Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी न्यूज़
  • फैक्ट चेक
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो

  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

Paris Olympic Shooting: मेडल के लिए नहीं बना पाए स्कोर, क्वालीफिकेशन स्पर्धा में बाहर हुए भारतीय निशानेबाज  

पेरिस ओलंपिक 2024 में भारतीय निशानेबाज अपना जादू नहीं चला पाए। भारतीय निशानेबाज शनिवार को यहां ओलंपिक खेलों के 10 मीटर एयर राइफल मिश्रित टीम क्वालीफिकेशन चरण में बाहर हो गए।

  • Written By: प्रिया जैस
Updated On: Jul 27, 2024 | 03:19 PM

निशानेबाज (सौजन्य-एक्स)

Follow Us
Close
Follow Us:

पेरिस: भारत की दो जोड़िया जो पेरिस ओलंपिक में 10 मीटर एयर राइफल मिश्रित में भाग ले रही थी। वे खेल में अपना कमाल नहीं दिखा पाई और क्वालीफिकेशन से बाहर हो गई।

भारतीय निशानेबाज शनिवार को यहां ओलंपिक खेलों के 10 मीटर एयर राइफल मिश्रित टीम क्वालीफिकेशन चरण में स्कोर नहीं कर पाए और बाहर हो गए। भारत की दो जोड़ियां इस स्पर्धा में भाग ले रही थी।

रमिता और अर्जुन बाबूता 628.7 के कुल स्कोर के साथ छठे, जबकि इलावेनिल वलारिवन और संदीप सिंह 626.3 के कुल स्कोर के साथ 12वें स्थान पर रहे।

सम्बंधित ख़बरें

पेरिस में टूटा सपना, LA में होगा पूरा! विनेश फोगाट का संन्यास से यू-टर्न, ओलंपिक पर होगी नजरें

IOA ने पेरिस ओलंपिक पदक विजेताओं को किया सम्मानित, जानिए किसे मिला कितना इनाम

ISSF World Cup में सुरुचि सिंह ने लहराया भारत का परचम, ओलंपिक पदक विजेता मनु भाकर को हराकर जीता सोना

पेरिस ओलंपिक के बाद रैंप पर दिखा मनु भाकर का जलवा, खूबसूरती और अदाओं के दीवाने हुए फैंस- देखें वीडियो

रमिता और अर्जुन की जोड़ी ने एक समय उम्मीद बनाई थी। यह भारतीय जोड़ी तीन शॉट शेष रहते पांचवें स्थान पर थी, लेकिन आखिर में पदक राउंड के कट ऑफ से 1.0 अंक पीछे रह गई।

अर्जुन ने दूसरी सीरीज में शानदार शुरुआत की और 10.5, 10.6, 10.5, 10.9 का स्कोर बनाया। रमिता ने दूसरी सीरीज में 10.2, 10.7, 10.3, 10.1 का स्कोर बनाया।

Hard luck for Team India as Ramita Jindal and Arjun Babuta fall short of qualification for Medal Matches in 10m Air Rifle Mixed Team, finishing 6th.🇮🇳#Shooting#Shooting pic.twitter.com/VzxUopBIzb — TARA CHAND (@tarachand615) July 27, 2024

इससे यह जोड़ी शीर्षक आठ में तो पहुंच गई लेकिन पदक राउंड में जगह बनाने के लिए यह स्कोर पर्याप्त नहीं था। पदक राउंड में पहुंचने के लिए शीर्ष चार में जगह बनाना जरूरी था।

चीन, कोरिया और कजाकिस्तान की टीम क्वालीफिकेशन दौर में पहले तीन स्थानों पर रही।

आज के मैच

टेनिस पुरुष एकल के पहले दौर के लिए सुमित नागल और पुरुष युगल में रोहन बोपन्ना और एन श्रीराम बालाजी टेनिस कोर्ट पर उतरेंगे। टेनिस के ये मैच दोपहर 3 बजे से खेले जाएंगे।

टेबल टेनिस स्पर्धाओं में भारत की टीम से पुरूष एकल में शरत कमल और हरमीत देसाई भाग लेने जा रहे हैं। दूसरी ओर, महिला एकल में मनिका बत्रा और श्रीजा अकुला स्पर्धा में भाग लेंगी। टेबल टेनिस मैच शाम 6.30 बजे से होगा।

भारत का प्रतिनिधित्व करते हुए मुक्केबाजी स्पर्धा में महिला मुक्केबाज प्रीति पवार 54 किलोग्राम वर्ग में राउंड 32 में भाग लेंगी। ये मैच शाम 7 बजे से शुरू होगा।

टोक्यो ओलंपिक में पदक हासिल कर चुकी भारतीय पुरुष हॉकी टीम ग्रुप बी में आज न्यूजीलैंड से भिड़ेगी। ये मैच रात 9 बजे से शुरू होगा।

(एजेंसी इनपुट के साथ)

Indian shooter ramita jindal arjun babuta elavenil valarivan sandeep singh failed to score for medal in paris olympics

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Jul 27, 2024 | 03:09 PM

Topics:  

  • Paris Olympics 2024

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.