साथ टीम के खाते में अब कुल नौ अंक हो गए हैं और गोल अंतर +22 है। भारत ग्रुप बी में शीर्ष स्थान पर है, वहीं थाईलैंड छह अंकों के साथ दूसरे स्थान पर है। थाईलैंड को अब मंगोलिया से भिड़ना है और इसके बाद शनिवार को वह भारत के खिलाफ मैदान में उतरेगा। यह मुकाबला टूर्नामेंट का सबसे महत्वपूर्ण मैच साबित हो सकता है क्योंकि ग्रुप बी की विजेता टीम ही एएफसी महिला एशियाई कप 2026 के अगले दौर में प्रवेश करेगी।
अमनजोत ने इंग्लैंड के खिलाफ जड़ी तूफानी फिफ्टी, कर दी विराट के रिकॉर्ड की बराबरी
अब सभी की निगाहें शनिवार को होने वाले भारत बनाम थाईलैंड मुकाबले पर टिकी हैं। यह मैच न केवल दोनों टीमों के लिए “करो या मरो” की स्थिति होगा, बल्कि यह भी तय करेगा कि ग्रुप बी से कौन सी टीम एशियाई कप के अगले दौर में पहुंचेगी।
